इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: 2 किलो अफीम के साथ अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के 3 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की काली कमाई और तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) और बिहार की महुआवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़े इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 किलोग्राम अफीम (ओपियम) के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में दो नेपाली और एक भारतीय नागरिक शामिल हैं, जो सीमा पार ड्रग्स का नेटवर्क चला रहे थे।
खुफिया इनपुट पर घेराबंदी, भारतीय क्षेत्र में दबोचे गए तस्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महुआवा थाना पुलिस को वाहन जांच के दौरान एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से कोरैया गाँव होते हुए सैनिक रोड के रास्ते कुछ तस्कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अफीम की बड़ी खेप लेकर भारतीय इलाके में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना मिलते ही बिना वक्त गंवाए इस इनपुट को ए...









