महानवमी पर 40 कन्याओं का पूजन, पाठ्य सामग्री व उपहार देकर किया सम्मानित
बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान सामाजिक व्यवहार में भी दिखे : मेनका गुप्ता
रक्सौल।(Vor desk)। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर भारत विकास परिषद, शाखा रक्सौल की ओर से सोमवार को कोईरिया टोला स्थित शिवनारायण कॉम्प्लेक्स में कन्या पूजन, कन्या सम्मान एवं संस्कार समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 40 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें भोजन प्रसाद, शैक्षणिक पाठ्य सामग्री, श्रीफल (नारियल) और उपयोगी उपहार भेंट किए गए।
महिला सहभागिता प्रमुख मेनका गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कन्याओं के चरण पखारकर पूजन एवं श्रृंगार किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की आराधना और आरती के बाद कन्याओं को भोजन कराया गया।
शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी एवं सचिव नरेश कुमार ने कहा कि बेटियों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, संस्कार और समान अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूह...









