Sunday, September 6

रक्सौल आसपास

रक्सौल :ओल्ड आईओसी रोड बना ‘तालाब’, जिम्मेदारों की व्यवस्था डूबी,’अच्छे दिनों’ पर सवाल!

रक्सौल :ओल्ड आईओसी रोड बना ‘तालाब’, जिम्मेदारों की व्यवस्था डूबी,’अच्छे दिनों’ पर सवाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
100 मीटर से ज्यादा सड़क पर पानी ही पानी, छह इंच ऊंची बैंक रोड ने बिगाड़ी निकासी; लाखों की पाइपलाइन जाम, दोनों तरफ नाला तक नहीं रक्सौल।(Vor desk)। शहर के वार्ड-6 का ओल्ड आईओसी रोड इन दिनों सड़क नहीं, जलजमाव का दलदल बन गया है। 100 मीटर से अधिक हिस्से में पानी जमा है और राहगीरों से लेकर दुकानदारों तक की परेशानी बढ़ गई है। विडंबना यह है कि जलनिकासी के लिए लाखों रुपये खर्च कर पाइप और चार चेंबर वाला नाला बनाया गया, लेकिन अब पाइप अवरुद्ध होने से पूरी व्यवस्था ही ठप है। रेलवे रोड और बैंक रोड को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर स्टेशन रोड की तरफ से आने वाला पानी, जाम नाला और टूटी सड़क मिलकर समस्या को विकराल बना रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री शहरी समग्र योजना के तहत बुडको से बैंक रोड का निर्माण होने के बाद सड़क करीब छह इंच ऊंची हो गई। नतीजा यह हुआ कि ओल्ड आईओसी रोड...
पर्सा में 105 किलो गांजा के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार,सोनवर्षा में खेत के पास बोरा लेकर जा रहा था संदिग्ध, तलाशी में मिला भारी मात्रा में मादक पदार्थ

पर्सा में 105 किलो गांजा के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार,सोनवर्षा में खेत के पास बोरा लेकर जा रहा था संदिग्ध, तलाशी में मिला भारी मात्रा में मादक पदार्थ

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल के पर्सा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 105 किलो अवैध गांजा के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेतिया जिले के भंगहा श्रीनगर-3 निवासी 50 वर्षीय सउर चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजा जब्त कर मामले की जांच तेज कर दी है। सोनवर्षा में संयुक्त टीम ने की कार्रवाई जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के अनुसार मादक पदार्थ की बिक्री, वितरण और तस्करी की सूचना पर सोमवार रात इलाका प्रहरी कार्यालय पटेर्वासुगौली और इलाका प्रहरी कार्यालय ठोरी की संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम पटेर्वासुगौली गांवपालिका-3 के सोनवर्षा पहुंची थी।इसी दौरान सड़क किनारे खेत के पास बोरा लेकर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली। बोरे की जांच में प्लास्टिक पैकेट में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। प्लास्...
रक्सौल:सैनिक रोड से बीईओ की स्कॉर्पियो ले उड़े चोर,माया जिम के पास सड़क किनारे खड़ी थी गाड़ी, सुबह गायब मिली; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

रक्सौल:सैनिक रोड से बीईओ की स्कॉर्पियो ले उड़े चोर,माया जिम के पास सड़क किनारे खड़ी थी गाड़ी, सुबह गायब मिली; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल शहर में वाहन चोरों ने पुलिस की निगरानी व्यवस्था को चुनौती देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) प्राण रंजन प्रसाद की स्कॉर्पियो चोरी कर ली। वारदात वार्ड संख्या-18 के सैनिक रोड स्थित माया जिम के समीप हुई। सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो को अज्ञात चोर रात में लेकर फरार हो गए। चोरी गई गाड़ी का नंबर बीआर-22बीए-9731 बताया गया है।सुबह वाहन की जरूरत पड़ने पर बीईओ ने बाहर देखा तो स्कॉर्पियो अपने स्थान से गायब थी। काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चला। इसके बाद रक्सौल थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाई। कैमरों में तलाशे जा रहे चोरों के सुराग पुलिस ने सैनिक रोड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के जरिए चोरी के समय संदिग्धों की गतिविधि और वाहन के निकलने वाले रास...
बॉर्डर पर फर्जीवाड़े का खेल: आदापुर में फर्जी आधार बनाने वाले दो धराए

बॉर्डर पर फर्जीवाड़े का खेल: आदापुर में फर्जी आधार बनाने वाले दो धराए

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
एसएसबी-पुलिस की संयुक्त छापेमारी में खुलासा, भारतीय और नेपाली नागरिकों के लिए तैयार किए जा रहे थे नकली आधार; लैपटॉप, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद रक्सौल, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार करने के धंधे का बड़ा खुलासा हुआ है। सीमा से करीब 13 किलोमीटर अंदर आदापुर थाना क्षेत्र में एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान फर्जी आधार कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल फोन समेत कई संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में जुटी है। इंटेलिजेंस इनपुट पर हुई कार्रवाई एसएसबी के अनुसार मोतिहारी स्थित 71वीं वाहिनी एसएसबी की ‘सी’ कंपनी बेलदरवामठ को इंटेलिजेंस सेटअप से फर्जी आधार कार्ड तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। सूच...
‘सुरक्षा सिर्फ नेताओं की नहीं, आम जनता की भी जिम्मेदारी:पूर्व मंत्री श्याम बिहारी

‘सुरक्षा सिर्फ नेताओं की नहीं, आम जनता की भी जिम्मेदारी:पूर्व मंत्री श्याम बिहारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद के पैतृक आवास में भीषण चोरी, दिल्ली में इलाजरत प्रसाद ने सोशल मीडिया पर जताई चिंता; प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू रक्सौल।(Vor desk)। आदापुर प्रखंड के भेड़िहारी गांव स्थित बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद एवं शिवहर की पूर्व सांसद रमा देवी के पैतृक आवास में भीषण चोरी की घटना से क्षेत्र में सनसनी है। दिल्ली में इलाज करा रहे पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से ठोस और त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की है। पूर्व मंत्री ने कहा कि वे पिछले करीब दो महीने से दिल्ली में उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए रह रहे हैं। घर पर किसी की मौजूदगी नहीं होने का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि उनका पैतृक घर हमेशा आम लोगों के लिए खुला रहा है और कभी विशेष सुरक्षा की जरूरत महसूस...
रामगढ़वा में 18 वर्षीय युवक की हत्या, घर से 200 मीटर दूर सड़क किनारे मिला शव

रामगढ़वा में 18 वर्षीय युवक की हत्या, घर से 200 मीटर दूर सड़क किनारे मिला शव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(Vor desk)। थाना क्षेत्र के कोठी रोड में सोमवार देर रात एक 18 वर्षीय युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिए जाने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोठी रोड निवासी गुड्डू कुमार (18), पिता भजू साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुड्डू बर्फ फैक्ट्री संचालक का पुत्र है,जो फैक्ट्री में बर्फ बनाने का काम देखता था। सोमवार देर रात उसकी हत्या के बाद शव को उसके घर से करीब 200 मीटर दूर सड़क किनारे फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजने की तैयारी में जुटी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस का...
वीरगंज में 52.50 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद, चार गिरफ्तार

वीरगंज में 52.50 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद, चार गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बिहार-नेपाल सीमा से सटे पर्सा जिले में नेपाल पुलिस की कार्रवाई, दो बाइक से पहुंचे थे चारों; नकदी के स्रोत की जांच जारी वीरगंज।(Vor desk)। बिहार-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के पर्सा जिले के वीरगंज में नेपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 लाख 50 हजार रुपये की स्रोत न खुली नकदी बरामद की है। पुलिस ने नकदी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वीरगंज महानगरपालिका-10 के आदर्शनगर में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। नेपाल पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी पुष्टि की है। डीएसपी चक्र बहादुर मल्ल ने बताया कि बरामद रकम के स्रोत और इसके इस्तेमाल के संबंध में जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक आदर्शनगर में प्रदेश 2-03-003 प 7215 नंबर की काली सुपर स्प्लेंडर और ना.57 प 5182 नंबर की नीली एफजेड मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। दोनों बाइक पर सवार चार लोगों के पास से अलग-अलग रकम बरामद हुई...
भरतमही में 100 छात्राओं को मिले छाते, पार्वती तिवारी ने कहा- बेटियों की राह आसान करना ही सेवा

भरतमही में 100 छात्राओं को मिले छाते, पार्वती तिवारी ने कहा- बेटियों की राह आसान करना ही सेवा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (VOR Desk)राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भरतमही में सोमवार को काली सेना की ओर से करीब 100 छात्राओं के बीच छाता वितरण किया गया। राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में काली सेना की बहनों ने सहयोग किया। छाता मिलते ही छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। पार्वती तिवारी ने कहा कि बदलाव के लिए हमेशा बड़ा काम जरूरी नहीं होता, छोटी-सी मदद भी किसी की जिंदगी की राह आसान कर सकती है। हमारा प्रयास है कि बेटियां धूप और बारिश की चिंता किए बिना विद्यालय आएं और अपने सपनों की ओर आगे बढ़ें। बेटियां पढ़ें, आगे बढ़ें और आत्मनिर्भर बनें, यही काली सेना का संकल्प है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक छोटे लाल राय ने पहल की सराहना करते हुए पार्वती तिवारी और पूरी टीम के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल छात्राओं की जरूरत पूरी करने के सा...
नेपाल से देवघर-अरेराज-बनारस की राह पर निकले कांवरियों की सेवा में जुटे रौनियार

नेपाल से देवघर-अरेराज-बनारस की राह पर निकले कांवरियों की सेवा में जुटे रौनियार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल स्टेशन की ओर बढ़ रहे 225 कांवरियों को फल और शुद्ध जल, दूसरी सोमवारी पर न्यू मार्केट में लगा सेवा शिविर रक्सौल। सावन की दूसरी सोमवारी पर रक्सौल में आस्था के साथ सेवा का भाव भी दिखाई दिया। नेपाल और सीमावर्ती क्षेत्रों से देवघर, अरेराज और बनारस जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले कांवरियों के लिए रौनियार बोलबम सेवा समिति ने स्टेशन रोड स्थित न्यू मार्केट परिसर में सेवा शिविर लगाया। यहां ट्रेन पकड़ने के लिए रक्सौल पहुंच रहे करीब 225 बोलबम कांवरियों के बीच फल और शुद्ध पेयजल वितरित किया गया। श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति, इकाई रक्सौल की उप समिति के रूप में कार्यरत रौनियार बोलबम सेवा समिति के सदस्यों ने कांवरियों की सेवा के साथ उन्हें सावन सोमवारी की शुभकामनाएं दीं। नेपाल से आने वाले और सीमावर्ती इलाके के कांवरियों के लिए रक्सौल महत्वपूर्ण आवागमन केंद्र है, जहां से बड़...
‘वंदे मातरम्’ के सुरों से गूंजा रक्सौल, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर

‘वंदे मातरम्’ के सुरों से गूंजा रक्सौल, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
‘वंदे मातरम्’ के सुरों से गूंजा रक्सौल सामूहिक गायन में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जज्बा, छात्राओं और नागरिकों ने लिया हिस्सा रक्सौल। (Vor Desk) राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को भारत विकास परिषद, रक्सौल शाखा की ओर से पोस्ट ऑफिस रोड स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर के नटराज सेवा संगम कार्यालय में सामूहिक गायन आयोजित किया गया। राष्ट्रगीत के सामूहिक स्वर से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि से हुई। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं, परिषद सदस्यों, नटराज सेवा संगम के कलाकारों और नगरवासियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। धीरज कुमार के निर्देशन में भारत माता और स्वामी विवेकानंद के स्वरूप कार्यक्रम का आकर्षण रहे। संगीत गुरु संजय कुमार दास के संगीत संय...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!