वीरगंज में 52.50 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद, चार गिरफ्तार
बिहार-नेपाल सीमा से सटे पर्सा जिले में नेपाल पुलिस की कार्रवाई, दो बाइक से पहुंचे थे चारों; नकदी के स्रोत की जांच जारी
वीरगंज।(Vor desk)। बिहार-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के पर्सा जिले के वीरगंज में नेपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 लाख 50 हजार रुपये की स्रोत न खुली नकदी बरामद की है। पुलिस ने नकदी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वीरगंज महानगरपालिका-10 के आदर्शनगर में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। नेपाल पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी पुष्टि की है। डीएसपी चक्र बहादुर मल्ल ने बताया कि बरामद रकम के स्रोत और इसके इस्तेमाल के संबंध में जांच जारी है।
पुलिस के मुताबिक आदर्शनगर में प्रदेश 2-03-003 प 7215 नंबर की काली सुपर स्प्लेंडर और ना.57 प 5182 नंबर की नीली एफजेड मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। दोनों बाइक पर सवार चार लोगों के पास से अलग-अलग रकम बरामद हुई...









