राइजिंग स्टार में कुष्ठ रोगी परिवारों के बच्चों की शिक्षा व्यवस्था देख भावुक हुए डीएम, कहा—ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणा
रक्सौल। (VoR DesK)
पूर्वी चंपारण के रक्सौल स्थित एंड्रयूज़ कैंपस में संचालित राइजिंग स्टार आउटरीच ऑफ इंडिया के आवासीय विद्यालय का मंगलवार को जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुष्ठ रोग से प्रभावित परिवारों के बच्चों के लिए संचालित शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों का अवलोकन किया और संस्था के कार्यों की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, कंप्यूटर शिक्षा, खेलकूद तथा बच्चों के समग्र विकास के लिए उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि समाज के सबसे वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा और सम्मानजनक जीवन का अवसर उपलब्ध कराना अत्यंत प्रेरणादायक कार्य है।
राइजिंग स्टार आउटरीच ऑफ इंडिया एक सामाजिक संस्था है, जो भारत के...









