रक्सौल को बौद्ध सर्किट से जोड़ा जाए,गौतम बुद्ध के नाम पर हो अंतराष्ट्रीय द्वार:मुनेश राम
रक्सौल।( vor desk )।अंतरराष्ट्रीय शहर रक्सौल को बौद्ध सर्किट से जोड़ने की जरूरत है।इससे अंतरराष्ट्रीय फलक पर शहर को प्रतिस्थापित करने में मदद मिलेगी, क्योंकि विश्व प्रसिद्ध केशरिया बौद्ध स्तूप को लौरिया नंदन गढ़ के साथ ही बोधगया से कुशीनगर तक को जोड़ने की कवायद जारी है।इसे अगर तथागत गौतम बुद्ध की जन्मस्थली कपिलवस्तु(लुम्बिनी) से जोड़ दिया जाय तो इसके मुख्य ओपन द्वार रक्सौल ही होगा।उक्त मामले को लेकर अम्बेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम ने पीएम नरेंद्र मोदी,रेलमंत्री सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को एक ट्विटर अभियान के तहत ट्वीट करते हुए कहा है कि रक्सौल को अंतरराष्ट्रीय शहर के रूप में पहचान मिले,इसके लिए रेल प्रशासन को पहल की जरूरत है।स्थानीय रेल प्रशासन को चाहिए कि पड़ोसी देश नेपाल के लिए आनेवाले देशी-विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए आवश्यक पहल करें तथा पर्यटकीय शहर के रूप में रक्स...









