Saturday, November 7

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल नप में ‘फाइल कांड’: ईओ-सभापति की जंग में उलझा तंत्र, क्या राकेश कुशवाहा पर होगी FIR?

रक्सौल नप में ‘फाइल कांड’: ईओ-सभापति की जंग में उलझा तंत्र, क्या राकेश कुशवाहा पर होगी FIR?

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सरकारी संचिकाएं दिखाने और CCTV से छेड़छाड़ के मामले में दो कर्मी निलंबित; दो दैनिक मजदूर भी जांच के घेरे में; दोनों पक्षों के आवेदन के बावजूद FIR नहीं, कार्रवाई की दिशा पर उठे सवाल रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। (Vor desk) रक्सौल नगर परिषद का प्रशासनिक विवाद अब सरकारी फाइल और CCTV से आगे बढ़ कर निलंबन की कार्रवाई तक पहुंच गया है। नगर प्रबंधक के कक्ष का CCTV बंद कराए जाने और एक बाहरी व्यक्ति को सरकारी संचिकाएं दिखाए जाने के मामले में कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने प्रभारी प्रधान सहायक चंदेश्वर बैठा और उच्च वर्गीय सहायक मृत्युंजय मृणाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्रवाई 16 सितंबर के पत्र संख्या 717 के तहत हुई है। मामले में बाहरी व्यक्ति के रूप में राकेश कुमार कुशवाहा का नाम भी सामने आया है। निलंबन संबंधी कार्रवाई में उन्हें अनधिकृत व्यक्ति के रूप में संचिका दि...
रक्सौल:आदर्श चौक की जमीन को लेकर फिर विवाद, सार्वजनिक भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप

रक्सौल:आदर्श चौक की जमीन को लेकर फिर विवाद, सार्वजनिक भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
प्राचीन कुएं के संरक्षण की भी मांग; नागरिकों-व्यापारियों ने सीओ को सौंपा सामूहिक आवेदन रक्सौल। (Vor Desk)शहर के प्रमुख एवं ऐतिहासिक आदर्श चौक की जमीन और वहां स्थित प्राचीन सार्वजनिक कुएं को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने अंचलाधिकारी अरविंद कुमार को सामूहिक आवेदन देकर चौक की सार्वजनिक भूमि पर कथित अतिक्रमण और निजी स्वामित्व का दावा किए जाने की शिकायत की है। आवेदन में मामले की राजस्व अभिलेखों के आधार पर जांच कर प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदनकर्ताओं का कहना है कि आदर्श चौक महज व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र नहीं, बल्कि रक्सौल की सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान से जुड़ा सार्वजनिक स्थल है। भारत-नेपाल मैत्री और पशुपतिनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों के आवागमन के लिहाज से भी इसे महत्वपूर्ण स्थल ब...
वीरगंज में सशस्त्र पुलिस ने भारतीय कार से भारी मात्रा में पिस्टल और कारतूस किए बरामद

वीरगंज में सशस्त्र पुलिस ने भारतीय कार से भारी मात्रा में पिस्टल और कारतूस किए बरामद

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल के वीरगंज महानगर पालिका वार्ड नंबर 15 स्थित वास्तु बिहार चौक के पास सड़क पर बुधवार शाम खड़ी की गई एक भारतीय नंबर प्लेट की कार के अंदर से सशस्त्र पुलिस ने 4 पिस्टल और एसएलआर की 6 राउंड गोलियां बरामद की हैं।सशस्त्र पुलिस बल नेपाल की इंटेलिजेंस ब्यूरो से तैनात टीम ने 2 सिक्सर पिस्टल, 2 कट्टा (देशी पिस्टल) और 7.62एम एम एसएलआर की 6 राउंड गोलियां बरामद की हैं।सशस्त्र पुलिस के अनुसार, बरामद पिस्टल और कारतूस के साथ कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस कार्यालय पर्सा को सौंप दिया गया है।उक्त कार किसने और क्यों वहां खड़ी की थी, तथा हथियार व कारतूस कौन और किस मकसद से लाया था, इस बारे में सशस्त्र पुलिस ने फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है। ...
एसएसबी महानिरीक्षक निशित कुमार उज्जवल ने 47वीं वाहिनी रक्सौल का किया दो दिवसीय दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला

एसएसबी महानिरीक्षक निशित कुमार उज्जवल ने 47वीं वाहिनी रक्सौल का किया दो दिवसीय दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सीमान्त पटना के महानिरीक्षक निशित कुमार उज्जवल (भा.पु.से.) का 47वीं वाहिनी एसएसबी रक्सौल का दो दिवसीय आधिकारिक दौरा बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान महानिरीक्षक ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और परिचालन संबंधी तैयारियों का गहन जायजा लिया। दौरे के पहले दिन मंगलवार को महानिरीक्षक सर्वप्रथम एसएसबी की बाह्य सीमा चौकी हरपुर पहुँचे। यहाँ उन्होंने सीमांत क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और तैनात जवानों से सीधे संवाद कर उनकी व्यक्तिगत एवं ड्यूटी से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। इसके पश्चात वे सीमा चौकी धुपवाटोला पहुँचे, जहाँ आयोजित सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने जवानों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने बलकार्मिकों को पूर्ण अनुशासन, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करन...
नगर परिषद रक्सौल के दो कर्मी निलंबित, सीसीटीवी क्षतिग्रस्त करने व सरकारी फाइल से छेड़छाड़ का आरोप

नगर परिषद रक्सौल के दो कर्मी निलंबित, सीसीटीवी क्षतिग्रस्त करने व सरकारी फाइल से छेड़छाड़ का आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor Desk)। नगर परिषद रक्सौल के प्रभारी प्रधान सहायक चंदेश्वर बैठा और उच्च वर्गीय सहायक मृत्युंजय मृणाल को अनुशासनहीनता, सरकारी अभिलेखों के साथ कथित हेरफेर तथा कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था से छेड़छाड़ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। दोनों कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है। नगर परिषद के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को नगर प्रबंधक के कार्यालय कक्ष में एक बाहरी व्यक्ति को बैठाकर सरकारी फाइलें दिखाए जाने का मामला सामने आया था। इसी दौरान कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे के क्षतिग्रस्त होने की बात भी सामने आई। मामले को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने दोनों कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा था। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में दोनों कर्मियों का मुख्यालय नगर परिषद के स्वच्छता कोषांग में निर्धारित किया गया है। उन्हें...
वीरगंज महानगर के मेयर राजेशमान सिंह भ्रष्टाचार मामले में विशेष अदालत से बरी

वीरगंज महानगर के मेयर राजेशमान सिंह भ्रष्टाचार मामले में विशेष अदालत से बरी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल की विशेष अदालत ने वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह को भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषमुक्त (बरी) कर दिया है। विशेष अदालत के अध्यक्ष वासुदेव आचार्य तथा सदस्य हेमंत रावल और दिल्लीरत्न श्रेष्ठ की संयुक्त पीठ ने सोमवार को सिंह के पक्ष में यह फैसला सुनाया। फर्जी कागजात पेश करके नागरिकता दिलाने के आरोप में अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग ने गत 25 मई 2025 को मेयर सिंह सहित 7 लोगों के खिलाफ विशेष अदालत में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। अख्तियार के अनुसार, सिंह पर किसी अन्य व्यक्ति की बेटी को अपनी बेटी बताकर विभिन्न दस्तावेज तैयार करने और नेपाली नागरिकता दिलाने में भूमिका निभाने का आरोप लगाया गया था। इसी मामले में सिंह की बेटी बनकर नागरिकता लेने का आरोप झेल रही सिंधुपालचोक की रीता भट्टराई के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा, अख्तिय...
क्या सरकारी अस्पताल में गरीब मरीज की जान की कीमत कम है? रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही ने खड़े किए गंभीर सवाल

क्या सरकारी अस्पताल में गरीब मरीज की जान की कीमत कम है? रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही ने खड़े किए गंभीर सवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में वरिष्ठ पत्रकार मुनेश राम की पत्नी के इलाज में सामने आई संवेदनहीनता, सोशल मीडिया पर उठाई गई पीड़ा अब बनी शहर में बहस का विषय रक्सौल।(Vor desk)। सरकारी अस्पतालों में बेहतर और सुलभ इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले आम नागरिकों को अक्सर बदहाल व्यवस्था और संवेदनहीनता का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक झकझोर देने वाला मामला रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल से सामने आया है, जहां वरिष्ठ पत्रकार,शिक्षक सह अंबेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम की पत्नी रीता देवी (50 वर्ष) के इलाज के दौरान हुई घोर लापरवाही ने पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था और डॉक्टरों की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर व्यक्त की गई पत्रकार की यह व्यथा अब पूरे शहर में चर्चा का केंद्र और ज्वलंत बहस का विषय बन गई है। इमर्जेंसी में गपशप और ओपीडी में बिना जांच की खानापूर्ति घटना के अनुसा...
रक्सौल में बप्पा के जयकारों से गूंजा रामजानकी मंदिर, 20वें वर्ष में श्री मंगल मूर्ति गणेश पूजनोत्सव की भव्य शुरुआत!

रक्सौल में बप्पा के जयकारों से गूंजा रामजानकी मंदिर, 20वें वर्ष में श्री मंगल मूर्ति गणेश पूजनोत्सव की भव्य शुरुआत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
जलभरी यात्रा के साथ पांच दिवसीय महोत्सव का आगाज़, बनारस की महाआरती ने मोहा भक्तों का मनरक्सौल।(Vor desk)।सीमावर्ती शहर रक्सौल का माहौल इन दिनों पूर्णतः गणेशमय हो उठा है। ऐतिहासिक रामजानकी मंदिर के पवित्र प्रांगण में 'श्री मंगल मूर्ति गणेश पूजा समिति' के तत्वावधान में 20वें गणेश महोत्सव की अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय शुरुआत हुई। बप्पा के जन्मोत्सव के प्रथम दिन पूरा क्षेत्र 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गूंज उठा। महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई विशाल कलश यात्रा से हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र तिलावे नदी तट पर पहुंचकर विधिवत पूजन के उपरांत कलश में जल भरा। वहां से नगर भ्रमण करते हुए जलभरी यात्रा पूजा स्थल पहुंची, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पांच दिवसीय पूजनोत्सव का शुभारंभ हुआ। काशी की तर्ज पर हुई बप्पा की भव्य महाआरत...
रक्सौल में गणेश उत्सव की धूम: सूर्य मंदिर प्रागण स्थित गणेश मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरीली भजन संध्या पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

रक्सौल में गणेश उत्सव की धूम: सूर्य मंदिर प्रागण स्थित गणेश मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरीली भजन संध्या पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सीमावर्ती शहर रक्सौल भक्ति, श्रद्धा और अद्वितीय उल्लास के रंगों में सराबोर हो उठा। नगर के मुख्य मार्ग (मेन रोड) स्थित सूर्य मंदिर परिसर के गणेश मंदिर में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के भव्य पूजनोत्सव का आगाज किया गया। सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और बप्पा के जयकारों के साथ शुरू हुए इस उत्सव में दर्शन और मंगल कामना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूर्य मंदिर स्थित गणेश मंदिर में पूजनीय स्व. गोपीराम धनोथिया की पावन स्मृति में उनके स्वजनों—रमेश धनोठीया , गणेश धनोठीया,दिनेश धनोठीयाऔर नरेश धनोठीयाके सौजन्य से लगातार 7वीं बार इस भव्य गणेश पूजनोत्सव का आयोजन किया गया है। मंदिर प्रांगण में बप्पा की अलौकिक प्रतिमा के दर्शन हेतु दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। भजन संध्या में बप्पा के भजनों की बही बयारसोमवार की देर ...
रक्सौल:आदर्श चौक की जमीन की पैमाइश का भारी विरोध, बिना नापी लौट गई अमीन टीम

रक्सौल:आदर्श चौक की जमीन की पैमाइश का भारी विरोध, बिना नापी लौट गई अमीन टीम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मॉल निर्माण की चर्चा के बीच जमीन पर दावे को लेकर विवाद; दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच करेगा अंचल कार्यालय रक्सौल। (Vor Desk)नगर परिषद क्षेत्र के व्यस्ततम आदर्श चौक पर जमीन की पैमाइश को लेकर शुक्रवार को विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय प्रदीप कुमार गुप्ता, पिता स्व. जगदीश प्रसाद, की ओर से भूमि पर दावा किए जाने के बाद सरकारी स्तर पर पैमाइश के लिए पहुंची अमीन टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के कारण बिना नापी किए ही टीम को वापस लौटना पड़ा।इस दौरान माहौल काफी गर्म हो गया,तीखी नोक झोंक के बीच तू तू मैं मैं की स्थिति आ गई। अमीन शोभा कुमारी और भारत भूषण ने बताया कि रक्सौल एसडीएम के निर्देश पर अंचल कार्यालय को भूमि की पैमाइश कराने का आदेश मिला था। इसके बाद पत्रांक 229/2026-2027 के तहत अंचल अधिकारी के आदेश पर टीम स्थल पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!