नेपाल के पर्वतारोहियों ने 5630 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया लायन्स और नेपाल का ध्वज, नाम रखा ‘मेलविन जोन्स शिखर’
काठमांडू/बीरगंज।(Vor desk)। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था 'लायंस क्लब्स इंटरनेशनल' के इतिहास में नेपाल के लायन सदस्यों ने एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। संस्था के संस्थापक लायन मेलविन जोन्स की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए नेपाल के लायंस ने हिमालय की एक 5630 मीटर ऊंची अनाम चोटी का सफल आरोहण कर वहां लायन्स अंतरराष्ट्रीय ध्वज और नेपाल का राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया। इस साहसिक अभियान के साथ ही इस चोटी का नाम आधिकारिक रूप से 'मेलविन जोन्स शिखर' नामांकित कर विश्व भर के लायन सदस्यों के लिए एक प्रेरणादायी मिसाल पेश की गई है।
लायन जिम्बा जगम्बू शेर्पा के कुशल आयोजन में संपन्न हुए इस अभियान को अनुभवी पर्वतारोही लायन दबाब क्षेत्री शेर्पा और लायन फुर्वा क्षेत्री शेर्पा ने अंजाम दिया। दुर्गम पहाड़ियों और शून्य से नीचे के तापमान के बीच इन पर्वतारोहियों ने शिखर पर पहुंचकर मानव...









