रक्सौल एयरपोर्ट की राह में ‘454 बाधाएं’, ओएलएस सर्वे के बाद कार्रवाई तेज
उड़ान क्षेत्र में भवन, टावर, पानी की टंकी व मास्क लाइट चिन्हित; नगर परिषद के 12 वार्डों में 83 संरचनाएं
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से सटे अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक शहर रक्सौल में प्रस्तावित एयरपोर्ट के निर्माण और संचालन की तैयारी एक महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गयी है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के ओएलएस (ऑब्स्टेकल लिमिटेशन सरफेसेस) सर्वे में उड़ान क्षेत्र में करीब 454 संरचनाएं चिन्हित की गयी हैं। इनमें भवन, मोबाइल टावर, पानी की टंकियां, मास्क लाइट, बिजली के खंभे समेत अन्य ऊंची संरचनाएं शामिल हैं। एएआई ने संबंधित विभागों से रिपोर्ट के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है।
नगर परिषद के 12 वार्डों में 83 संरचनाएं
ओएलएस सर्वे में रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र की 83 संरचनाएं चिन्हित हुई हैं। ये वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9, 11, 12, 16 और 21 में हैं। इनमें 52 ...









