एक्सिस बैंक के पास बाइक चोरी की फिराक में लगे गिरोह का पर्दाफाश, 4 धराए; चोरी की बाइक के पार्ट्स व इंजन बरामद
रक्सौल।(Vor desk)। शहर में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के खिलाफ रक्सौल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक के पार्ट्स, इंजन और अन्य सामान बरामद करने में सफलता पाई है। यह कार्रवाई कांड संख्या 411/26 के अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक बाइक चोर गिरोह काफी सक्रिय है और एक्सिस बैंक के पास बाइक चोरी करने के लिए रेकी कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक्सिस बैंक के पास एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया।
पूछताछ के क्रम में दोनों की निशानदेही पर आदापुर थाना क्षेत्र के बेलदरवा गांव स्थित सोनू कुमार के ठिकाने पर छापेमारी की गई। वहां से चो...









