Saturday, September 12

ब्रेकिंग न्यूज़

आदापुर में एसएसबी व पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यूएसए मेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी साजिश

आदापुर में एसएसबी व पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यूएसए मेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी साजिश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से सटे आदापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक साजिश के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। रक्सौल-घोड़ासहन नहर पथ पर धबधबवा गांव के समीप चलाए गए एक विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने अत्याधुनिक यूएसए (USA) निर्मित विदेशी पिस्टल के साथ एक युवक को दबोच लिया। पकड़े गए युवक की पहचान पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। भागने की कोशिश में सड़क पर गिरा आरोपी मिली जानकारी के अनुसार आदापुर पुलिस और एसएसबी की 47वीं वाहिनी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नहर पथ के रास्ते किसी अवैध हथियार की खेप या संदिग्ध गतिविधि होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी जवानों ने धबधबवा गांव के समीप घेराबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आ ...
रामगढ़वा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्विफ्ट डिजायर कार से 15 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

रामगढ़वा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्विफ्ट डिजायर कार से 15 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (vor desk)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़वा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सेमरा चौक के पास नाकेबंदी कर एक स्विफ्ट डिजायर कार से 15 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कार चला रहे तस्कर को भी रंगे हाथ धर दबोचा। ​बैरिकेडिंग देखकर पुलिस ने घेरा जानकारी के मुताबिक, रामगढ़वा पुलिस को गुरुवार की देर रात सूचना मिली थी कि चार पहिया वाहन से गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सेमरा चौक के पास अचानक वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार (रजिस्ट्रेशन नंबर BR32X4198) को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें से 15 किलो गांजा बरामद हुआ। ​घोड़ासहन का रहने वाला है गिरफ्तार तस्कर मौके से गिरफ्तार आरोपी...
बीरगंज के होटलों में पुलिस की दबिश: संचालिका समेत आठ गिरफ्तार, चार भारतीय भी धरे गए

बीरगंज के होटलों में पुलिस की दबिश: संचालिका समेत आठ गिरफ्तार, चार भारतीय भी धरे गए

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बीरगंज महानगरपालिका-16 इनर्वा भन्सार क्षेत्र के होटलों में फल-फूल रहे देह व्यापार के अवैध नेटवर्क पर नेपाल पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर वड़ा पुलिस कार्यालय बीर्ता के पुलिस निरीक्षक विक्रम सुवेदी के नेतृत्व में गई विशेष टीम ने 'अभिषेक होटल' और 'बेदामी होटल' में एक साथ छापेमारी कर होटल संचालिका और पांच महिलाओं समेत कुल आठ लोगों को मौके से रंगे हाथ दबोच लिया। सीमावर्ती क्षेत्र में हुई इस बड़ी कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में चार भारतीय नागरिक (दो महिलाएं व दो पुरुष) भी शामिल हैं। ​सीमा पार बीरगंज के इनर्वा भन्सार क्षेत्र में मुख्य मार्ग और सीमा चौकी के ठीक समीप संचालित इन होटलों में लंबे समय से संदिग्ध व अनैतिक गतिविधियां चलने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बुधवार दोपहर जब छापेमार...
भारती फाउंडेशन ने मनाया शिक्षक दिवस: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गुरुजन सम्मानित, समाज निर्माण में भूमिका पर हुआ मंथन

भारती फाउंडेशन ने मनाया शिक्षक दिवस: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गुरुजन सम्मानित, समाज निर्माण में भूमिका पर हुआ मंथन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 4 सितंबर को भारती फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय भारती पब्लिक स्कूल के सभागार में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबुद्ध समाजसेवी गुड्डू सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ इंजीनियर जितेंद्र कुमार कुशवाहा,साहू युवा मंच के अध्यक्ष सुरेश कुमार, पिंटू गिरी, राज किशोर राय उर्फ भगत जी और विद्यालय के प्राचार्य अमोद कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच का कुशल संचालन मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया। शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते: प्रो. मनीष दुबे शिक्षकों के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए भारती फाउंडेशन के ट्रस्टी प्रो. मनीष दुबे ने कहा, "शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे राष्ट्र के वास्तविक निर्माता होते हैं। एक सशक्त और नैतिक समाज की नींव शि...
पोखरा के फेवा ताल हादसे में रक्सौल के राजद नेता राम बाबू यादव के भतीजे समेत दो की मौत, क्षेत्र में छाया मातम

पोखरा के फेवा ताल हादसे में रक्सौल के राजद नेता राम बाबू यादव के भतीजे समेत दो की मौत, क्षेत्र में छाया मातम

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज/रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल के कास्की जिला स्थित पोखरा महानगरपालिका-18 गैरीचौतारा मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां भारतीय नंबर प्लेट की कार फेवा ताल में गिर जाने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतकों में महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी सह रक्सौल के राजद नेता राम बाबू यादव के भतीजे भी शामिल हैं। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही पूरे सीमावर्ती क्षेत्र और रक्सौल में गहरा शोक व्याप्त हो गया है तथा हर तरफ मातम छाया हुआ है। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4:50 बजे उस समय हुआ जब सेदी से लेकसाइड की ओर आ रही भारतीय नंबर की कार (BR 05 BB 6759) के चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क से करीब 20 मीटर नीचे सीधे फेवा ताल में जा गिरा। सूचना मिलते ही वड़ा पुलिस कार्यालय बैदाम से पुलिस नायब उपरीक्षक सूर्यबहादुर बोगटी के नेतृत्व में 15 पुलिसकर...
भारती पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की धूम, नन्हे कान्हा-राधा ने मोहा मन

भारती पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की धूम, नन्हे कान्हा-राधा ने मोहा मन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
कृष्ण-सुदामा नाटक ने दिया मित्रता और समानता का संदेश, रंगारंग प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ माहौल रक्सौल।(Vor desk)। शहर के नागा रोड स्थित भारती पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों, नृत्य, गीत और अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं संदेशों को जीवंत कर दिया। नन्हे कान्हा और राधा के रूप में सजे बच्चों ने अपनी मासूमियत और आकर्षक प्रस्तुतियों से अभिभावकों व दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद रक्सौल की कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी, भारती फाउंडेशन की चीफ ट्रस्टी शारदा तिवारी, विद्यालय के निदेशक प्रो. मनीष दुबे और प्रधानाचार्य आमोद श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथि...
आदापुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक: संगठन मजबूती और ‘हर घर झंडा’ अभियान पर हुई चर्चा

आदापुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक: संगठन मजबूती और ‘हर घर झंडा’ अभियान पर हुई चर्चा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर (vor desk)। मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बुधवार को गांधी आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में आदापुर प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में प्रखंड कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने 'चलो पंचायत चलो वार्ड' और 'हर घर झंडा' अभियान पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले एक महीने में पंचायत, गांव और वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत कर वर्ष 2029 में जननायक राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद आशिक ने कहा कि लंबे समय बाद आदापुर में इतने संगठित रूप से बैठक हुई है और कांग्रेस ही देश को सही विकास दे सकती है। वहीं कांग्रेस नेता मदन यादव ने कहा कि पार्टी की विचारधारा सदैव जन-कल्याण के लिए समर्पित रही है। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने वरिष्ठ क...
एसएवी स्कूल में बच्चों ने रचाया रास: कृष्ण जन्माष्टमी पर मनमोहक झांकियों से भक्तिमय हुआ माहौल

एसएवी स्कूल में बच्चों ने रचाया रास: कृष्ण जन्माष्टमी पर मनमोहक झांकियों से भक्तिमय हुआ माहौल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। स्थानीय एसएवी (SAV) स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर पूरी तरह भक्ति के रंगों में सराबोर नजर आया। आयोजन के दौरान स्कूल के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधा रानी का मनमोहक रूप धारण कर आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। कान्हा के बाल स्वरूप में सजे बच्चों ने अपनी मासूम अदाओं, नटखट लीलाओं और मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया। बाल-गोपाल के जन्म से लेकर उनकी विविध बाल-लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा विद्यालय परिसर 'जय श्री कृष्णा' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। विद्यालय के शिक्षकों ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों से बच्चों को अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा...
विद्यालय प्रधानों की बैठक में शैक्षणिक एवं डिजिटल कार्यों की समीक्षा

विद्यालय प्रधानों की बैठक में शैक्षणिक एवं डिजिटल कार्यों की समीक्षा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। प्रखंड क्षेत्र के सभी कोटि के विद्यालयों के प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापकों की आवश्यक बैठक-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला बुधवार को नथुनी दुर्गा उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुरन्दरा, भेलाही में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक शामिल हुए। साथ ही विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक एवं सूचना एवं संचार तकनीक प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।बैठक में विद्यालयों में संचालित विभिन्न शैक्षणिक, डिजिटल एवं जागरूकता कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। विद्यालय प्रधानों को पारिस्थितिकी क्लब के गठन का अधिसूचना अपलोड करने, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए कुल पौधों की संख्या, नवाचार के लिए प्रेरित पुरस्कार योजना में पंजीकृत बच्चों की संख्या आदि की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया। इसके अलावा परियोजना आधारित शिक्षण एमआईपी-4 के त...
नटराज सेवा संगम की नई कार्यकारिणी का गठन: निखिल धनोठिया बने अध्यक्ष, दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटी समिति

नटराज सेवा संगम की नई कार्यकारिणी का गठन: निखिल धनोठिया बने अध्यक्ष, दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटी समिति

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (VOR Desk)। रक्सौल की सबसे पुरानी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'नटराज सेवा संगम' की वार्षिक बैठक राम जानकी मंदिर विवाह भवन के प्रांगण में संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान संस्था की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ और आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से रक्सौल के उद्योगपति व नटराज सेवा संगम के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ललित धनोठिया के पुत्र निखिल धनोठिया को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, मदन गुप्ता को उपाध्यक्ष, राजेश आर्य को सचिव, सूरज कुमार को उपसचिव, धीरज कुमार को कोषाध्यक्ष, दुर्गेश कुमार को अंकेक्षक तथा नारायण कुमार (सन्नी पटेल) को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। संस्था को मार्गदर्शन देने के लिए संरक्षक मंडल में ओमप्रकाश गुप्ता, जगदीश प्रसाद, सुभाषचंद्र प्रसाद, नारायण प्रसाद, पन्नालाल प्रसाद एवं श्यामा प्रसाद को...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!