
नकरदेई पुलिस ने छठ घाट बसवारी के बागान में की छापेमारी, एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी
रक्सौल।(Vor desk)। नकरदेई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 5.25 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करने के साथ उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नकरदेई थाना क्षेत्र के छठ घाट बसवारी स्थित बागान में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान 5.25 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। मौके से संजय कुमार (पिता अशोक गोसाई), निवासी जातियाही, थाना रक्सौल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
इस मामले में नकरदेई थाना कांड संख्या 116/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्रवाई की पुष्टि की है।
