Sunday, September 6

रक्सौल आसपास

पलनवा पावर उपकेंद्र के पलनवा फीडर में कल 4 घंटे बाधित रहेगी बिजली सप्लाई, सुबह 10 बजे से दोपहर 02 तक बजे तक होगा 33 KV में मेंटेनेंस का काम

पलनवा पावर उपकेंद्र के पलनवा फीडर में कल 4 घंटे बाधित रहेगी बिजली सप्लाई, सुबह 10 बजे से दोपहर 02 तक बजे तक होगा 33 KV में मेंटेनेंस का काम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।पलनवा पावर शक्ति उपकेंद्र में आवश्यक मरम्मत कार्य को लेकर बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कुल 4 घंटे पावर कट रहेगा। सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने बताया कि पलनवा पावर हाउस के पलनवा फीडर में मेंटेनेंस का काम होना बेहद जरूरी है, जिसके कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है।मरम्मत कार्य के दौरान भेलाही, लौकरिया, परसौना तपसी, पूरनद्रा, पलनवा जगधर, सिसवा सौनाहा कि आपूर्ति बाधित रहेगी।विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी भरने और मोबाइल चार्ज करने जैसे बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम बुधवार सुबह 10:00 बजे से पहले ही निपटा लें, ताकि शटडाउन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। ...
रक्सौल शाखा में धूमधाम से मनाया गया एलआईसी की 70 वी स्थापना दिवस

रक्सौल शाखा में धूमधाम से मनाया गया एलआईसी की 70 वी स्थापना दिवस

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
देश की आर्थिक व सामाजिक विकाश में एलआईसी की भूमिका महत्वपूर्ण :--वरीय शाखा प्रबंधक रितेश कुमार बचत व सुरक्षा के लिये बीमा हर ब्यक्ति के जीवन मे अत्यंत जरूरी :--अध्यक्षीय क्लब सदस्य अभिकर्ता बिपिन कुशवाहा रक्सौल ,पूर्वी चंपारण।(Vor desk)। रक्सौल एलआईसी शाखा कार्यालय में एक कार्यक्रम के बीच एलआईसी की 70 वी स्थापना दिवस मनाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय शाखा प्रबंधक रितेश कुमार,सहायक शाखा प्रबंधक अविनाश कुमार,सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी आलोक कुमार,विकाश अधिकारी रविन्द्र कुमार मिश्रा ,अध्यक्षीय क्लब सदस्य बिपिन कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे वरीय शाखा प्रबंधक रितेश कुमार ने कहा की एलआईसी की स्थापना 1 सितंबर 1956 को हुई थी , उन्होंने कहा 1 सितंबर से 7 सितंबर तक बीमा सप्ताह मनाया जाता है,इस बीच पॉलिसीधारकों...
रक्सौल में बाईपास से 7 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छुपा रखी थी खेप

रक्सौल में बाईपास से 7 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छुपा रखी थी खेप

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चम्पारण)।(Vor desk)। नेपाल से सीमा पार कराकर मादक पदार्थों की तस्करी करने के एक बड़े प्रयास को नाकाम करते हुए रक्सौल थाना पुलिस ने लक्ष्मीपुर चेकपोस्ट बाईपास (NH-28A) के समीप छापेमारी कर दो तस्करों को रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक मोटरसाइकिल और उसकी सीट के नीचे बेहद चालाकी से छुपाकर रखा गया लगभग 07 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर रक्सौल पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो व्यक्ति नेपाल से ग्राम सिसवा होते हुए बाइक की सीट के अंदर गांजा छुपाकर लक्ष्मीपुर बाईपास के रास्ते गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए लक्ष्मीपुर चेकपोस्ट के पास नाकेबंदी की और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान बाइक की सीट के नीचे से गांजे की खेप बरामद हुई, जिसके बाद मौके से ह...
रक्सौल:सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी को दी गई भावभीनी विदाई

रक्सौल:सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी को दी गई भावभीनी विदाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेनुवारिया की प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार, 31 अगस्त को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान सहकर्मियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके लंबे सेवाकाल और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया। समारोह में बिहार टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, रक्सौल के अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने किरण कुमारी को दुशाला ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया। उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान विद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। इस अवसर पर भावुक होते हुए सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी न...
वीरगंज में 100 gram ब्राउन शुगर व अफ़ीम के साथ 3 भारतीय समेत 5 तस्कर गिरफ्तार

वीरगंज में 100 gram ब्राउन शुगर व अफ़ीम के साथ 3 भारतीय समेत 5 तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज (नेपाल)। पर्सा जिले की पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से ब्राउन शुगर और अफ़ीम के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 3 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। माईधिया पोखरी के पास 100 gram ब्राउन शुगर संग 3 भारतीय धरे गए जिला पुलिस कार्यालय पर्सा की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार दोपहर करीब 12:10 बजे वीरगंज महानगरपालिका-16 स्थित माईधिया पोखरी के पास सड़क पर पैदल जा रहे 3 संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 100 gram ब्राउन शुगर जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तीनों आरोपी भारत के बिहार राज्य अंतर्गत पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान कृष्णा कुजूर (19 वर्ष), आदित्य राज तिगा (19 वर्ष) और आशीष कुँजूर (18 वर्ष) के रू...
रक्सौल में 13 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’, टॉप-20 मेधावी होंगे सम्मानित

रक्सौल में 13 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’, टॉप-20 मेधावी होंगे सम्मानित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। स्थानीय छात्र-छात्राओं की छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से भारती फाउंडेशन आगामी 13 सितंबर 2026 को 'प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 2026' का आयोजन करने जा रहा है। यह परीक्षा स्थानीय हजारीमल उच्च विद्यालय (हाई स्कूल) में आयोजित होगी, जिसे लेकर क्षेत्र के विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। दो ग्रुपों में होगा आयोजन और मेधावियों का सम्मान फाउंडेशन के मुख्य संचालक मनीष दुबे ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षार्थियों को दो अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दोनों ग्रुप के शीर्ष 10-10, यानी कुल 20 सफल छात्र-छात्राओं को एक भव्य समारोह में विशेष रूप से पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा। समय पर उपस्थिति और एडमिट कार्ड अनिवार्...
सुगौली में 300 ग्राम हेरोइन के साथ स्कॉर्पियो सवार चार तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़वा और पलनवा के धंधेबाज धराए

सुगौली में 300 ग्राम हेरोइन के साथ स्कॉर्पियो सवार चार तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़वा और पलनवा के धंधेबाज धराए

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​मोतिहारी/सुगौली (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। सुगौली थाना पुलिस और एसटीएफ (STF) नार्कोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 ग्राम हेरोइन के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो और चार मोबाइल भी जब्त किए हैं। ​पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को एसटीएफ के नार्कोटिक्स सेल से गुप्त सूचना मिली थी कि चार व्यक्ति सफेद रंग की स्कॉर्पियो (BR22BQ2550) में हेरोइन की बड़ी खेप लेकर बेटिया से छपवा होते हुए सुगौली की ओर आ रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर-01 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। ​गठित टीम ने रक्सौल-छपवा मार्ग पर विक्रम इंजीनियरिंग के समीप घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इ...
हरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देसी कट्टा और बाइक के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार

हरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देसी कट्टा और बाइक के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​मोतिहारी/रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हरपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार की खरीद-बिक्री करने की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त की है। ​पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हरपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से ग्राम बरवा के रास्ते गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और बरवा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को धर दबोचा। ​पकड़े गए अभियुक्त की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के भेड़ियारी गांव निवासी मुकेश कुमार (पिता- सिकंदर साह), जिला- पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 देसी कट्टा, 01 मोबाइल और 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई। ...
रक्सौल में भारत-नेपाल बॉर्डर पर 190 किलो गांजा बरामद, छत के तहखाने से हो रही थी तस्करी; तीन गिरफ्तार

रक्सौल में भारत-नेपाल बॉर्डर पर 190 किलो गांजा बरामद, छत के तहखाने से हो रही थी तस्करी; तीन गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में हरैया थाना पुलिस और 47वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीमा क्षेत्र स्थित मैत्री ब्रिज के पास चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दो बोलेरो गाड़ियों से 190.635 किलोग्राम गांजा बरामद किया और मौके से तीन नेपाली तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, नेपाल की ओर से मैत्री ब्रिज होते हुए रक्सौल में गांजे की बड़ी खेप लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद रक्सौल एसडीपीओ प्रीतिश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। दंडाधिकारी की मौजूदगी में जब चेकिंग शुरू हुई, तो नेपाल की तरफ से आ रही बोलेरो गाड़ियों की छत की सीलिंग में बने विशेष तहखाने (कैविटी) में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हु...
नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ की भीषण तबाही: मृतकों की संख्या 389 पहुंची, चीन में झील फूटने के खतरे से अलर्ट जारी,त्रासदी के बीच भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ!

नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ की भीषण तबाही: मृतकों की संख्या 389 पहुंची, चीन में झील फूटने के खतरे से अलर्ट जारी,त्रासदी के बीच भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। नेपाल की भोटेकोशी और त्रिशूली नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से स्थिति विकराल बनी हुई है। नेपाल प्रहरी के अनुसार बृहस्पतिवार रात तक 389 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें सर्वाधिक 137 शव चितवन और 114 पूर्वी व पश्चिम नवलपरासी से मिले हैं। वहीं, रसुवा में 17, नुवाकोट में 28, धादिंग में 33, गोरखा में 32 तथा तनहुं में 28 शव मिले हैं। सुरक्षाबलों ने 466 घायलों का सुरक्षित रेस्क्यू किया है। नेपाल पर्यटन विभाग के अनुसार 178 भारतीयों सहित 668 पर्यटक लापता हैं, जबकि तिब्बत मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले 400 तीर्थयात्री भी संपर्क से बाहर हैं। हालांकि, टिमुरे से 11 भारतीयों समेत 27 विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया है। इसी बीच,नेपाल के प्रधान मंत्री बालेंद्र साह ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और एक बैठक के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन सहित राहत कार्यों में तेजी ल...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!