Saturday, September 12

ब्रेकिंग न्यूज़

बाइक की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे थे 4.50 लाख भारतीय रुपये, वीरगंज में  पूर्वी चंपारण के पलनवा का शख्स गिरफ्तार

बाइक की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे थे 4.50 लाख भारतीय रुपये, वीरगंज में पूर्वी चंपारण के पलनवा का शख्स गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल के वीरगंज में पुलिस ने बाइक की डिक्की में छिपाकर ले जाए जा रहे 4.50 लाख भारतीय रुपये के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति पूर्वी चंपारण के पलनवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने भारतीय मुद्रा के साथ बाइक भी जब्त कर ली है। पर्सा जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता सह डीएसपी चक्र बहादुर मल्ल के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे पुलिस चौकी इनर्वा की टीम वीरगंज महानगरपालिका-16 स्थित रजतजयंती चौक पर नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान भारत से वीरगंज की ओर जा रही बीआर06एटी 6445 नंबर की मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की में छिपाकर रखे भारतीय नोट बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, बरामद रकम में 500 रुपये के 891 नोट, 200 रुपये का एक नोट और 100 रुपये के 43 नोट शामिल हैं। कुल बरामद भारतीय मुद्रा 4 लाख 50 हजार रुपये...
भारत-नेपाल द्विपक्षीय व्यापार को सुगम बनाने पर जोर, रक्सौल आईसीपी पहुंचे राजदूत नवीन श्रीवास्तव!

भारत-नेपाल द्विपक्षीय व्यापार को सुगम बनाने पर जोर, रक्सौल आईसीपी पहुंचे राजदूत नवीन श्रीवास्तव!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव शुक्रवार को रक्सौल स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) पहुंचे। नेपाल से सड़क मार्ग से भारत पहुंचे राजदूत का आईसीपी परिसर में अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्य भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने सीमा पर व्यापार और आवागमन को और सुगम बनाने को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में रक्सौल सीमा शुल्क के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार समेत सीमा शुल्क के अधीक्षक व निरीक्षक, भारतीय भू-सीमा प्राधिकरण, सशस्त्र सीमा बल, पादप संगरोध, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नेपाल आईसीपी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे। राजदूत ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच संबंध सदियों पुराने और मैत्रीपूर्ण हैं। दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियों को आसान और पारदर्शी बनाने से न केवल आर्थिक संबंध मजबूत...
डीएम ने द्वितीय अपील के 10 मामलों की सुनवाई की, अधिकारियों को समय सीमा में कार्रवाई का निर्देश

डीएम ने द्वितीय अपील के 10 मामलों की सुनवाई की, अधिकारियों को समय सीमा में कार्रवाई का निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल सहित विभिन्न अंचलों से जुड़े मामलों में दिए निर्देश, गलत खेसरा सुधारने से लेकर अतिक्रमण व योजनाओं में अनियमितता की होगी जांच मोतिहारी। (Vor desk)। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में द्वितीय अपील अंतर्गत 10 मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान परिवादी कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहे, जबकि संबंधित लोक प्राधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। सुनवाई में भूमि विवाद, अतिक्रमण, आवास योजना, मनरेगा कार्य में अनियमितता और दस्तावेज में गड़बड़ी से जुड़े मामले सामने आए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में जांच कर कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। आदापुर के सहदेव ठाकुर ने बंदोबस्ती परवाना में पर्चे का खेसरा गलत दर्ज होने की शिकायत की थी। डीएम ने अंचल अधिकारी आदापुर को पांच दिनों में अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय जाकर अ...
CCTV से छेड़छाड़ से लेकर सरकारी संचिका तक उलझा रक्सौल नगर परिषद का मामला, कई घंटे चली  पुलिस पूछताछ

CCTV से छेड़छाड़ से लेकर सरकारी संचिका तक उलझा रक्सौल नगर परिषद का मामला, कई घंटे चली पुलिस पूछताछ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
संचिका को लेकर अलग-अलग बयान से बढ़ा जांच का दायरा, कार्यवाहक सभापति समेत अधिकारियों-कर्मियों से पूछताछ; CCTV हटाने के निर्देश की भी पड़ताल रक्सौल। (Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद में कार्यालयी कार्यप्रणाली को लेकर सामने आए गंभीर आरोपों की जांच अब पुलिस स्तर पर आगे बढ़ गई है। गुरुवार को हरैया थाना पुलिस की टीम ने थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर कई घंटे तक मामले की पड़ताल की। पुलिस ने CCTV कैमरे से कथित छेड़छाड़, नगर प्रबंधक के कार्यकक्ष के कथित अनधिकृत इस्तेमाल, बाहरी व्यक्ति को सरकारी संचिका दिखाने, सरकारी कार्य में बाधा और साक्ष्यों से कथित छेड़छाड़ समेत कई बिंदुओं पर जांच की। जांच के दौरान कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी,प्रभारी प्रधान सहायक चंदेश्वर बैठा,उच्च वर्गीय सहायक मृत्युंजय मृणाल,कर संग्राहक पंकज कुमार सिंह समेत अन्य संबंधित लोगों ...
नेपाल तस्करी का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, 22.68 मीट्रिक टन अवैध यूरिया के साथ 12 पहिया ट्रक जब्त

नेपाल तस्करी का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, 22.68 मीट्रिक टन अवैध यूरिया के साथ 12 पहिया ट्रक जब्त

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी स्ट्राइक: दरपा थाना क्षेत्र के बथुआहिया में एसएसबी, पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त छापेमारी संदिग्ध गोदाम और ट्रक से बरामद हुई 504 बोरी खाद, भारतीय किसानों के हिस्से की यूरिया नेपाल में ऊंचे दामों पर खपाने की थी साजिश रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से सटे सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय खाद तस्करी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के खिलाफ सुरक्षा बलों और प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत बथुआहिया गांव में बृहस्पतिवार को मिली एक सटीक गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी, स्थानीय पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ा ऑपरेशन चलाकर 22,680 किलोग्राम (22.68 मीट्रिक टन) अवैध यूरिया खाद जब्त की है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल के लिए तैनात एक 12 पहिया विशाल ट्रक को भ...
बीरगंज में नशीले पदार्थों के खिलाफ नेपाल पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन: ब्राउन शुगर के साथ दो भारतीय गिरफ्तार, बाइक और कार जब्त

बीरगंज में नशीले पदार्थों के खिलाफ नेपाल पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन: ब्राउन शुगर के साथ दो भारतीय गिरफ्तार, बाइक और कार जब्त

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)। नेपाल की सीमावर्ती बीरगंज महानगरपालिका क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने दो अलग-अलग अभियानों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, नकदी, एक कार और एक मोटरसाइकिल ज़ब्त की है। पहली कार्रवाई सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) नेपाल इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने की। गुप्त सूचना के आधार पर बीरगंज-16 स्थित लिंक रोड के होटल अमन पैलेस में छापेमारी कर कमरा नंबर 205 में ठहरे पूर्वी चंपारण (बिहार) के रक्सौल-13 निवासी 35 वर्षीय विशाल कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 132 ग्राम 32 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसके रक्सौल बॉर्डर के रास्ते लाए जाने की आशंका है। इसके अलावा पुलिस ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल (BR 05 BS 0419), एक मोबाइल, 32,100...
सरिसवा नदी के शुद्धिकरण के लिए 63.17 करोड़ की योजना मंजूर, एसटीपी और आईपीएस का निर्माण शुरू

सरिसवा नदी के शुद्धिकरण के लिए 63.17 करोड़ की योजना मंजूर, एसटीपी और आईपीएस का निर्माण शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।सालों से प्रदूषण का दंश झेल रही सरिसवा नदी को पुनर्जीवन देने और स्थानीय लोगों को गंभीर बीमारियों से राहत दिलाने के लिए 63 करोड़ 17 लाख रुपये की बड़ी योजना को मंजूरी मिल गई है। 'सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन' के लंबे संघर्ष और स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल के प्रयासों के बाद इस परियोजना पर काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके तहत शहर में अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (IPS) का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे नदी में गिरने वाले जहरीले पानी को पूरी तरह साफ किया जा सके। परियोजना के अंतर्गत रक्सौल के अहिरवा टोला और बाबा मठिया पिपरा घाट (नागा रोड) में दो एसटीपी लगाए जा रहे हैं। इनमें से एक प्लांट का 30 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा, गंदे पानी को प्लांट तक पहुँचाने के लिए तुमरिया टोला,...
ईडी , एनआईए एवं ईओयू से भी ज्यादा गोपनीयता तरीके से रक्सौल में हुआ छापेमारी।डीटीओ ने साधी चूप्पी, रक्सौल एसडीओ ने कुछ भी बताने से किया इनकार

ईडी , एनआईए एवं ईओयू से भी ज्यादा गोपनीयता तरीके से रक्सौल में हुआ छापेमारी।डीटीओ ने साधी चूप्पी, रक्सौल एसडीओ ने कुछ भी बताने से किया इनकार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल लक्ष्मीपुर में स्थित मारुति सुजुकी के एरेना एजेंसी में मोतिहारी के जिला परिवहन पदाधिकारी , रक्सौल एसडीओ एवं परिवहन इंस्पेक्टर पूरे दलबल के साथ छापेमारी करने पहुँचे। लेकिन इस छापेमारी को ईडी एवं ईओयू टीम से भी ज्यादा गोपनीयते तरीका से पूरा किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने एजेंसी के कर्मियों के व्यान दर्ज किए वही एजेंसी से कई कागजातों को अपने साथ लेकर गई। लेकिन इस सबंध में पूछे जाने पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने पूरी तरह चूप्पी साध लिया। कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार किया। बस इतना कहा की रूटीन जाँच है। वही रक्सौल एसडीओ नागमणी कुमार वर्मा ने इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार दिए । कहा बस मैंडम आई हैं तो मिलने चला आया हु। आखिर इतने गोपनीय तरीके से जाँच एवं छापेमारी के क्या वजह है की इस जांच एवं ईडी से गोपनियता तरीका से किया गया।छपेमारी में शामिल स...
सीसीटीवी तोड़ा, बाहरी को दिखाईं फाइलें? रक्सौल नगर परिषद के दो कर्मियों पर केस दर्ज करने को आवेदन

सीसीटीवी तोड़ा, बाहरी को दिखाईं फाइलें? रक्सौल नगर परिषद के दो कर्मियों पर केस दर्ज करने को आवेदन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद में अनुशासनहीनता और सरकारी फाइलों की गोपनीयता भंग करने का गंभीर मामला सामने आया है। नगर परिषद के दो वरीय कर्मचारियों पर नगर प्रबंधक के कार्यालय कक्ष का अनधिकृत उपयोग करने, सरकारी संचिकाओं को किसी बाहरी व्यक्ति को दिखाने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त करने के संगीन आरोप लगे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद प्रशासन के आदेश पर हरैया थाने में दोनों कर्मियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। नगर परिषद के कर संग्राहक पंकज कुमार सिंह ने नगर परिषद के पत्रांक 680 (दिनांक 8 सितंबर 2026) के माध्यम से प्राप्त आधिकारिक आदेश के आलोक में हरैया थाने में आवेदन दिया है। शिकायत में नगर परिषद के प्रभारी प्रधान सहायक चंदेश्वर बैठा और उच्च वर्गीय सहायक मृत्युंजय मृणाल को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की ग...
नेपाल के मुस्तांग में 5.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, काठमांडू और रक्सौल तक हिली धरती

नेपाल के मुस्तांग में 5.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, काठमांडू और रक्सौल तक हिली धरती

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल समेत सीमावर्ती क्षेत्रों और नेपाल के विस्तृत भू-भाग में मंगलवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल के पश्चिमोत्तर हिस्से में स्थित मुस्तांग जिले को केंद्र बनाकर आए इस भूकंप का असर राजधानी काठमांडू से लेकर भारतीय सीमांत शहर रक्सौल तक देखने को मिला। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के प्रमुख लोकविजय अधिकारी के अनुसार, मंगलवार की रात नेपाली समयानुसार 9:53 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई। भूकंप का मुख्य केंद्र काठमांडू से करीब 375 किलोमीटर दूर मुस्तांग जिले के लोमान्थांग क्षेत्र में था। युरोपियन-मेडिटेरेनियन सिस्मोलोजिकल सेन्टर के मुताबिक, इसका केंद्र जमीन की सतह से लगभग 35 किलोमीटर गहराई में स्थित था। भूकंप के झटके नेपाल की राजधानी काठमांडू और उसके आसपास के जिलों के साथ-साथ पड़ोसी...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!