Thursday, July 30

ब्रेकिंग न्यूज़

नारायणी तट पर गूंजा योग का संदेश, भरतपुर में भारतीय महावाणिज्य दूतावास बीरगंज का विशेष आयोजन

नारायणी तट पर गूंजा योग का संदेश, भरतपुर में भारतीय महावाणिज्य दूतावास बीरगंज का विशेष आयोजन

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
भरतपुर (चितवन)।(Vor desk)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा मंगलवार, 16 जून 2026 को चितवन जिले के भरतपुर स्थित नारायणी नदी के रमणीय तट पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेपाल सरकार की सहकारी एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री सुश्री बिनु राई माँझी थीं, जबकि इसकी अध्यक्षता भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज के महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीना ने की। इस अवसर पर चितवन के प्रमुख जिला अधिकारी श्री गणेश अर्याल, चितवन के पुलिस अधीक्षक, राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग (एनआईडी) चितवन के ए...
गर्मी से बेहाल? चलो नेपाल! वीरगंज से जनकपुर तक तीन दिवसीय ‘मधेश ट्रैवल मार्ट-2026’ ने खोले रोमांच, आस्था और प्रकृति के नए द्वार!

गर्मी से बेहाल? चलो नेपाल! वीरगंज से जनकपुर तक तीन दिवसीय ‘मधेश ट्रैवल मार्ट-2026’ ने खोले रोमांच, आस्था और प्रकृति के नए द्वार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज। (VOR desk)। बिहार में तपती गर्मी और उमस से परेशान लोगों के बीच इन दिनों एक नारा तेजी से लोकप्रिय हो रहा है—“गर्मी से बेहाल, चलो नेपाल!”। भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल से महज 30 किलोमीटर आगे बढ़ते ही मौसम, माहौल और फिज़ा बदल जाती है। हरियाली, पहाड़, जंगल, धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर नेपाल अब भारतीय पर्यटकों के लिए पहले से कहीं अधिक आकर्षक बनता जा रहा है। इसी सोच को नई उड़ान देने के लिए शुक्रवार से रविवार तक वीरगंज में तीन दिवसीय मधेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन किया गया। नेपाल पर्यटन बोर्ड के सहयोग से आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का शुभारंभ वीरगंज के होटल सरोवर में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाटा मधेश प्रदेश के अध्यक्ष एवं संयोजक मोहन शर्मा लामिछाने ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जीतपुरसिमरा उपमहानगरपालिका के उपप्रमुख भोला प्रसाद अधिकारी मौजूद रहे। भा...
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पर्सा में योग कार्यक्रम, 350 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पर्सा में योग कार्यक्रम, 350 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज(vor desk)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के आयोजन से पहले भारत के महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज (नेपाल) और पर्सा जिले की सखुवा प्रसौनी ग्रामीण नगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को श्रीपुर बाजार, सखुवा प्रसौनी-2 में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" (Yoga for Healthy Ageing) रखा गया था। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित किए जा रहे विभिन्न आयोजनों की श्रृंखला का पहला कार्यक्रम था। इसमें 350 से अधिक योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के माध्यम से स्वास्थ्य, सामंजस्य और समग्र कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में मधेश प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री शंकर प्रसाद चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित र...
भारत-नेपाल सीमा पर नशे के नेटवर्क पर प्रहार: वीरगंज में ब्राउन शुगर के साथ भारत और नेपाल के दो युवक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर नशे के नेटवर्क पर प्रहार: वीरगंज में ब्राउन शुगर के साथ भारत और नेपाल के दो युवक गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज। (VOR Desk) भारत-नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील वीरगंज-रक्सौल क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक भारत के बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले का निवासी है, जबकि दूसरा नेपाल के बारा जिले का रहने वाला है। जिला पुलिस कार्यालय, पर्सा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विशेष निगरानी अभियान के दौरान वीरगंज महानगरपालिका-16 क्षेत्र से भारत के मोतिहारी जिले के शंकरसरैया ग्राम पंचायत निवासी 29 वर्षीय सन्नी राज को 1.28 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, नेपाल के बारा जिले के कलैया उपमहानगरपालिका-6 निवासी 23 वर्षीय अमन कुमार साह को 0.53 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ हिरासत में लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 1.81 ग्राम ...
विश्व रक्तदाता दिवस पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज में रक्तदान शिविर, भारत-नेपाल मैत्री और मानव सेवा का दिखा संदेश

विश्व रक्तदाता दिवस पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज में रक्तदान शिविर, भारत-नेपाल मैत्री और मानव सेवा का दिखा संदेश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज। (Vor desk) विश्व रक्तदाता दिवस-2026 के अवसर पर नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास परिसर में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानवता और जीवन रक्षा के संदेश "वन ड्रॉप ऑफ ह्यूमैनिटी, गिव ब्लड, सेव लाइव्स" के तहत आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। भारतीय महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज द्वारा आयोजित इस शिविर में नेपाल-भारत मैत्री संघ (निफा), पर्सा, नेपाल इनोवेटिव सोसाइटी, (वीरगंज), नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी (वीरगंज) तथा नेपाल यंग एंटरप्रेन्योर्स फोरम (एनवाईईएफ), वीरगंज का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। स्थानीय नागरिकों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर इस मानवीय अभियान को सफल बनाया। इस अवसर पर नेपाल में भारत के महावाणिज्यदूत श्री देवी सहाय मीणा ने रक्...
विश्व रक्तदाता दिवस पर एसआरपी मेमोरियल अस्पताल में रक्तदान शिविर, एसएसबी जवानों समेत 20 लोगों ने किया रक्तदान

विश्व रक्तदाता दिवस पर एसआरपी मेमोरियल अस्पताल में रक्तदान शिविर, एसएसबी जवानों समेत 20 लोगों ने किया रक्तदान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी मेमोरियल अस्पताल परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अस्पताल के डायरेक्टर सह मुख्य चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं वाहिनी का विशेष सहयोग रहा। शिविर में कुल 20 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए मानवता का संदेश दिया। शिविर में एसएसबी के कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. निशिकांत अपनी टीम के साथ शामिल हुए। रंजीत सिंह, रवि मस्करा समेत एसएसबी के कई जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. सुजीत कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी व्यक्ति को खून की आवश्यकता तब पड़ती है, जब उसकी जिंदगी और मौत का सवाल होता है। ऐसे समय में रक्तदान...
एसआरपी की अंतरराष्ट्रीय सीएमई में जुटे भारत-नेपाल के दिग्गज चिकित्सक, रोबोटिक सर्जरी से कैंसर केयर तक आधुनिक चिकित्सा पर हुआ मंथन

एसआरपी की अंतरराष्ट्रीय सीएमई में जुटे भारत-नेपाल के दिग्गज चिकित्सक, रोबोटिक सर्जरी से कैंसर केयर तक आधुनिक चिकित्सा पर हुआ मंथन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सीमावर्ती रक्सौल बना मेडिकल नॉलेज एक्सचेंज का केंद्र, विधायकों ने कहा- मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा के प्रमुख शहर रक्सौल में रविवार को चिकित्सा विज्ञान, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता का अनूठा संगम देखने को मिला। शहर के वाई.एस. रिसॉर्ट में एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) में बिहार, पूर्वी चंपारण समेत पड़ोसी देश नेपाल के प्रतिष्ठित चिकित्सकों और चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन में कैंसर, रोबोटिक सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, स्त्री रोग, दुर्लभ बीमारियों और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, सुगौली विधायक राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता तथा चिकित्सा जगत के वरिष्ठ विशेषज्ञों और गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप स...
रक्सौल-वीरगंज बॉर्डर पर बढ़ी सुरक्षा चौकसी: एक्सपायर्ड वीजा के साथ घूम रही कजाकिस्तान की महिला और उसका बेटा पकड़े गए

रक्सौल-वीरगंज बॉर्डर पर बढ़ी सुरक्षा चौकसी: एक्सपायर्ड वीजा के साथ घूम रही कजाकिस्तान की महिला और उसका बेटा पकड़े गए

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
खुली भारत-नेपाल सीमा पर विदेशी नागरिकों की बढ़ती गतिविधियों के बीच नेपाल की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, दस्तावेज जांच अभियान तेज रक्सौल/वीरगंज।(Vor desk)। भारत-नेपाल की सबसे व्यस्त और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सीमाओं में शामिल रक्सौल-वीरगंज बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी और कड़ी कर दी है। हाल के महीनों में विभिन्न देशों के नागरिकों के सीमा क्षेत्र में पकड़े जाने की घटनाओं के बाद नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) और आव्रजन विभाग ने संयुक्त रूप से विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में रविवार को वीरगंज के शंकराचार्य गेट पर नेपाल पुलिस ने कजाकिस्तान की 28 वर्षीय नागरिक एसेल किडिमोल्डा और उनके नाबालिग पुत्र को हिरासत में लिया। दोनों रक्सौल से मैत्री पुल होते हुए नेपाल में प्रवेश कर रहे थे। जांच के दौरान पता चला ...
फेसबुक से शुरू हुआ प्यार, म्यांमार से बिहार तक पहुंची प्रेमिका; रक्सौल बॉर्डर पर खुला पहचान और दस्तावेजों का राज

फेसबुक से शुरू हुआ प्यार, म्यांमार से बिहार तक पहुंची प्रेमिका; रक्सौल बॉर्डर पर खुला पहचान और दस्तावेजों का राज

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। आठ साल पहले फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, फिर हजारों किलोमीटर की दूरी पार कर म्यांमार की युवती अपने प्रेमी के पास बिहार पहुंच गई। दोनों ने साथ जीवन बिताने का सपना देखा, लेकिन नेपाल सीमा पर हुई एक नियमित जांच ने उनकी कहानी को सुरक्षा एजेंसियों की जांच का विषय बना दिया। अब इस प्रेम कहानी के साथ-साथ भारतीय पहचान पत्र, आधार कार्ड और विदेशी नागरिक से जुड़े नियमों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल के मैत्री पुल पर शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे एसएसबी और इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा की जा रही नियमित जांच के दौरान नेपाल की ओर जा रहे एक युवक और एक महिला को रोककर पूछताछ की गई। युवक ने अपनी पहचान सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी 27 वर्षीय मोहम्मद सद्दाम मंसूरी के रूप में बताई, जबकि महिला को उसने अपनी प...
बीआरएबीयू के नए सीसीडीसी बने रक्सौल के प्रो. डॉ. रजनीश गुप्ता, क्षेत्र में खुशी की लहर

बीआरएबीयू के नए सीसीडीसी बने रक्सौल के प्रो. डॉ. रजनीश गुप्ता, क्षेत्र में खुशी की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी भरत प्रसाद गुप्ता के कनिष्ठ पुत्र प्रो. डॉ. रजनीश गुप्ता को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू), मुजफ्फरपुर का नया कॉलेज विकास परिषद समन्वयक (सीसीडीसी) नियुक्त किया गया है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एस.के. शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अपने नए दायित्व का विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। प्रो. डॉ. रजनीश गुप्ता की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से रक्सौल सहित पूर्वी चंपारण जिले में खुशी का माहौल है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि उनके अनुभव, प्रशासनिक क्षमता और शैक्षणिक दृष्टिकोण से विश्वविद्यालय के विकास को नई गति मिलेगी। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में कॉलेजों के समन्वय, शैक्षणिक गुणवत्ता और विकास योजनाओं को और मजबूती मिले...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!