वीरगंज में गूंजा वंदे मातरम्, 16 स्कूलों के बच्चों ने बांधा समां
नेपाल में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखी ‘धक-धक इंडिया’ की झलक
रक्सौल।(Vor desk)। भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। महावाणिज्यदूत देवी सहाय मीना ने तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। महावाणिज्यदूत ने इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति का स्वतंत्रता दिवस संदेश भी पढ़कर सुनाया।
16 स्कूलों के बच्चों ने बांधा समां
समारोह का मुख्य आकर्षण वीरगंज के 16 विद्यालयों के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए बच्चों ने भारतीय संस्कृति, विविधता और राष्ट्रीय एकता की शानदार झलक पेश की। विशेष रूप से सक्षम बच्चों ने ...









