सरिसवा नदी किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, जेब से नशीली दवा व इंजेक्शन बरामद
नेपाल पुलिस से भी साधा गया संपर्क, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल थाना क्षेत्र के वार्ड 7अहिरवा टोला गांव के समीप सोमवार सुबह सरिसवा नदी के किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब 32 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो सकी है।मृतक ब्लू टी शर्ट और काला पैंट पहना था।उसके एक पैर में जूता था,दूसरे में जूता नदारद था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। तलाशी के दौरान युवक की जेब से नशीली दवा और इंजेक्शन मिलने के बाद मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
बाजार जा रहे लोगों की पड़ी नजर
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कुछ स्थानीय लोग बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी किनारे पड़े युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने ...









