मतदाता सूची होगी दुरुस्त, बीएलओ को घर-घर सत्यापन का निर्देश
रक्सौल।(Vor desk)। मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए सोमवार को प्रखंड कार्यालय में सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राजू कुमार ने की। इस दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बीडीओ ने कहा कि सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करें। सत्यापन के दौरान मतदाता के नाम, पते और फोटो का मिलान किया जाए। यदि किसी प्रकार की त्रुटि सामने आती है तो उसका नियमानुसार तत्काल सुधार सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बताया कि प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 और प्रपत्र-8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जांच के दौरान कई स्थानों पर मतदाताओं के नाम सही पाए गए, लेकिन पता अथवा फोटो में त्रुटियां मिली हैं। ऐसे सभी मामलों का समयबद्ध त...









