Wednesday, July 29

ब्रेकिंग न्यूज़

28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र पर रहेगा विशेष फोकस

28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र पर रहेगा विशेष फोकस

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk) 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए 28 जून से 2 जुलाई तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए 96 हाउस-टू-हाउस टीम, 35 ट्रांजिट टीम, दो मोबाइल टीम तथा 35 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान एक भी बच्चा नहीं छूटना चाहिए, क्योंकि ऐसा होने पर पोलियो से सुरक्षा का चक्र कमजोर पड़ सकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक गुरुओं, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों से अभियान को सफल ब...
बीपीएससी में सफलता पाने वाले राणा अंकेश का भारती पब्लिक स्कूल में हुआ सम्मान

बीपीएससी में सफलता पाने वाले राणा अंकेश का भारती पब्लिक स्कूल में हुआ सम्मान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk) 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता हासिल कर आपूर्ति पदाधिकारी बने रक्सौल के युवा प्रतिभा राणा अंकेश को मंगलवार को भारती फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन भारती पब्लिक स्कूल परिसर में किया गया, जहां विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य लोगों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। मेहनत और लगन से हर लक्ष्य संभव : मनीष दुबे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारती फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक मनीष दुबे ने कहा कि ईमानदारी, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता। राणा अंकेश की सफलता इसका जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति पूरी निष्ठा, धैर्य और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता है, तो सफलता अवश्य मिलती है। सफलता के पीछे परिवार, गुरु और मित्रों का योगदान : आमोद ...
रक्सौल स्टेशन पर बड़ा हादसा: लापरवाही की छत गिरी, मौत के साए में सफर करने को मजबूर यात्री

रक्सौल स्टेशन पर बड़ा हादसा: लापरवाही की छत गिरी, मौत के साए में सफर करने को मजबूर यात्री

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रक्सौल रेलवे स्टेशन पर चल रहा पुनर्विकास कार्य रविवार को एक बड़े हादसे का सबब बनते-बनते रह गया। विकास की इस रफ्तार के बीच सुरक्षा मानकों को ताक पर रखने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुराने स्टेशन भवन को ध्वस्त करने के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर भवन का एक हिस्सा और भारी-भरकम छत अचानक भरभराकर नीचे गिर गई।जिस वक्त यह मलबा गिरा, उस समय प्लेटफॉर्म पर दर्जनों यात्री मौजूद थे। अचानक हुई इस भयावह घटना से स्टेशन परिसर में चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए स्थिति बेहद अनियंत्रित हो गई। मौत को छूकर निकले यात्री: प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार को अचानक एक जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई और देखते ही देखते छत का एक बड़ा हिस्सा मलबे के साथ नीचे आ गिरा। मलबे को अपनी ओर गिरता देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात...
रामजी चौक के पंचायती मंदिर में गूंजा योग का संदेश, बच्चों से लेकर महिलाओं तक ने किया उत्साहपूर्वक योगाभ्यास!

रामजी चौक के पंचायती मंदिर में गूंजा योग का संदेश, बच्चों से लेकर महिलाओं तक ने किया उत्साहपूर्वक योगाभ्यास!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
योग से स्वस्थ तन और तनावमुक्त मन का निर्माण संभव : अनुप्रिया मेवाड़ा रक्सौल।(Vor desk)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को शहर के रामजी चौक स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, अखिल भारतीय महिला मारवाड़ी सम्मेलन तथा श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक कृष्णा कुमार भरतिया एवं अनुप्रिया मेवाड़ा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। साथ ही योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी। योग प्रशिक्षिका अनुप्रिया मेवाड़ा ने कहा कि "करेंगे योग तो रहेंगे निरो...
एसएसबी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों, परिवारजनों और नेपाल एपीएफ के सदस्यों ने किया सामूहिक योगाभ्यास!

एसएसबी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों, परिवारजनों और नेपाल एपीएफ के सदस्यों ने किया सामूहिक योगाभ्यास!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं वाहिनी में रविवार को उत्साह और उल्लास के साथ सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 47वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय पाण्डेय के मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय सहित सभी सीमा चौकियों पर किया गया।इस वर्ष की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवानों के अलावा नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के सदस्य, संदीक्षा सदस्याएं, बलकर्मियों के परिजन, बच्चे तथा सीमावर्ती गांवों, विशेषकर वाइब्रेंट विलेज के स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ती उम्र में सक्रिय, संतुलित और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा योग के माध्यम से स्वास्थ्य, एकता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत का संदेश देना था। सामूहिक य...
विश्व योग दिवस पर आईसीपी परिसर में गूंजी योग की ध्वनि, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

विश्व योग दिवस पर आईसीपी परिसर में गूंजी योग की ध्वनि, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
भारत विकास परिषद और भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग शिविर, "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" का दिया संदेश रक्सौल।(Vor desk)। विश्व योग दिवस के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा स्थित एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) परिसर रविवार की सुबह योग, प्राणायाम और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। भारत विकास परिषद, शाखा-रक्सौल एवं भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण, रक्सौल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य योग शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली और योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आईसीपी प्रशासक कुमार राजीव रंजन, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अम्बरीष चौबे, वरिष्ठ योग प्रशिक्षक चन्देश्वर प्रसाद साह, चिकित्सक डॉ. विजय कुमार, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी एवं सचिव नरेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किय...
सफलता की उड़ान: छौड़ादानो के अखिलेश बने BDO, BPSC परीक्षा में सफलता गाड़ क्षेत्र का नाम किया रोशन

सफलता की उड़ान: छौड़ादानो के अखिलेश बने BDO, BPSC परीक्षा में सफलता गाड़ क्षेत्र का नाम किया रोशन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
प्रेरणास्रोत: कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कटकेनवा के लाल ने हासिल किया मुकाम; महुआवा पंचायत सहित पूरे पूर्वी चंपारण जिले में जश्न का माहौल, युवाओं के लिए बने मिसाल। रक्सौल/छौड़ादानो।(Vor desk)पूर्वी चंपारण जिले के होनहार युवा अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्वी चम्पारण जिले के नरकटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छौड़ादानो प्रखंड से एक बेहद गौरवमयी खबर सामने आई है। यहाँ के महुआवा पंचायत स्थित कटकेनवा गांव के निवासी अखिलेश कुमार उर्फ राहुल राज ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उनका चयन प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के पद पर हुआ है। अखिलेश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके परिवार, गांव समेत पूरे पूर्वी चंपारण जिले का सिर फख्र से ऊंचा हो गया है। किसान पुत्र ने लगन...
छौड़ादानो की बेटी पूजा बनीं डीएसपी, 70वीं बीपीएससी में सफलता से बढ़ाया जिले का मान

छौड़ादानो की बेटी पूजा बनीं डीएसपी, 70वीं बीपीएससी में सफलता से बढ़ाया जिले का मान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/छौड़ादानो।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले के छौड़ादानो प्रखंड अंतर्गत जितपुर गांव की बेटी कुमारी पूजा कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर चयनित होकर अपने परिवार, गांव, क्षेत्र और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और युवाओं में उत्साह का संचार हुआ है।कुमारी पूजा कुमारी, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कार्यरत उमेश राम की पुत्री हैं। साधारण परिवार से आने वाली पूजा ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता को क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है।पूजा कुमारी की इस उपलब्धि पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. शमीम अहमद ने जितपुर गांव पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ...
प्रशासनिक फेरबदल: पूर्वी चंपारण के नए DM सौरभ सुमन यादव पहुंचे मोतिहारी, संभाली कमान

प्रशासनिक फेरबदल: पूर्वी चंपारण के नए DM सौरभ सुमन यादव पहुंचे मोतिहारी, संभाली कमान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नई शुरुआत: कृषि विभाग के पूर्व निदेशक ने लिया जिले का फीडबैक; निवर्तमान जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल बने साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के MD, सरकारी योजनाओं और कानून-व्यवस्था पर रहेगा नए कप्तान का फोकस। मोतिहारी।(Vor desk)पूर्वी चंपारण जिले में रविवार को एक नए प्रशासनिक युग की शुरुआत हुई, जब नव नियुक्त जिलाधिकारी (DM) सौरभ सुमन यादव मोतिहारी पहुंचे। जिले में आगमन के साथ ही उन्होंने कार्यभार संभालने की दिशा में अपने कदम बढ़ा दिए हैं। नए जिलाधिकारी के मोतिहारी पहुंचने पर जिला प्रशासन और पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। कृषि निदेशक से जिला कप्तान तक का सफर गौरतलब है कि बिहार सरकार द्वारा हाल ही में किए गए उच्च स्तरीय प्रशासनिक फेरबदल के अंतर्गत सौरभ सुमन यादव को पूर्वी चंपारण की कमान सौंपी गई है। इससे पहले व...
छौड़ादानो की बेटी अंजलि प्रिया ने बीपीएससी में हासिल की सफलता, बीडीओ पद पर हुआ चयन

छौड़ादानो की बेटी अंजलि प्रिया ने बीपीएससी में हासिल की सफलता, बीडीओ पद पर हुआ चयन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/छौड़ादानो।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले के छौड़ादानो प्रखंड अंतर्गत धपहर गांव की बेटी कुमारी अंजली प्रिया ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पद पर चयनित होकर अपने परिवार, गांव और पूरे जिले का नाम रोशन किया है।कुमारी अंजली प्रिया, बलिरामा मध्य विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक एवं समाज के सम्मानित शिक्षाविद विनोदानंद प्रसाद यादव की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। अंजली की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिली है।इस बीच बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शमीम अहमद रविवार को धपहर गांव पहुंचकर अंजली प्रिया एवं उनके परिजनों से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!