रक्सौल नगर परिषद में आज ‘सशक्त स्थायी समिति’ का चुनाव: दो पैनलों के बीच कड़ा मुकाबला
रक्सौल, 27 मई 2026।(Vor desk)।रक्सौल नगर परिषद की भविष्य की दिशा तय करने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण चुनाव आज संपन्न होने जा रहा है। नगर विकास एवं आवास विभाग की नई अधिसूचना के आलोक में, आज 'सशक्त स्थायी समिति' के तीन सदस्यों का चयन गुप्त मतदान के जरिए किया जाएगा।जिलाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी सौरभ जोरवाल के मुताबिक,इस बार की चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और लोकतांत्रिक है। पुरानी मनोनयन की परंपरा को समाप्त कर पहली बार बैलेट पेपर के जरिए गुप्त मतदान कराया जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया रक्सौल प्रखंड कार्यालय में सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगी। कुल 25 वार्ड पार्षद ही इस चुनाव में मतदान करेंगे। प्रत्येक पार्षद केवल एक रिक्ति के लिए नामांकन भर सकता है और एक ही दिन में नामांकन, मतदान व परिणाम की घोषणा की जाएगी।शपथ ग्रहण भी आज ही कराने की सूचना है।
नगर परिषद के गलियारों में चुनावी स...









