Thursday, July 23

नेपाल

नेपाल सरकार ने सीमा पार यात्रियों के लिए सामान ले जाने की सीमा बढ़ाई,अब₹100 नहीं₹500तक का निजी उपयोग का सामान ले जाने की अनुमति!

नेपाल सरकार ने सीमा पार यात्रियों के लिए सामान ले जाने की सीमा बढ़ाई,अब₹100 नहीं₹500तक का निजी उपयोग का सामान ले जाने की अनुमति!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)नेपाल सरकार ने सड़क मार्ग से सीमा पार करने वाले यात्रियों के लिए सामान लाने और ले जाने के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। वित्त मंत्रालय ने पहले लागू 100 रुपये की सीमित सीमा को बढ़ाकर अब 500 रुपये कर दिया है। राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक सूचना के अनुसार, यदि कोई यात्री 500 रुपये मूल्य तक का निजी उपयोग का सामान अपने साथ लाता या ले जाता है, तो भन्सार प्रमुख उचित कारण और परिस्थिति को देखते हुए उस पर शुल्क न लेने का निर्णय ले सकते हैं। यद्यपि सरकार ने सीमा में वृद्धि की है, फिर भी सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को अभी भी हवाई मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों के समान सुविधा नहीं दी गई है। इस नए नियम के दायरे में आम यात्रियों को राहत देने का प्रयास किया गया है, लेकिन भारत में अध्ययन कर रहे नेपाली छात्रों के लिए विशेष छूट पहले की तरह ही बरकरार रखी गई है। इ...
भारत सरकार के सहयोग से रौतहट के राजदेवी स्थित विद्यालय में बनेगा दो मंजिला भवन, महावाणिज्यदूत डी. एस. मीणा ने किया शिलान्यास

भारत सरकार के सहयोग से रौतहट के राजदेवी स्थित विद्यालय में बनेगा दो मंजिला भवन, महावाणिज्यदूत डी. एस. मीणा ने किया शिलान्यास

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/रौतहट (vor desk)। भारत-नेपाल विकास साझेदारी कार्यक्रम के तहत उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (एचआईसीडीपी) अंतर्गत रौतहट जिले के राजदेवी नगरपालिका-4 स्थित गढ़हिया के आधारभूत विद्यालय में बनने वाले दो मंजिला पक्के विद्यालय भवन का शिलान्यास मंगलवार को भारत के महावाणिज्यदूत डी. एस. मीणा एवं राजदेवी नगरपालिका के मेयर भिखारी राय यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस परियोजना के लिए भारत सरकार की ओर से लगभग 28.4 मिलियन नेपाली रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद विद्यालय में अतिरिक्त कक्षाएं, शौचालय तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर और आधुनिक शिक्षण वातावरण मिल सकेगा। शिलान्यास समारोह ...
ठोरी के रिसोर्ट से गिरफ्तार हुए वीरगंज मेयर राजेशमान सिंह, अदालत ने 4.15 लाख नेपाली रुपये की धरौटी पर किया रिहा

ठोरी के रिसोर्ट से गिरफ्तार हुए वीरगंज मेयर राजेशमान सिंह, अदालत ने 4.15 लाख नेपाली रुपये की धरौटी पर किया रिहा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नागरिकता और सरकारी दस्तावेजों में कथित हेराफेरी के मामले में घिरे वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह को मंगलवार सुबह पर्सा पुलिस ने ठोरी गांवपालिका स्थित एक रिसोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पर्सा जिला अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के उपरांत अदालत ने कुल 4 लाख 15 हजार नेपाली रुपये की धरौटी पर उनकी रिहाई का आदेश दिया। पर्सा जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता एवं डीएसपी हरि बहादुर बस्नेत ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि अदालत द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने ठोरी स्थित थोरी विलेज रिसोर्ट से मेयर सिंह को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें वीरगंज लाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के दौरान पर्सा जिला अदालत के न्यायाधीश गायत्री प्रसाद रेग्मी की इजलास ने दस्तखत जालसाजी मामले में 4 लाख नेपाली रुपये तथ...
नारायणहिटी राजदरबार हत्याकांड के 25 वर्ष: अनसुलझे रहस्य और ‘बालेन’ सरकार से जनता की उम्मीदें

नारायणहिटी राजदरबार हत्याकांड के 25 वर्ष: अनसुलझे रहस्य और ‘बालेन’ सरकार से जनता की उम्मीदें

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नारायणहिटी राजदरबार हत्याकांड को आज 25 वर्ष पूरे हो गए हैं, लेकिन ढाई दशक बीत जाने के बाद भी उस काली रात का रहस्य आज भी रहस्य की परतों में दबा हुआ है। इस बीच वीरगंज में आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय राजा वीरेन्द्र शाह के प्रति न केवल सम्मान प्रकट किया गया, बल्कि उस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग भी जोर-शोर से उठी। राजभक्त देशभक्त केंद्रीय कार्यालय द्वारा वीरगंज महानगरपालिका-7 स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि इतने वर्षों बाद भी जनता के मन में उस घटना को लेकर गहरे सवाल मौजूद हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजभक्त देशभक्त के केंद्रीय अध्यक्ष दीपेन्द्र प्रसाद रौनियार ने कहा कि इतिहास के पन्नों में दर्ज यह घटना आज भी एक अनसुलझा सवाल बनी हुई है। सभा को संबोधित करने वाले वक्ताओं...
सरकारी डिमोलिशन कार्रवाई के विरोध में वीरगंज की सड़कों पर उतरे लोग, मोमबत्ती जुलूस निकालकर मांगा न्याय

सरकारी डिमोलिशन कार्रवाई के विरोध में वीरगंज की सड़कों पर उतरे लोग, मोमबत्ती जुलूस निकालकर मांगा न्याय

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। वीरगंज के मेनरोड क्षेत्र में सरकारी डिमोलिशन कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में गहरा असंतोष देखने को मिला। प्रभावित परिवारों और स्थानीय नागरिकों ने बुधवार शाम शांतिपूर्ण मोमबत्ती जुलूस निकालकर प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और पुनर्वास, मुआवजा तथा मानवीय समाधान की मांग उठाई।शाम होते ही बड़ी संख्या में लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकारी निकाय द्वारा की गई हटाने की कार्रवाई में उनके घरों और संरचनाओं को नुकसान पहुंचा है, जिससे कई परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उनका आरोप है कि बिना पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था और पूर्व तैयारी के की गई कार्रवाई ने आम लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है।प्रदर्शन के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से “हमको न्याय चाहिए”, “हमारे घर सुरक्षित करो”, “ऐतिहासिक शहर की मर्या...
एशिया के व्यस्त सीमाई कॉरिडोर में दो ओवरब्रिज निर्माण से जाम मुक्ति की उम्मीद, 157 करोड़ की परियोजना से नेपाल कनेक्टिविटी और व्यापार को मिलेगा नया आयाम

एशिया के व्यस्त सीमाई कॉरिडोर में दो ओवरब्रिज निर्माण से जाम मुक्ति की उम्मीद, 157 करोड़ की परियोजना से नेपाल कनेक्टिविटी और व्यापार को मिलेगा नया आयाम

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
भारत-नेपाल सीमा पर 36 साल पुराना सपना फिर जगा: रक्सौल में दो आरओबी परियोजनाओं से बदल सकती है पूरे क्षेत्र की तस्वीर रक्सौल (बिहार)। (Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रणनीतिक और अंतरराष्ट्रीय महत्व के शहर रक्सौल में तीन दशक से अधिक समय से लंबित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजना एक बार फिर उम्मीद जगाने लगी है। रेलवे क्रॉसिंग संख्या 33 और 34 पर मिट्टी परीक्षण शुरू होने के साथ ही सीमावर्ती इलाके में बुनियादी ढांचे के बड़े बदलाव की संभावनाएं तेज हो गई हैं। करीब 36 वर्षों से फाइलों और घोषणाओं में अटकी यह परियोजना अब धरातल पर उतरती दिख रही है। यदि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा होता है, तो यह केवल रक्सौल की यातायात व्यवस्था ही नहीं बदलेगा, बल्कि भारत-नेपाल व्यापार, सीमा पार आवागमन और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगा। सीमाई शहर की सबसे बड़ी समस्या: घंटों जाम और ठ...
नेपाल पुलिस की बढ़ेगी ताकत: भारत ने बीरगंज में सौंपे 10 आधुनिक कैदी वाहन

नेपाल पुलिस की बढ़ेगी ताकत: भारत ने बीरगंज में सौंपे 10 आधुनिक कैदी वाहन

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीरगंज ,नेपाल।(Vor desk)। भारत और नेपाल के बीच मजबूत होती कूटनीतिक और मैत्रीपूर्ण साझेदारी के क्रम में मंगलवार को एक और अध्याय जुड़ गया। बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भारत ने नेपाल को 10 अत्याधुनिक कैदी वाहन (ट्रक) उपहार स्वरूप भेंट किए। महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीना ने पर्सा जिले के मुख्य जिला अधिकारी भोला दहल को ये वाहन औपचारिक रूप से सौंपे।कानून व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीभारत सरकार द्वारा प्रदान की गई यह खेप नेपाल की कानून प्रवर्तन एजेंसियों की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दी गई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य जिला अधिकारी भोला दहल ने भारत सरकार के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा मिल रही यह निरंतर सहायता न केवल समयोचित है, बल्कि दोनों देशों के बीच कायम व्यापक और पारस्परिक सहयोग का ए...
रक्सौल पुलिस और एसटीएफ पटना की संयुक्त छापेमारी में अवैध करेंसी एक्सचेंज का भंडाफोड़,23लाख से ज्यादा नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, दो हिरासत में

रक्सौल पुलिस और एसटीएफ पटना की संयुक्त छापेमारी में अवैध करेंसी एक्सचेंज का भंडाफोड़,23लाख से ज्यादा नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, दो हिरासत में

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
भारत-नेपाल सीमा पर अवैध करेंसी एक्सचेंज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध करेंसी एक्सचेंज कारोबार के खिलाफ रक्सौल थाना पुलिस और एसटीएफ पटना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली एवं भारतीय मुद्रा बरामद की है। कार्रवाई के दौरान दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी सह रक्सौल थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह के नेतृत्व में सब्जी बाजार स्थित एक मिठाई (चीनी )दुकान में संयुक्त छापेमारी की गई। गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से करेंसी एक्सचेंज का कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद एसटीएफ पटना के सहयोग से कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 17 लाख 87 हजार 100 नेपाली रुपये तथा 13 लाख 04 हजार 150 भारतीय रुपये बरामद किए। बराम...
रक्सौल में पहली बार अधिकृत विदेशी मुद्रा विनिमय सुविधा, लेकिन नेपाली करेंसी पर बनी रहेगी पुरानी परेशानी!

रक्सौल में पहली बार अधिकृत विदेशी मुद्रा विनिमय सुविधा, लेकिन नेपाली करेंसी पर बनी रहेगी पुरानी परेशानी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
डॉलर-पाउंड बदलेंगे, नेपाली रुपये नहीं; सीमा क्षेत्र में नई व्यवस्था को लेकर उत्साह और सवाल दोनों रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े अंतरराष्ट्रीय महत्व के शहर रक्सौल में पहली बार अधिकृत विदेशी मुद्रा विनिमय (मनी एक्सचेंज) सुविधा शुरू होने जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की पहल पर शहर में दो विदेशी मुद्रा विनिमय काउंटर खोले जा रहे हैं, जहां डॉलर, पाउंड, यूरो समेत विभिन्न विदेशी मुद्राओं का विनिमय किया जा सकेगा। सीमावर्ती क्षेत्र में लंबे समय से महसूस की जा रही इस जरूरत को लेकर लोगों में उत्साह है, क्योंकि इससे तीसरे देशों के विदेशी नागरिकों, पर्यटकों और विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, नेपाली करेंसी के विनिमय की सुविधा नहीं मिलने से स्थानीय व्यापारियों और सीमा पार आवागमन करने वाले लोगों में मायूसी भी देखी जा रही है। ...
बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करते चीनी नागरिक हिरासत में, रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई!

बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करते चीनी नागरिक हिरासत में, रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
चीनी नागरिक के पास से लड़ाकू विमान ,मुखौटा जैसा खिलौना बरामद रक्सौल। (Vor Desk) भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा में तैनात 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने रक्सौल-वीरगंज मैत्री पुल पर एक चीनी नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हुए हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर नियमित जांच अभियान के दौरान की गई। सीमा सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पकड़ा गया विदेशी नागरिक बिना वैध भारतीय वीजा के बिहार में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने खुद को खिलौना व्यवसाय से जुड़ा व्यापारी बताया है।उसके पास से लड़ाकू विमान, स्पाइडर मैंन मुखौटा सहित अन्य आपत्तिजनक शैली के खिलौना की खेप भी बरामद होने की सूचना है।जानकारी के मुताबिक वह काठमांडू पहुंचने के बाद 11 मई 2026 को नेपाल के चितवन क्षेत्र में व्यापारिक उद्देश्य से पहुंचा था और बाद में वीरगंज होते रक्सौल बॉर्डर ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!