Sunday, November 22

रक्सौल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 59 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की खुराक

स्टेशन पर हुआ अभियान का शुभारंभ, घर-घर पहुंचेगी 96 टीमें; सार्वजनिक स्थलों पर भी रहेगी विशेष व्यवस्था

रक्सौल (Vor Desk)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत 22 नवंबर को रक्सौल में की गई। इस अवसर पर रक्सौल रेलवे स्टेशन पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद जिंदगी की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रक्सौल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के बच्चों को भी पोलियो की खुराक पिलाई गई।

अभियान के तहत रक्सौल क्षेत्र में करीब 59 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए व्यापक स्तर पर टीमें गठित की गई हैं। घर-घर जाकर दवा पिलाने के लिए 96 टीमें लगाई गई हैं। वहीं, 33 ट्रांजिट टीमें और 4 मोबाइल टीमें भी अभियान में सक्रिय रहेंगी। अभियान की निगरानी के लिए 35 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।

अभियान का शुभारंभ बीडीओ राजू कुमार, पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार, स्टेशन अधीक्षक अजय कुमार, आरआई नोडल पदाधिकारी डॉ. अमित जायसवाल, बीएचएम आशीष कुमार और बीसीएम सुमित सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। अभियान के दौरान कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे, इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!