Wednesday, July 29

ब्रेकिंग न्यूज़

दो सगे भाई, एक सपना और दोहरी सफलता: रामगढ़वा के विवेक बने असिस्टेंट टैक्स कमिश्नर, दिलजीत बने बीडीओ

दो सगे भाई, एक सपना और दोहरी सफलता: रामगढ़वा के विवेक बने असिस्टेंट टैक्स कमिश्नर, दिलजीत बने बीडीओ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(पूर्वी चंपारण)(Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत अहिरौलिया गांव के एक साधारण शिक्षक परिवार में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम में एक ही परिवार के दो सगे भाइयों ने शानदार सफलता हासिल की। शिक्षक गोपाल मिश्र के पुत्र विवेक कुमार मिश्र और दिलजीत कुमार मिश्र का चयन प्रशासनिक सेवा के महत्वपूर्ण पदों पर हुआ है। बड़े भाई विवेक कुमार मिश्र को राज्य कर विभाग में असिस्टेंट टैक्स कमिश्नर का पद मिला है, जबकि छोटे भाई दिलजीत कुमार मिश्र का चयन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के रूप में हुआ है। दोनों भाइयों की इस उपलब्धि ने न सिर्फ रामगढ़वा, बल्कि पूरे पूर्वी चंपारण जिले का गौरव बढ़ाया है। दोनों भाइयों की प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई। इसके बाद उन्होंने ग...
रक्सौल दहला: गम्हरिया में रेलवे ट्रैक किनारे युवती का बंधा हुआ शव बरामद, चेहरा कुचला

रक्सौल दहला: गम्हरिया में रेलवे ट्रैक किनारे युवती का बंधा हुआ शव बरामद, चेहरा कुचला

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
क्रूरता की हदें पार: पच्चीस से तीस वर्ष के बीच है मृतका की उम्र, साक्ष्य मिटाने के लिए अपराधियों ने ईंट-पत्थरों से बिगाड़ा चेहरा; सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, मोतिहारी से बुलाई गई FSL की टीम। रक्सौल।(Vor desk)सीमावर्ती रक्सौल प्रखंड के हरदिया पंचायत अंतर्गत गम्हरिया गांव के समीप रविवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात युवती का क्षत-विक्षत और खौफनाक स्थिति में शव बरामद हुआ। मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की भयावह स्थिति को देखते हुए यह साफ प्रतीत हो रहा है कि अपराधियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए युवती की बेरहमी से हत्या की और पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे को बुरी तरह विकृत कर दिया। हाथ-पैर बंधे थे, सरेह में फेंकी गई थी लाश ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे लाइन से सटे सरेह ...
पूर्वी चंपारण से विदाई के क्षणों में डीएम सौरभ जोरवाल ने बच्चों को कराया गांधी विरासत का परिचय, गांधी संग्रहालय का किया भ्रमण

पूर्वी चंपारण से विदाई के क्षणों में डीएम सौरभ जोरवाल ने बच्चों को कराया गांधी विरासत का परिचय, गांधी संग्रहालय का किया भ्रमण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने जिले से विदा लेने से पहले एक ऐसा संदेश दिया, जिसकी चर्चा प्रशासनिक गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच हो रही है। अपने कार्यकाल के अंतिम दिन उन्होंने औपचारिकताओं और तामझाम से दूर रहकर अपने बच्चों के साथ ऐतिहासिक गांधी संग्रहालय का भ्रमण किया और उन्हें चंपारण की गौरवशाली विरासत से परिचित कराया। सादगीपूर्ण ढंग से पहुंचे जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने अपने बच्चों को उस ऐतिहासिक धरा की कहानी बताई, जहां वर्ष 1917 में महात्मा गांधी ने चंपारण सत्याग्रह के माध्यम से देश के स्वतंत्रता आंदोलन की नई दिशा तय की थी। उन्होंने बच्चों को संग्रहालय में संरक्षित दस्तावेजों, तस्वीरों और गांधी साहित्य से अवगत कराया तथा बताया कि किस प्रकार नील की खेती से पीड़ित किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए महात्मा गांधी चंपारण आए थे और यहीं से सत्याग्रह...
भेलाही बाजार में दबोचा गया तस्कर, नेपाल भेजने के लिए रखी प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप जब्त

भेलाही बाजार में दबोचा गया तस्कर, नेपाल भेजने के लिए रखी प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप जब्त

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नशे पर प्रहार : भेलाही थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कफ सिरप और कैप्सूल बरामद रक्सौल (vor desk)। सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भेलाही थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भेलाही बाजार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं की खेप बरामद की है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जो इन दवाओं को सीमा पार नेपाल भेजने की तैयारी में था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी, तलाशी में मिली खेप पुलिस को सूचना मिली थी कि भेलाही बाजार के रास्ते प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप अंतरराष्ट्रीय सीमा पार भेजी जानी है। सूचना मिलते ही भेलाही थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर इलाके की घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तल...
भारत-नेपाल सीमा पर नशे का काला कारोबार: रक्सौल में 25 हजार से अधिक एक्सपायर्ड नशीली दवाएं बरामद, नेपाल खपाने की थी तैयारी

भारत-नेपाल सीमा पर नशे का काला कारोबार: रक्सौल में 25 हजार से अधिक एक्सपायर्ड नशीली दवाएं बरामद, नेपाल खपाने की थी तैयारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित रक्सौल और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्र इन दिनों नशीली दवाओं की तस्करी के सेफ जोन बनते जा रहे हैं। ताजा मामला हरैया थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित और एक्सपायर्ड नशीली दवाएं बरामद की हैं। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। ओवरब्रिज के नीचे पुलिस की छापेमारी, पैकेट फेंक भागा तस्कर मामले की पुष्टि करते हुए हरैया थानाध्यक्ष किशन पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अज्ञात तस्कर रक्सौल की ओर से भारी मात्रा में नशीली टैबलेट लेकर अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पार करने की फिराक में है।सूचना के आलोक में पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइपास ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी की। पुलिस को आते देख तस्कर घबरा गया और पकड़े जाने ...
33ए रेलवे फाटक के केबिन से डीएसपी तक का सफर: 12 घंटे की ड्यूटी, नींद से समझौता और पहले ही प्रयास में BPSC में 72वीं रैंक

33ए रेलवे फाटक के केबिन से डीएसपी तक का सफर: 12 घंटे की ड्यूटी, नींद से समझौता और पहले ही प्रयास में BPSC में 72वीं रैंक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल के व्यस्त मेन रोड स्थित रेलवे फाटक संख्या-33ए पर दिन-रात ट्रेनों की आवाजाही के बीच ड्यूटी निभाने वाले गेटमैन राजू कुमार ने संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की बदौलत एक नई मिसाल कायम की है। रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप में कार्यरत राजू कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में पहले ही प्रयास में 72वीं रैंक हासिल कर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद के लिए चयनित होकर सबको चौंका दिया है। मूल रूप से बेगूसराय जिला के खोदाबंद प्रखंड के मल मल्ला गांव निवासी राजू कुमार का जीवन बचपन से ही संघर्षों से भरा रहा। महज 12 वर्ष की उम्र में उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। करीब पांच वर्ष पूर्व उन्हें रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी मिली और उनकी तैनाती रक्सौल के सबसे व्यस्त रेलवे फाटक संख्या-33ए पर गेटमैन के रूप में हुई। 12 घंटे की कठिन ड्यूटी के बावजूद उन्हों...
पलनवा के प्रतिष्ठित समाजसेवी राम बिलास प्रसाद का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

पलनवा के प्रतिष्ठित समाजसेवी राम बिलास प्रसाद का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
कल पैतृक निवास पलनवा में सुबह 9:00 बजे होगा अंतिम संस्कार रक्सौल (vor desk)।क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी और प्रबुद्ध व्यक्तित्व श्री राम विलास प्रसाद जी का रविवार, 21 जून 2026 की सुबह स्वर्गवास हो गया। वह लगभग 101 वर्ष के थे और उनका लंबा जीवन सफर (1925-2026) समाज सेवा तथा मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। वे प्रखंड के पलनवा के मूल निवासी थे। उनके निधन की खबर फैलते ही रक्सौल, पलनवा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय राम विलास प्रसाद जी का दाह संस्कार 22 जून 2026 (सोमवार)को किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच उनके पैतृक निवास पलनवा से निकलेगी, जहां स्थानी...
सद्भाव के लिए योग : भारत-नेपाल के प्रवेश द्वार शंकराचार्य गेट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, मैत्री और एकता का दिया संदेश

सद्भाव के लिए योग : भारत-नेपाल के प्रवेश द्वार शंकराचार्य गेट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, मैत्री और एकता का दिया संदेश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बारिश के बावजूद उमड़ा उत्साह, बड़ी संख्या में जुटे योग प्रेमी महावाणिज्य दूत श्री मीणा बोले— योग सीमाओं से परे, भारत-नेपाल मित्रता का सेतु मुख्यमंत्री कृष्ण प्रसाद यादव ने योग जागरूकता अभियानों के लिए महावाणिज्य दूतावास की सराहना की रक्सौल।(Vor desk)। भारत के महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज (नेपाल) के तत्वावधान में शनिवार को भारत-नेपाल के प्रमुख प्रवेश द्वार तथा रक्सौल-वीरगंज मुख्य सड़क स्थित प्रतिष्ठित शंकराचार्य गेट पर 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। भारत और नेपाल के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों के प्रतीक इस स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में वीरगंज, रक्सौल और सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में योग प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री कृष्ण प्रसाद यादव समारोह के मुख्य अतिथि रहे। विशि...
रक्सौल के लाल राहुल कुमार ने बीपीएससी (BPSC 70वीं) में गाड़ा सफलता का परचम, बने राजस्व अधिकारी

रक्सौल के लाल राहुल कुमार ने बीपीएससी (BPSC 70वीं) में गाड़ा सफलता का परचम, बने राजस्व अधिकारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बढ़ई और किसान के बेटे ने खुद के दम पर तय किया यूपीएससी मुख्य परीक्षा से बीपीएससी तक का स्वर्णिम सफर रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।मेधा, समर्पण और दृढ़ संकल्प अगर अटूट हो, तो अभाव भी सफलता की राह नहीं रोक सकते। सीमावर्ती शहर रक्सौल के एक साधारण परिवार के होनहार युवक राहुल कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राहुल कुमार का चयन प्रतिष्ठित (राजस्व अधिकारी (Revenue Officer) के पद पर हुआ है। उनकी इस ऐतिहासिक कामयाबी से रक्सौल सहित पूरे चंपारण में जश्न और हर्ष का माहौल है। बढ़ई व किसान के बेटे ने पूरा किया सपना राहुल कुमार की यह सफलता इसलिए बेहद प्रेरणादायक है क्योंकि वे किसी बड़े औद्योगिक या रसूखदार परिवार से नहीं आते। उनके पिता मनोज ठाकुर पेशे से एक बढ़ई (कारपेंटर) और क...
रक्सौल के राणा अंकेश ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में हासिल की सफलता, आपूर्ति पदाधिकारी पद के लिए हुए चयनित

रक्सौल के राणा अंकेश ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में हासिल की सफलता, आपूर्ति पदाधिकारी पद के लिए हुए चयनित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल, पूर्वी चंपारण।(Vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल के नागा रोड निवासी उदय सिंह के पुत्र राणा अंकेश ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए आपूर्ति पदाधिकारी (Supply Officer) पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है। राणा अंकेश की सफलता को रक्सौल और पूर्वी चंपारण के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। वर्षों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी उपलब्धि इस बात का उदाहरण है कि समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की जा सकती है। विशेष बात यह है कि 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता के बाद उन्होंने 71वीं बीपीएससी परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली है। अब वे अंतिम चयन प्रक्रिया ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!