Thursday, April 23

नेपाल

मधेश की राजनीति में भू-आंधी: प्रो. भाग्य नाथ गुप्ता ने सरकार और नेतृत्व पर साधा निशाना

मधेश की राजनीति में भू-आंधी: प्रो. भाग्य नाथ गुप्ता ने सरकार और नेतृत्व पर साधा निशाना

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल की राजनीति में मधेश का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। मधेशी जनाधिकार फोरम (मधेश) के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. भाग्य नाथ गुप्ता ने पार्टी की समीक्षा बैठक के बाद वर्तमान मधेशी नेतृत्व, नेपाली सरकार और अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनके अनुसार मधेश की राजनीति वर्तमान में एक ऐसी ढलान पर है जहाँ सरकार से हक-अधिकार की उम्मीदें 'कौवे के लिए बेल के पकने' जैसी निरर्थक साबित हो रही हैं। प्रो. गुप्ता का मानना है कि काठमांडू की सत्ताधारी पार्टियाँ मधेश की बुनियादी समस्याओं के प्रति पूरी तरह उदासीन हैं, जिससे आम जनता का मोहभंग अब गहरे आक्रोश में बदल चुका है। मधेशी समाज को लगातार हाशिए पर रखे जाने से उत्पन्न यह स्थिति भविष्य के लिए सुखद संकेत नहीं है। ​नेपाल की बदलती विदेश नीति और भू-राजनीतिक घेराबंदी पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रो. गुप्ता ने इस...
आईटी निवेश और प्रवासी पूंजी को प्रोत्साहन के लिए नई नीति लाएगा राष्ट्र बैंक: गवर्नर डॉ. बिश्वनाथ पौडेल

आईटी निवेश और प्रवासी पूंजी को प्रोत्साहन के लिए नई नीति लाएगा राष्ट्र बैंक: गवर्नर डॉ. बिश्वनाथ पौडेल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​बीरगंज।(Vor desk)। बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ की 50वीं वार्षिक साधारण सभा में नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर डॉ. बिश्वनाथ पौडेल ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए महत्वपूर्ण नीतिगत घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र बैंक एक ऐसे अनुकूल वातावरण के निर्माण की तैयारी कर रहा है, जिससे नेपाली आईटी कंपनियां विदेशी बाजारों में निवेश कर सकें। ​गवर्नर पौडेल ने विशेष रूप से विदेश में कार्यरत नेपाली नागरिकों की आय को लेकर नई योजना साझा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह पड़ोसी देशों ने प्रवासियों के निवेश के लिए विशेष नीतियां बनाई हैं, उसी तर्ज पर नेपाल में भी ऐसी व्यवस्था लाई जा रही है ताकि प्रवासी अपनी मेहनत की कमाई को देश में सुरक्षित निवेश कर सकें। उन्होंने निजी क्षेत्र को देश के आर्थिक विकास की धुरी बताते हुए कहा कि उद्योगपतियों और व्यापारियों क...
नारी शक्ति के उत्कर्ष से महका बीरगंज: भारतीय महावाणिज्य दूतावास में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य समारोह

नारी शक्ति के उत्कर्ष से महका बीरगंज: भारतीय महावाणिज्य दूतावास में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य समारोह

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​बीरगंज (नेपाल) | ब्यूरो रिपोर्ट ​अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नारी शक्ति के सामर्थ्य और उनके अतुलनीय योगदान का उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने का माध्यम बना, बल्कि एक अधिक समावेशी और न्यायसंगत समाज के निर्माण के संकल्प का साक्षी भी बना। ​कार्यक्रम में सीमावर्ती क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रख्यात शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रभावशाली महिलाओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। इस अवसर पर आयोजित विचार-गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए आधुनिक समाज में महिलाओं द्वारा तय किए गए मील के पत्थरों पर चर्चा की। वक्ताओं ने एक स्वर में माना कि शिक्षा और सशक्तिकरण ही वे अमोघ अस्त्र हैं, जि...
वीरगंज सड़क विस्तार का रास्ता साफ: चलेगा बुलडोजर और चौड़ी होगी त्रिभुवन राजपथ, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

वीरगंज सड़क विस्तार का रास्ता साफ: चलेगा बुलडोजर और चौड़ी होगी त्रिभुवन राजपथ, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल की आर्थिक जीवनरेखा माने जाने वाले त्रिभुवन राजपथ (काठमांडू-पथलैया-वीरगंज) के अंतर्गत वीरगंज क्षेत्र में सड़क विस्तार को लेकर वर्षों से जारी कानूनी गतिरोध अब पूरी तरह समाप्त हो गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने सड़क विस्तार के खिलाफ दायर रिट याचिका को सिरे से खारिज करते हुए रविवार को फैसले का पूर्ण पाठ सार्वजनिक कर दिया है। न्यायाधीश विनोद शर्मा और महेश शर्मा पौडेल की संयुक्त पीठ द्वारा सुनाए गए इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब सड़क विभाग के लिए वीरगंज के मुख्य मार्ग को केंद्र बिंदु से दोनों ओर 25-25 मीटर तक चौड़ा करने का कानूनी रास्ता साफ हो गया है। ​न्यायालय ने अपने विस्तृत फैसले में स्पष्ट किया है कि त्रिभुवन राजपथ की सड़क सीमा वर्ष 1964 और 1977 (2021 व 2034 विक्रम संवत) में नेपाल राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक सूचना के आधार पर दशकों पहले ही निर्धारित की जा चुक...
बीरगंज: ‘गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान’ के साथ नारी शक्ति का महाकुंभ, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संस्थाओं की दिखी एकजुटता

बीरगंज: ‘गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान’ के साथ नारी शक्ति का महाकुंभ, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संस्थाओं की दिखी एकजुटता

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(vor desk)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीरगंज स्थित तेरापंथ भवन के तुलसी सभागार में 'गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान' के अंतर्गत एक भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती मीरा खेतान द्वारा फीता काटकर और नमस्कार महामंत्र के सामूहिक संगान के साथ अत्यंत गरिमामयी ढंग से हुआ। इस अवसर पर स्थानीय महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती ममता कोठारी ने स्वागत मंतव्य प्रस्तुत करते हुए उपस्थित सभी प्रबुद्ध अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया। ​समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय महिलाओं और गणमान्यों का सम्मान रहा। इस कड़ी में आमा नेपाल फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती प्रतिमा मानन्धर, इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा श्रीमती मंजरी श्रेष्ठ, एकल जन कल्याण महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती उषा लोहिया, उपकार सेवा नेपाल की अध्यक्षा श्रीमती पू...
नेपाल में ‘बालेन क्रांति’: 36 साल बाद टूटा दिग्गजों का तिलस्म, रैपर से प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी तक शाह का सफर

नेपाल में ‘बालेन क्रांति’: 36 साल बाद टूटा दिग्गजों का तिलस्म, रैपर से प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी तक शाह का सफर

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​काठमांडू /वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल की सियासत में दशकों से जमे 'बरगद के पेड़ों' को एक 35 वर्षीय युवा इंजीनियर और रैपर ने उखाड़ फेंका है। 5 मार्च को हुए आम चुनावों के जो परिणाम सामने आ रहे हैं, वे किसी 'सुनामी' से कम नहीं हैं। पूर्व मेयर बालेन्द्र (बालेन) शाह और उनकी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने नेपाल के राजनीतिक मानचित्र को पूरी तरह बदल दिया है। रुझान और जीत के अंतर स्पष्ट कर रहे हैं कि बालेन शाह नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। ​केपी शर्मा ओली के 'अभेद्य किले' में ऐतिहासिक सेंध ​इस चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर झापा-05 निर्वाचन क्षेत्र में देखने को मिला। दशकों से गृह स्थित इस क्षेत्र पर राज करने वाले दिग्गज नेता केपी शर्मा ओली को बालेन शाह ने उनके ही गढ़ में 49,634 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया। ​झापा-05 का अंतिम परिणाम: ​बालेन शाह: 68,348 मत ...
नेपाल चुनाव 2026 ‘घंटी’ की प्रचंड सुनामी, पुराने दिग्गजों के किलों में सेंध; रास्वपा 4 सीट जीतने के साथ 109 सीटों पर आगे!

नेपाल चुनाव 2026 ‘घंटी’ की प्रचंड सुनामी, पुराने दिग्गजों के किलों में सेंध; रास्वपा 4 सीट जीतने के साथ 109 सीटों पर आगे!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज/रक्सौल।(Vor desk)।​नेपाल प्रतिनिधि सभा निर्वाचन 2026 के शुरुआती नतीजों और रुझानों ने देश की राजनीतिक दिशा बदलने के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। स्थापित राजनीतिक दलों—नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले और माओवादी केंद्र—के पारंपरिक 'गढ़' इस बार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) की प्रचंड लहर में ढहते नजर आ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रास्वपा 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और 4 सीटों पर आधिकारिक जीत दर्ज कर चुकी है. ​'बैलेट विद्रोह' से पलटा पासा ​राजनीतिक विश्लेषकों ने इस चुनावी रुझान को जनता का 'बैलेट विद्रोह' करार दिया है. भ्रष्टाचार, राजनीतिक अस्थिरता और सुशासन की कमी से उपजी निराशा ने मतदाताओं को पारंपरिक दलों से विमुख कर रास्वपा की ओर मोड़ दिया है. काठमांडू के मेयर बालेन शाह के प्रभाव और रास्वपा की बढ़ती लोकप्रियता ने इस बार मधेस से लेकर पहाड़ों तक नए समीकरण लिख दिए हैं....
नेपाल आम चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच 60% मतदान, अब लोहे की जाली और सीसीटीवी के कड़े पहरे में मतगणना शुरू

नेपाल आम चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच 60% मतदान, अब लोहे की जाली और सीसीटीवी के कड़े पहरे में मतगणना शुरू

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​काठमांडू/वीरगंज/रक्सौल।(Vor desk) पड़ोसी देश नेपाल में नई सरकार चुनने के लिए प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) के चुनाव गुरुवार, 5 मार्च को उत्साहपूर्ण और सामान्यतः शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। निर्वाचन आयोग के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, देशभर में लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान संपन्न होते ही सभी मतपेटियों को सील कर भारी सुरक्षा के बीच गणना केंद्रों पर पहुँचा दिया गया है, जहाँ कई जिलों में सर्वदलीय बैठक के बाद मतगणना की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ​चुनावी आंकड़े और 'जेनजी' उत्साह ​संघीय लोकतांत्रिक गणतंत्र बनने के बाद नेपाल का यह तीसरा आम चुनाव है। कुल 275 सीटों (165 प्रत्यक्ष और 110 समानुपातिक) के लिए हुए इस मतदान में लगभग 1.89 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया। 'जेनजी (Gen-Z) आंदोलन' के बाद हो रहे इस चुनाव में युवाओं की भागीदारी और राजनीतिक स्थिरता की...
नेपाल चुनाव: पर्सा में बम बनाने की सामग्री के साथ ‘नेकपा’ उम्मीदवार गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

नेपाल चुनाव: पर्सा में बम बनाने की सामग्री के साथ ‘नेकपा’ उम्मीदवार गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​बीरगंज/पर्सा, नेपाल।(Vor desk)। नेपाल में आम चुनाव से ठीक पहले पर्सा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के उम्मीदवार मनोज कुमार चौधरी सहित चार लोगों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह पर्सा पुलिस द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया गया। ​चेकिंग के दौरान डिक्की में मिला संदिग्ध बॉक्स ​पर्सा के पुलिस अधीक्षक (SP) सुदीपराज पाठक ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10:15 बजे नेपाल प्रहरी और सशस्त्र प्रहरी बल (APF) की एक संयुक्त टीम पर्सागढ़ी नगरपालिका-3, बडनिहार बाजार क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरपुर की ओर से आ रही एक गाड़ी (BA 10 CHA 1250) को रोककर तलाशी ली गई। ​गाड़ी की पिछली डिक्की की जांच करने पर टेप से लिपटा हुआ एक चौकोर टिन का बॉक्स बरामद हुआ। संदेह होने पर पुलिस ने गाड़ी ...
नेपाल चुनाव: वीरगंज में सेना का बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुतली बम और आपत्तिजनक सामग्री के साथ तीन गिरफ्तार

नेपाल चुनाव: वीरगंज में सेना का बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुतली बम और आपत्तिजनक सामग्री के साथ तीन गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल में होने वाले आम चुनाव की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए नेपाली सेना ने वीरगंज में एक बड़ा 'सर्च ऑपरेशन' चलाया है। बुधवार तड़के करीब दो बजे वीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर-16 के इनर्वा क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान सेना ने तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। ​धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने की बड़ी साजिश नाकाम ​गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वीरगंज-16 निवासी कृष्ण यादव, रोहित पटेल और अवजित यादव के रूप में हुई है। सेना के अनुसार, ये तीनों चुनाव के दौरान धार्मिक द्वन्द्व और साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की योजना बना रहे थे। इनके पास से बरामद सामग्रियों ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। ​बरामदगी की सूची: इन युवकों के पास से 09 सुतली बम (विस्फोटक),01 सुअर का कटा हुआ सिर (धार्मिक उन्माद फैलाने हेतु),05 सफेद रंग के...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!