रक्सौल हवाई अड्डा: विस्तार की राह में मुआवजे का रोड़ा, समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर मंथन शुरू,जन प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक
रक्सौल।(Vor desk)। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित रक्सौल हवाई अड्डे को 'ड्रीम प्रोजेक्ट' के रूप में धरातल पर उतारने की तैयारी अब निर्णायक मोड़ पर है। हवाई अड्डे के विस्तार के लिए आवश्यक 139 एकड़ अतिरिक्त भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने प्रखंड मुख्यालय में समीक्षा बैठक की। इस बैठक में प्रखंड प्रमुख श्याम पटेल, उप प्रमुख शंभू दास, बीडीओ जय प्रकाश और अंचल अधिकारी शेखर राज सहित संबंधित पंचायतों के मुखिया शामिल हुए। प्रशासन का मुख्य जोर उन रैयतों को प्रेरित करने पर है जिन्होंने अब तक मुआवजे के लिए आवेदन नहीं दिया है, ताकि भुगतान की प्रक्रिया जल्द शुरू कर निर्माण कार्य की बाधाएं दूर की जा सकें।
जमीन अधिग्रहण की इस प्रक्रिया में सबसे बड़ी चुनौती पनटोका पंचायत के भरतमही गांव से आ रही है, जहां मुआवजे की दरों को लेकर गहरा गतिरोध बना हुआ...









