Friday, June 5

पूर्वी चंपारण: नशा तस्करों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, इनामी बदमाश बाबूलाल यादव गिरफ्तार; स्मैक और नकदी बरामद

नकरदेई।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नकरदेई थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के इनामी और वांछित अपराधी बाबूलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

​थाना अध्यक्ष भरत कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 36.45 ग्राम स्मैक, एक चोरी की मोटरसाइकिल, 25 हजार भारतीय रुपये और 14,500 नेपाली मुद्रा जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, बाबूलाल यादव लंबे समय से नशीले पदार्थों के कारोबार में सक्रिय था और उस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले के एक अन्य फरार आरोपी जाकिर मियां की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!