Wednesday, July 29

ब्रेकिंग न्यूज़

पीएम आवास योजना पर बच्चों में जागरूकता बढ़ाने की पहल, कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में हुईं तीन प्रतियोगिताएं

पीएम आवास योजना पर बच्चों में जागरूकता बढ़ाने की पहल, कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में हुईं तीन प्रतियोगिताएं

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाने और उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद रक्सौल ने गुरुवार को लक्ष्मीपुर स्थित कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में निबंध लेखन, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के निर्देशन में नगर प्रबंधक अविनाश कुमार, एमआईएस एक्सपर्ट ई. सोनू कुमार तथा दिपेश नायक ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेश कुमार पांडेय और शिक्षकों के सहयोग से प्रतियोगिताओं का सफल संचालन कराया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की थीम पर आकर्षक चित्र उकेरकर अपनी ...
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर रक्सौल में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन,प्रशासन सतर्क!

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर रक्सौल में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन,प्रशासन सतर्क!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा व्यवस्था, कथित पेपर लीक मामलों और छात्र आंदोलन को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच गुरुवार को रक्सौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर के बाटा चौक पर शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन सतर्क दिख रही है।सूचना के मुताबिक,फ्लैग मार्च के साथ ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इधर,विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष बिकेश चंद्रवंशी ने की। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी, मोतिहारी के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रो. अखिलेश दयाल ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मं...
दो माह से चल रही थी डायलिसिस सेवा, अब हुआ ताम झाम के बीच औपचारिक उद्घाटन; 360 से अधिक मरीज उठा चुके हैं लाभ

दो माह से चल रही थी डायलिसिस सेवा, अब हुआ ताम झाम के बीच औपचारिक उद्घाटन; 360 से अधिक मरीज उठा चुके हैं लाभ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में पिछले करीब दो माह से संचालित डायलिसिस सेवा का बुधवार को औपचारिक उद्घाटन कर दिया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं के साथ इस सेवा का वर्चुअल उद्घाटन किया, जबकि स्थानीय स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी नागमणि कुमार वर्मा ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।मौके पर नगर परिषद की कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी के पति सह भाजपा नेता राकेश कुशवाहा सहित गण मान्य,स्वास्थ्य अधिकारी आदि मौजूद रहे। खास बात यह है कि उद्घाटन से पहले ही यह सेवा नियमित रूप से संचालित हो रही थी और पिछले करीब दो माह दो दिन में 360 से अधिक किडनी मरीजों का सफलतापूर्वक डायलिसिस किया जा चुका है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए सेवा पहले ही शुरू कर दी गई थी, जबकि बुधवार को इसका विधिवत उद्घाटन किया गया। डायलिसि...
रक्सौल में सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 7.82 ग्राम ब्राउन शुगर, चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद, दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार; दो महिलाएं फरार

रक्सौल में सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 7.82 ग्राम ब्राउन शुगर, चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद, दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार; दो महिलाएं फरार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल पुलिस ने सूखे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.82 ग्राम ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल तथा ओप्पो कंपनी का एक स्मार्टफोन भी बरामद किया है। वहीं, इस मामले में शामिल दो महिलाएं पुलिस को चकमा देकर फरार हो गईं, जिनकी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गत संध्या गश्ती के दौरान व्हाट्सएप के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ था। वीडियो में एक पुरुष और दो महिलाएं अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री करते दिखाई दे रहे थे। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उसका सत्यापन कराया गया तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनीष आनंद के नेतृत्व में रक्सौल थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने स...
रक्सौल एयरपोर्ट परियोजना में तेजी के निर्देश, एक सप्ताह में लंबित भू-अर्जन अभिलेख उपलब्ध कराने का आदेश

रक्सौल एयरपोर्ट परियोजना में तेजी के निर्देश, एक सप्ताह में लंबित भू-अर्जन अभिलेख उपलब्ध कराने का आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल एयरपोर्ट परियोजना को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने वरीय अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य एवं भू-अर्जन की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद रक्सौल परिसदन में समीक्षा बैठक आयोजित कर लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि एयरपोर्ट परियोजना के लिए जिन रैयतों का मुआवजा भुगतान अभी लंबित है, उनके मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। उन्होंने रक्सौल अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि जिन रैयतों का भुगतान नहीं हो सका है, उनके एलपीसी (भूमि स्वामित्व प्रमाणपत्र) तथा भूमि संबंधी सभी आवश्यक अभिलेख एक सप्ताह के भीतर जिला भू-अर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्राप्त अभिलेखों की नियमित समीक्षा कर...
तिलावे नदी का तटबंध टूटा, सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद

तिलावे नदी का तटबंध टूटा, सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
तिलावे नदी का तटबंध टूटा, सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद उचिभटिया में जलजमाव से खेत बने तालाब, 50 एकड़ में बालू जमा; मरम्मत नहीं होने पर मुखिया ने निजी स्तर पर शुरू कराया कार्य रामगढ़वा (पूर्वी चंपारण)। प्रखंड के उचिभटिया गांव के समीप तिलावे नदी का तटबंध टूटने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। तटबंध टूटने के बाद सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल और बिचड़े जलमग्न होकर बर्बाद हो गए हैं, जबकि लगभग 50 एकड़ कृषि भूमि पर बालू की मोटी परत जम जाने से खेती के लायक जमीन भी प्रभावित हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार तटबंध टूटने के बाद तेज बहाव का पानी खेतों में फैल गया, जिससे सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि तालाब जैसी स्थिति में बदल गई। किसानों का कहना है कि इस वर्ष की खेती पर इसका गंभीर असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने तटबंध टूटने के लिए लघु सिंचाई विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। ...
रामगढ़वा सहयोग शिविर पहुंचे डीएम-एसपी, खुद सुनीं लोगों की समस्याएं

रामगढ़वा सहयोग शिविर पहुंचे डीएम-एसपी, खुद सुनीं लोगों की समस्याएं

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
288 आवेदन मिले, 121 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण; शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश रामगढ़वा (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। पंचायत स्तर पर आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'सहयोग शिविर' के तहत मंगलवार को रामगढ़वा प्रखंड की रामगढ़वा पंचायत में आयोजित शिविर का जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने शिविर में पहुंचकर आम लोगों से सीधे संवाद किया, उनकी शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया।उनके साथ एसडीओ नागमणि कुमार वर्मा,डीएसपी मनीष आनंद सहित अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शिविर की व्यवस्थाओं, शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया तथा आम लोगों से मिलकर शिविर के संचालन पर फीडबैक भी लिया। उन...
रक्सौल के मेन रोड की जाम समस्या दूर करने की कवायद तेज, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

रक्सौल के मेन रोड की जाम समस्या दूर करने की कवायद तेज, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बाटा चौक से रेलवे क्रॉसिंग तक चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियानरक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा के प्रमुख व्यापारिक और अंतरराष्ट्रीय आवागमन मार्ग रक्सौल-वीरगंज मेन रोड पर लगातार लगने वाले जाम को खत्म करने की दिशा में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार को बाटा चौक से रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान उनके साथ उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, सहायक समाहर्ता राज कृष्ण झा, रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी नागमणि कुमार वर्मा, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रम...
रक्सौल के अनुराग साह ने नीट में लहराया परचम, 99.038 पर्सेंटाइल हासिल कर बढ़ाया एस.ए.वी. स्कूल और शहर का गौरव

रक्सौल के अनुराग साह ने नीट में लहराया परचम, 99.038 पर्सेंटाइल हासिल कर बढ़ाया एस.ए.वी. स्कूल और शहर का गौरव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एस.ए.वी. स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन लगातार जारी है। सुपर-30 और सुपर-50 जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के बाद अब विद्यालय के एक छात्र ने नीट (NEET) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और पूरे रक्सौल का नाम रोशन किया है। विद्यालय के पूर्व छात्र अनुराग साह ने नीट परीक्षा में 99.038 पर्सेंटाइल प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अनुराग, पिता परमानंद साह एवं माता आशा देवी के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एस.ए.वी. स्कूल, रक्सौल से प्राप्त की और आगे की पढ़ाई के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में अपने सपनों को नई दिशा दी। अपनी सफलता पर अनुराग ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित मेहनत के कारण यह उपलब्धि स...
महिला उद्यमिता को मिला नया मंच, वीरगंज में विमेन्स क्रिएशन्स क्लब का 22वां समर फेयर का हुआ आयोजित!

महिला उद्यमिता को मिला नया मंच, वीरगंज में विमेन्स क्रिएशन्स क्लब का 22वां समर फेयर का हुआ आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। महिला उद्यमिता, स्वरोजगार और लघु एवं घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विमेन्स क्रिएशन्स क्लब द्वारा आयोजित 22वां समर फेयर शनिवार को वीरगंज के एक आवासीय होटल में उत्साहपूर्वक शुरू हुआ। प्रदर्शनी में नेपाल और भारत के उद्यमियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने मेले का अवलोकन कर खरीदारी की। क्लब की अध्यक्ष रूपा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत देवी सहाय मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। अपने संबोधन में महावाणिज्यदूत श्री देवी सहाय मीणा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ भारत-नेपाल के व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी नई मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमियों को बाजार उपलब्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!