Sunday, September 6

नेपाल

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर वीरगंज में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर वीरगंज में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सामूहिक गायन के साथ विद्यार्थियों ने दीं देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियां रक्सौल।(Vor desk)। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर भारत के महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज की ओर से मंगलवार को सैनिक बैरक के समीप स्थित क्लासिक बैंक्वेट में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामूहिक गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ की गौरवशाली यात्रा और उसके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व राष्ट्रनिर्माण में योगदान को याद किया गया। चिल्ड्रेन वर्ल्ड माध्यमिक विद्यालय, ज्ञानदा एकेडमी वीरगंज और डीएवी आरबी केडिया विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्तिपूर्ण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। वीरगंज के लिए भारत के महावाणिज्यदूत डी. एस. मीना ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ महज गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय एकता, मातृभूमि के...
वीरगंज में ब्राउन शुगर के साथ भारतीय युवक गिरफ्तार

वीरगंज में ब्राउन शुगर के साथ भारतीय युवक गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
कृष्णा प्रणामी चौक पर संदिग्ध हालत में घूमते मिला युवक, जेब से बरामद हुआ 16.57 ग्राम मादक पदार्थ रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल के पर्सा जिले में मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 16.57 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के पंटोका श्रीपुर ग्राम पंचायत-1 निवासी 25 वर्षीय शत्रुधन पासवान के रूप में हुई है। गुप्त सूचना पर चौक पर पहुंची पुलिस टीम जिला पुलिस कार्यालय, पर्सा के अनुसार रविवार रात वीरगंज महानगरपालिका-14 स्थित कृष्णा प्रणामी चौक में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री होने की विशेष सूचना मिली थी। इसके बाद जिला पुलिस कार्यालय पर्सा और लागू औषध नियन्त्रण ब्यूरो, वीरगंज की संयुक्त विशेष टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने कृष्णा प्रणामी चौक की सड़क पर संदिग्ध स्थिति में पैदल जा रहे शत्रुधन पासवा...
पर्सा में 105 किलो गांजा के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार,सोनवर्षा में खेत के पास बोरा लेकर जा रहा था संदिग्ध, तलाशी में मिला भारी मात्रा में मादक पदार्थ

पर्सा में 105 किलो गांजा के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार,सोनवर्षा में खेत के पास बोरा लेकर जा रहा था संदिग्ध, तलाशी में मिला भारी मात्रा में मादक पदार्थ

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल के पर्सा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 105 किलो अवैध गांजा के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेतिया जिले के भंगहा श्रीनगर-3 निवासी 50 वर्षीय सउर चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजा जब्त कर मामले की जांच तेज कर दी है। सोनवर्षा में संयुक्त टीम ने की कार्रवाई जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के अनुसार मादक पदार्थ की बिक्री, वितरण और तस्करी की सूचना पर सोमवार रात इलाका प्रहरी कार्यालय पटेर्वासुगौली और इलाका प्रहरी कार्यालय ठोरी की संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम पटेर्वासुगौली गांवपालिका-3 के सोनवर्षा पहुंची थी।इसी दौरान सड़क किनारे खेत के पास बोरा लेकर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली। बोरे की जांच में प्लास्टिक पैकेट में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। प्लास्...
वीरगंज में 52.50 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद, चार गिरफ्तार

वीरगंज में 52.50 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद, चार गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बिहार-नेपाल सीमा से सटे पर्सा जिले में नेपाल पुलिस की कार्रवाई, दो बाइक से पहुंचे थे चारों; नकदी के स्रोत की जांच जारी वीरगंज।(Vor desk)। बिहार-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के पर्सा जिले के वीरगंज में नेपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 लाख 50 हजार रुपये की स्रोत न खुली नकदी बरामद की है। पुलिस ने नकदी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वीरगंज महानगरपालिका-10 के आदर्शनगर में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। नेपाल पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी पुष्टि की है। डीएसपी चक्र बहादुर मल्ल ने बताया कि बरामद रकम के स्रोत और इसके इस्तेमाल के संबंध में जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक आदर्शनगर में प्रदेश 2-03-003 प 7215 नंबर की काली सुपर स्प्लेंडर और ना.57 प 5182 नंबर की नीली एफजेड मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। दोनों बाइक पर सवार चार लोगों के पास से अलग-अलग रकम बरामद हुई...
नेपाल से देवघर-अरेराज-बनारस की राह पर निकले कांवरियों की सेवा में जुटे रौनियार

नेपाल से देवघर-अरेराज-बनारस की राह पर निकले कांवरियों की सेवा में जुटे रौनियार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल स्टेशन की ओर बढ़ रहे 225 कांवरियों को फल और शुद्ध जल, दूसरी सोमवारी पर न्यू मार्केट में लगा सेवा शिविर रक्सौल। सावन की दूसरी सोमवारी पर रक्सौल में आस्था के साथ सेवा का भाव भी दिखाई दिया। नेपाल और सीमावर्ती क्षेत्रों से देवघर, अरेराज और बनारस जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले कांवरियों के लिए रौनियार बोलबम सेवा समिति ने स्टेशन रोड स्थित न्यू मार्केट परिसर में सेवा शिविर लगाया। यहां ट्रेन पकड़ने के लिए रक्सौल पहुंच रहे करीब 225 बोलबम कांवरियों के बीच फल और शुद्ध पेयजल वितरित किया गया। श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति, इकाई रक्सौल की उप समिति के रूप में कार्यरत रौनियार बोलबम सेवा समिति के सदस्यों ने कांवरियों की सेवा के साथ उन्हें सावन सोमवारी की शुभकामनाएं दीं। नेपाल से आने वाले और सीमावर्ती इलाके के कांवरियों के लिए रक्सौल महत्वपूर्ण आवागमन केंद्र है, जहां से बड़...
फर्जी आधार कार्ड से भारत में पहचान बना नेपाल का युवक, नाबालिग को नेपाल ले जाते गिरफ्तार

फर्जी आधार कार्ड से भारत में पहचान बना नेपाल का युवक, नाबालिग को नेपाल ले जाते गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के प्रयास का एक गंभीर मामला सामने आया है। 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने मैत्री ब्रिज के पास कार्रवाई कर फर्जी भारतीय आधार कार्ड रखने वाले नेपाल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके साथ करीब 16 वर्षीय भारतीय नाबालिग लड़की भी मिली, जिसे वह शादी का झांसा देकर नेपाल ले जाने की कोशिश कर रहा था। सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नाबालिग को सुरक्षित बचा लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेराज देवान (22), जिला रौतहट, नेपाल के रूप में हुई है। जांच में उसके पास भारत का फर्जी आधार कार्ड होने की बात सामने आई है। यह तथ्य सीमा पार पहचान के दुरुपयोग और मानव तस्करी के प्रयास से जुड़े मामले को और गंभीर बनाता है। फेसबुक मैसेंजर से बनाया संपर्क, निजी फोटो-वीडियो से दबाव एएचटीयू की पूछताछ के अन...
सावन में श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति की अनूठी पहल, बारिश के बीच कांवरियों की सेवा शुरू

सावन में श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति की अनूठी पहल, बारिश के बीच कांवरियों की सेवा शुरू

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
प्रथम सोमवारी पर 150 शिवभक्तों के बीच फल-पेयजल का वितरण, सीमा क्षेत्र और नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं का भी किया गया स्वागत रक्सौल। सावन की पहली सोमवारी पर बारिश के बीच श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति, रक्सौल इकाई ने शिवभक्त कांवरियों की सेवा के लिए अनूठी पहल की। स्टेशन रोड स्थित ‘रौनियार बोलबम सेवा समिति’ सेवा शिविर का शुभारंभ कर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) की यात्रा पर जा रहे करीब 150 शिवभक्तों के बीच फल एवं शुद्ध पेयजल का वितरण किया गया। इस सेवा अभियान की खास बात यह रही कि सीमा क्षेत्र के साथ-साथ नेपाल से आने वाले शिवभक्तों को भी सेवा का लाभ दिया गया। नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर के अलावा अरेराज और वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम की यात्रा करते हैं। इसे देखते हुए रक्सौल में पहली बार इस तरह का सेवा शिविर शुरू किया गया है। इससे एक ओर सीमा पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओ...
वीरगंज में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, चार युवक हिरासत में लेकर छोड़े गए

वीरगंज में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, चार युवक हिरासत में लेकर छोड़े गए

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रानीघाट में टायर जलाकर प्रदर्शन; निषेधाज्ञा हटी, बाजार-यातायात सामान्य, 65 लोगों की गिरफ्तारी वीरगंज।(Vor desk)। सुनसरी और सिरहा की घटनाओं के विरोध में तराई-मधेश के विभिन्न जिलों में जारी प्रदर्शन के बीच शनिवार को वीरगंज के रानीघाट में पुलिस और प्रदर्शनकारी युवाओं के बीच झड़प हो गई। सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिन्हें देर शाम छोड़ दिया गया। इसके बाद शहर में स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता डीएसपी चक्रबहादुर मल्ल के अनुसार, रानीघाट में टायर जलाकर सड़क पर हंगामा कर रहे चार युवकों को पुलिस ने नियंत्रण में लिया था। वहीं, हिंदूवादी नेताओं का दावा है कि रानीघाट में धार्मिक बैनर फाड़े जाने के विरोध में युवक प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई का आरोप लगाते हुए युवकों की तत्काल रिहाई की मांग की...
वीरगंज में शांति सद्भावना जुलूस के बीच बवाल: पुलिस से झड़प, सुरक्षा कड़ी; पीएम और सरकार भी सक्रिय

वीरगंज में शांति सद्भावना जुलूस के बीच बवाल: पुलिस से झड़प, सुरक्षा कड़ी; पीएम और सरकार भी सक्रिय

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। तराई-मधेश में जारी तनाव के बीच शुक्रवार को वीरगंज एक बार फिर घटनाक्रम का केंद्र बना रहा। प्रशासन की ओर से निकाले गए शांति सद्भावना जुलूस के समापन के बाद घंटाघर क्षेत्र में विभिन्न हिंदू संगठनों और युवाओं ने सरकार तथा जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सुनसरी गोलीकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान टायर जलाने की कोशिश पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हुई। इसी दौरान कथित घुसपैठ की आशंका में एक संदिग्ध युवक को प्रदर्शनकारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। सुनसरी के कप्तानगंज में पुलिस फायरिंग के बाद भड़के विरोध का असर सोमवार से ही वीरगंज में देखा जा रहा है। बुधवार को मशाल जुलूस निकाला गया, जबकि गुरुवार को ...
सुनसरी हिंसा की आंच मधेश तक पहुंची, वीरगंज में निषेधाज्ञा लागू; सीमा पर हाई अलर्ट

सुनसरी हिंसा की आंच मधेश तक पहुंची, वीरगंज में निषेधाज्ञा लागू; सीमा पर हाई अलर्ट

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल के सुनसरी जिले के देवागंज में कांवर यात्रा के दौरान हुए सांप्रदायिक विवाद और पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद हालात का असर अब भारत-नेपाल सीमा से सटे मधेश प्रदेश तक पहुंच गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने मधेश के कई जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है। पर्सा जिला प्रशासन ने वीरगंज महानगर के संवेदनशील क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है, जबकि मधेश प्रदेश की राजधानी जनकपुर में भी कर्फ्यू लगाया गया है। लहान में भी फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी भोला दाहाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला सुरक्षा समिति के निर्णय के आधार पर 30 जुलाई की शाम 5 बजे से 1 अगस्त की सुबह 6 बजे तक वीरगंज के निर्धारित क्षेत्रों में निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी। स्थानीय प्रशासन अधिनियम, 2028 की धारा 6(3क) के तहत जारी आदेश के अ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!