Sunday, September 20

रक्सौल में युवा शक्ति का नया आगाज़: युवा सहयोग दल के 5वें अधिवेशन में साजन सिंघानिया बने नए कप्तान, अमित यादव को कॉलेज की कमान

रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल में गैर-राजनीतिक युवाओं का संगठन ‘युवा सहयोग दल’ का 5वां अधिवेशन रविवार को नाग रोड स्थित भारती पब्लिक स्कूल में उत्साहजनक माहौल में संपन्न हुआ। संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस अधिवेशन ने न केवल अतीत की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, बल्कि युवा नेतृत्व की एक नई टीम को जिम्मेदारी सौंपकर भविष्य का रोडमैप भी तैयार किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संरक्षक व प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो. डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, प्रो. मनीष दुबे, समाजसेवी गुड्डू सिंह, स्वच्छता प्रहरी सुरेश कुमार और संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नए नेतृत्व के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई।

सर्वसम्मति से चुने गए नए ध्वजवाहक मुख्य संरक्षक प्रो. डॉ. अनिल कुमार सिन्हा की देखरेख में हुई निर्वाचन प्रक्रिया में सर्वसम्मति से निवर्तमान उपाध्यक्ष साजन सिंघानिया को संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं अमित यादव को कॉलेज अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मनोनयन का प्रस्ताव उपाध्यक्ष अरुण कुमार ने रखा, जिसका समर्थन नीरज कुशवाहा, मुकेश भारती, रोहित गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, सूरज पटेल, सतीश केसरी, विकेश कुमार, राज चौरसिया, उदय कुशवाहा और रवि सर्राफ सहित उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किया।

27 सितंबर को आएगी नई टीम, समाज और राष्ट्र निर्माण पर रहेगा जोर नवनिर्वाचित अध्यक्ष साजन सिंघानिया और कॉलेज अध्यक्ष अमित यादव ने घोषणा की कि वे अपनी नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा आगामी 27 सितंबर 2026 को करेंगे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नए अध्यक्ष साजन सिंघानिया ने कहा, “हमारा दल राजनीति से पूरी तरह से अलग रहकर युवाओं में संस्कार, अनुशासन और चरित्र निर्माण की भावना भरने का काम करता आया है और आगे भी करता रहेगा।”

दिग्गजों ने सराहा संगठन का समर्पण अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्य संरक्षक प्रो. डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि आज के दौर में युवाओं को रचनात्मक और देश हित के कार्यों से जोड़ना सबसे बड़ी जरूरत है। समाजसेवी गुड्डू सिंह ने युवा सहयोग दल को सीमांचल का सबसे समर्पित संगठन करार दिया, तो सुरेश कुमार ने बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ के समाज सेवा करने के इसके मॉडल को सराहा। वहीं प्रो. मनीष दुबे ने कहा कि सामाजिक मूल्यों में आ रही गिरावट के बीच इस दल की भूमिका और बढ़ जाती है।

समारोह का समापन मुकेश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस मौके पर शिक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेश साह, मुकेश पटेल, सैफ आलम, रुस्तम, अनुराग, सुजीत कुमार, रितिक कुमार, रियाज आलम, नीरज साहू, सचिता सर्राफ, अनमोल सर्राफ, दीपेश कुमार, अमित कुमार, रिशु चौधरी, सुजीत प्रजापति, पवन कुमार मोदी, सोनू विराट, अर्जुन सराफ, राहुल कुमार, विकास चौधरी, संदीप कुमार, रवि कुमार, सुकेश कुमार, राजन कुमार, रोहित गुप्ता, आलोक गुप्ता, राज वर्मा, प्रकाश श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, मनजीत गुप्ता, सोनू कुमार, अजीत कुमार और मनीष भारती समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!