Saturday, November 7

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल में मानवता शर्मसार! आदर्शवाद के मंच सजे हैं, मगर इंसानियत एक बंद कमरे में दम तोड़ती रही!

रक्सौल में मानवता शर्मसार! आदर्शवाद के मंच सजे हैं, मगर इंसानियत एक बंद कमरे में दम तोड़ती रही!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
त्वरित टिप्पणी रक्सौल।(Vor desk)। एक पूर्व शिक्षिका… एक पूर्व प्राचार्य… दिवंगत नगर पार्षद की पत्नी… और कभी समाज के बीच सम्मान से जीने वाली महिला! आज वही आभा देवी बदहाल हालत में कमरे में बंद मिलीं। डायल-112 और स्वच्छ रक्सौल की टीम ने उन्हें रेस्क्यू कर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। इलाज शुरू हुआ, तब जाकर उनकी सुध लेने वाले सामने आए। लेकिन सवाल सिर्फ आभा देवी की बदहाली का नहीं है। सवाल उस पूरे सामाजिक तंत्र का है, जो आदर्शों की माला जपता है, मगर अपने आसपास बिखरती इंसानियत को देखने की फुर्सत नहीं निकालता! रक्सौल की बेहतरी का दावा करने वाले माननीय नगर पार्षदों और पूर्व पार्षदों से एक सवाल तो बनता है—शहर को आदर्श बनाने की घोषणाओं के बीच क्या कभी अपने पड़ोस, अपने समाज और अपने पुराने साथियों के परिवारों का हाल जानने की भी जिम्मेदारी बनती है? दिवंगत पार्षद ओम प्रकाश पांडे के सा...
रक्सौल में मानवता शर्मसार, कमरे में बंद मिलीं दिवंगत नगर पार्षद की पत्नी सह पूर्व प्राचार्य आभा देवी, रेस्क्यू के बाद गम्भीर स्थिति में इलाज शुरू

रक्सौल में मानवता शर्मसार, कमरे में बंद मिलीं दिवंगत नगर पार्षद की पत्नी सह पूर्व प्राचार्य आभा देवी, रेस्क्यू के बाद गम्भीर स्थिति में इलाज शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
दिवंगत वार्ड पार्षद ओम प्रकाश पांडे की पत्नी आभा देवी बदहाल हालत में मिलीं; डायल-112 और स्वच्छ रक्सौल की टीम ने पहुंचाया अनुमंडल अस्पताल रक्सौल। (Vor Desk)। रक्सौल में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के वार्ड-21 स्थित सब्जी बाजार स्थित निज आवास में एक कमरे में बंद पूर्व शिक्षिका एवं फुलचंद्र साह मध्य विद्यालय की पूर्व प्राचार्य आभा देवी (66) बदहाल हालत में मिलीं। गंदगी और दुर्गंध से भरे कमरे में वह निढाल अवस्था में पड़ी थीं। खुद से खड़ा होना भी उनके लिए संभव नहीं था। गुरुवार की रात गुप्त सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम और स्वच्छ रक्सौल संस्था के संयुक्त प्रयास से उन्हें रेस्क्यू कर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर समाज की संवेदनशीलता और बुजुर्गों के प्रति पारिवारिक जिम्मेदारी पर गंभीर स...
रक्सौल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच से हड़कंप, कई केंद्रों पर लटका मिला ताला

रक्सौल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच से हड़कंप, कई केंद्रों पर लटका मिला ताला

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुरू की औचक जांच, रजिस्ट्रेशन से लेकर पीसीपीएनडीटी मानकों तक की होगी पड़ताल बिना निबंधन संचालन, मानकों की अनदेखी और जांच के दौरान केंद्र बंद मिलने के मामलों पर विभाग की नजर; उल्लंघन मिलने पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन में कथित अनियमितताओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। विभागीय निर्देश पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों की औचक जांच शुरू होते ही संचालकों में हड़कंप मच गया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित कुमार जायसवाल और डॉ. शमीम अख्तर के नेतृत्व में गठित दो सदस्यीय टीम ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। वहीं, जांच की सूचना फैलते ही कई केंद्रों के बंद होने की जानकारी सामने आई। कुछ केंद्रों पर ताला लटका मिला।विभागीय सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कुछ अल्ट्रासाउंड केंद्र बंद मिले। जांच...
मधेश के पूर्व मुख्यमंत्री जितेंद्र सोनल ने पत्रकार बिपिन कुशवाहा से की मुलाकात

मधेश के पूर्व मुख्यमंत्री जितेंद्र सोनल ने पत्रकार बिपिन कुशवाहा से की मुलाकात

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
स्वास्थ्य की जानकारी लेकर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत बनाने में योगदान की सराहना रक्सौल, (Vor desk)। नेपाल के मधेश प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान विधायक जितेंद्र सोनल ने रक्सौल स्थित एनयूजेआई के प्रदेश सह संयोजक बिपिन कुशवाहा के आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कुशवाहा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। सोनल ने कहा कि कुशवाहा के हार्ट अटैक की खबर से उन्हें काफी दुख हुआ था। पटना के मेदांता अस्पताल में उपचार के बाद उनके सकुशल लौटने की जानकारी मिलने पर राहत मिली। उन्होंने कुशवाहा के सामाजिक योगदान और भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने वर्ष 2024 में रक्सौल में आयोजित ‘भारत-नेपाल रिश्ते : अतीत और वर्तमान’ कार्यक्रम को याद करते हुए कहा कि...
सुरक्षित बचपन अभियान: 110 बच्चों को बाल अधिकारों और सुरक्षा की दी गई जानकारी

सुरक्षित बचपन अभियान: 110 बच्चों को बाल अधिकारों और सुरक्षा की दी गई जानकारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बाल शोषण, बाल विवाह और बाल मजदूरी से बचाव के बताए उपाय, हेल्पलाइन नंबरों की भी दी गई जानकारी रक्सौल, (Vor desk)। बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को उच्चीकृत उच्च विद्यालय, जोकियारी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी के ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में करीब 110 छात्र-छात्राओं को बाल शोषण, बाल विवाह और बाल मजदूरी जैसी समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया। 26 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी और माहेर ममता निवास, कनना, रक्सौल के संयुक्त प्रयास से किया गया। इस दौरान माहेर ममता निवास के परियोजना प्रभारी बिरेन्द्र कुमार ने बच्चों को गुड टच-बैड टच, बाल यौन शोषण तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक...
वीरगंज में सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग, युवाओं में नेतृत्व और सेवाभाव विकसित करने पर जोर

वीरगंज में सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग, युवाओं में नेतृत्व और सेवाभाव विकसित करने पर जोर

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
संस्कार, सामाजिक एकता और राष्ट्रप्रेम के माध्यम से युवाओं को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य रक्सौल।(Vor desk)। हिंदू स्वयंसेवक संघ नेपाल की ओर से वीरगंज में सात दिवसीय आवासीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का आयोजन किया गया है। व्यक्तित्व निर्माण, चारित्रिक विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामूहिक कार्य और समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से स्वयंसेवकों को संगठित कर उनमें अनुशासन, सेवाभाव और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष मनोज दास मुख्य अतिथि के रूप में शा...
नेपाल में भारतीय गाड़ी से 42.5 किलो गांजा बरामद, 2 भारतीय गिरफ्तार

नेपाल में भारतीय गाड़ी से 42.5 किलो गांजा बरामद, 2 भारतीय गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
चालक की सीट के नीचे बनाया था गुप्त तहखाना, प्लास्टिक में पैक 19 पैकेट गांजा जब्त रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल के मकवानपुर जिले में पुलिस ने 42.5 किलो गांजा के साथ 2 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गांजा भारतीय नंबर की गाड़ी में चालक की सीट के नीचे बनाए गए गुप्त तहखाने में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वीरगंज- पथलैया-हेटौंडा सड़क खंड पर हेटौंडा उपमहानगरपालिका-15 स्थित पीपलबोट में भारतीय गाड़ी को रोककर जांच की गई। इस दौरान चालक की सीट के नीचे विशेष रूप से बनाए गए गुप्त तहखाने से प्लास्टिक में पैक गांजा के 19 पैकेट बरामद हुए। इनका कुल वजन करीब 42.5 किलो बताया गया है।गांजा को महेंद्र राज मार्ग होते बारा जिला के रास्ते भारत ले जाने की योजना थी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भारत के वैशाली जिले के महुआ टोल निवासी 25 वर्षीय बिर्जुकुमार ...
रक्सौल एयरपोर्ट के विस्तार का रास्ता साफ, 139 एकड़ जमीन AAI को सौंपी गई

रक्सौल एयरपोर्ट के विस्तार का रास्ता साफ, 139 एकड़ जमीन AAI को सौंपी गई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
भूमि अधिग्रहण और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी, एयरपोर्ट निर्माण के लिए जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया; रनवे की लंबाई 1372 से बढ़ाकर 2360 मीटर करने का प्रस्ताव मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल एयरपोर्ट को विकसित करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए अधिग्रहित 139 एकड़ अतिरिक्त जमीन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को हस्तांतरित कर दी गई है। इसके साथ ही वर्षों से लंबित एयरपोर्ट विस्तार परियोजना को धरातल पर उतारने का रास्ता साफ होने लगा है। अब निर्माण कार्य से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। जिला भू-अर्जन कार्यालय ने अतिरिक्त भूमि के अधिग्रहण और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जिला प्रशासन की ओर से जमीन एएआई को सौंप दी गई है। अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बिमल प्रकाश के अनुसार, अधिग्रहित भूमि का हस्तांतरण कर दिया गया...
भारत-नेपाल व्यापार की अहम कड़ी वीरगंज के ड्राई पोर्ट और आईसीपी की व्यवस्था सुधारने पर जोर

भारत-नेपाल व्यापार की अहम कड़ी वीरगंज के ड्राई पोर्ट और आईसीपी की व्यवस्था सुधारने पर जोर

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
संसदीय समिति ने किया निरीक्षण, 24 घंटे प्रवेश द्वार खोलने की मांग; खाद की आपूर्ति और मालगाड़ियों के परिचालन को सुगम बनाने पर जोर रक्सौल।(Vor desk)। भारत से नेपाल और तीसरे देशों तक होने वाले व्यापार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीरगंज के शुष्क बंदरगाह (ड्राई पोर्ट) और एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) की व्यवस्था सुधारने की पहल तेज हुई है। नेपाल की प्रतिनिधि सभा की आधारभूत संरचना विकास समिति ने दोनों केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर माल ढुलाई, रेल परिचालन, सीमा शुल्क प्रक्रिया और प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की। समिति ने व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने और बुनियादी ढांचे का बेहतर उपयोग करने पर जोर दिया। समिति सभापति आशिष गजुरेल के नेतृत्व में पहुंची टीम में बारा के सांसद इंजीनियर अरविंद साह भी शामिल थे। टीम ने दोनों केंद्रों के भौतिक बुनियादी ढांचे, संचालन प्रक्रिया और सेवा प्रवा...
दीपावली पर चांदी की तस्करी तेज, दो दिनों में दो बड़ी खेप पकड़ी गई; रक्सौल के पांच लोग गिरफ्तार

दीपावली पर चांदी की तस्करी तेज, दो दिनों में दो बड़ी खेप पकड़ी गई; रक्सौल के पांच लोग गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नेपाल में 83 किलो से अधिक चांदी और चांदी आभूषण बरामद, कीमत 2.72 करोड़ रुपये से ज्यादा; वीरगंज-काठमांडू राजमार्ग समेत सीमावर्ती इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता फोटो:वीरगंज काठमांडू राज मार्ग के थानकोट पुलिस चेक पोस्ट पर पकड़ा गया रक्सौल का युवक और बरामद चांदी,चांदी आभूषण रक्सौल।(Vor desk)। दीपावली के त्योहार के बीच भारत-नेपाल सीमा पर चांदी की तस्करी के मामले सामने आने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। पिछले दो  दिनों में नेपाल में चांदी और चांदी आभूषणों की दो बड़ी खेप पकड़ी गई हैं। दोनों मामलों में रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पहली कार्रवाई में मकवानपुर जिले के हेटौंडा स्थित रातोमाटे चेकपोस्ट पर कार से 14 किलो 180 ग्राम चांदी के आभूषण और सिक्के बरामद किए गए। वहीं, दूसरी कार्रवाई में वीरगंज काठमांडू राजमार्ग अंतर्गत थानकोट पुलिस चेक पोस्ट से रक्सौल न...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!