आदापुर में एसएसबी व पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यूएसए मेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी साजिश
रक्सौल (vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से सटे आदापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक साजिश के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। रक्सौल-घोड़ासहन नहर पथ पर धबधबवा गांव के समीप चलाए गए एक विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने अत्याधुनिक यूएसए (USA) निर्मित विदेशी पिस्टल के साथ एक युवक को दबोच लिया। पकड़े गए युवक की पहचान पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।
भागने की कोशिश में सड़क पर गिरा आरोपी मिली जानकारी के अनुसार आदापुर पुलिस और एसएसबी की 47वीं वाहिनी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नहर पथ के रास्ते किसी अवैध हथियार की खेप या संदिग्ध गतिविधि होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी जवानों ने धबधबवा गांव के समीप घेराबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आ ...









