Thursday, October 29

मधेश के पूर्व मुख्यमंत्री जितेंद्र सोनल ने पत्रकार बिपिन कुशवाहा से की मुलाकात

स्वास्थ्य की जानकारी लेकर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत बनाने में योगदान की सराहना

रक्सौल, (Vor desk)। नेपाल के मधेश प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान विधायक जितेंद्र सोनल ने रक्सौल स्थित एनयूजेआई के प्रदेश सह संयोजक बिपिन कुशवाहा के आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कुशवाहा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

सोनल ने कहा कि कुशवाहा के हार्ट अटैक की खबर से उन्हें काफी दुख हुआ था। पटना के मेदांता अस्पताल में उपचार के बाद उनके सकुशल लौटने की जानकारी मिलने पर राहत मिली। उन्होंने कुशवाहा के सामाजिक योगदान और भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत बनाने के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने वर्ष 2024 में रक्सौल में आयोजित ‘भारत-नेपाल रिश्ते : अतीत और वर्तमान’ कार्यक्रम को याद करते हुए कहा कि इसमें दोनों देशों के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकारों की भागीदारी ने आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का संदेश दिया था। सोनल ने कुशवाहा के शीघ्र स्वस्थ होकर सामाजिक क्षेत्र में फिर सक्रिय होने की कामना की।(रिपोर्ट:एम राम/राजेश केशरीवाल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!