Thursday, April 23

रक्सौल आसपास

रक्सौल:विजयोत्सव पर वीर कुंवर सिंह को नमन, शौर्य गाथा पर चर्चा

रक्सौल:विजयोत्सव पर वीर कुंवर सिंह को नमन, शौर्य गाथा पर चर्चा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।भारत विकास परिषद, शाखा रक्सौल द्वारा कोईरिया टोला स्थित शिवनारायण निवास में 1857 के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह का 168वां विजयोत्सव श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, ‘वंदे मातरम्’ गायन तथा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुई।कार्यक्रम का संयोजन संस्कार संयोजक नीतेश कुमार सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने की। अपने संबोधन में रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की आयु में अंग्रेजों के खिलाफ लड़कर अदम्य साहस का परिचय दिया और उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।सचिव नरेश कुमार व नीतेश कुमार सिंह ने कहा कि उनका शौर्य व राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके जीवन प्रसंग साझा कर श्रद्धांजलि दी।मौके पर सुनील कुमार, सुरेश धानोठिया, उमेश सिकारिय...
नेपाल के गृहमंत्री सुदान गुरुंग का इस्तीफा, मनी लॉन्ड्रिंग कनेक्शन पर घमासान!

नेपाल के गृहमंत्री सुदान गुरुंग का इस्तीफा, मनी लॉन्ड्रिंग कनेक्शन पर घमासान!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
जीरो टॉलरेंस’ और ‘राइट टू रिकॉल’ की मांग के बीच सियासी हलचल तेज! काठमांडू।(Vor desk)।नेपाल की सियासत में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।नेपाल के गृहमंत्री सुदान गुरुंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह कदम बिजनेसमैन दीपक भट्टा के साथ कथित संबंधों को लेकर उठे विवाद और मनी लॉन्ड्रिंग जांच के बीच सामने आया है। नेपाली मीडिया के अनुसार, भट्टा के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की जांच जारी है। इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली सरकार को बने अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ है। 5 मार्च को हुए चुनाव के बाद 8 मार्च को परिणाम घोषित हुए थे और 27 मार्च को शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। सरकार बनने के एक महीने के भीतर दूसरा इस्तीफा प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के नेतृत्व में बनी सरकार के गठन के बाद यह दूसरा बड़ा इस्तीफा है। इससे पहले श्रमिक मंत्री दीपक ...
घर में चल रहा था गांजे का अवैध कारोबार,रक्सौल पुलिस ने 280 ग्राम गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा

घर में चल रहा था गांजे का अवैध कारोबार,रक्सौल पुलिस ने 280 ग्राम गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल पुलिस ने अवैध नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 280 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक युवक अपने घर से गांजा बेचने का धंधा चला रहा है।थानाध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि लक्ष्मीपुर क्षेत्र में एक युवक द्वारा घर से गांजा का अवैध कारोबार संचालित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया।अनुमंडल दंडाधिकारी रवि कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की योजना बनाई और कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी टीम में एसआई कृष्ण मुरारी, जितेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।टीम ने प्रखंड क्षेत्र के धनगढ़वा कौड़ीहार पंचायत अंतर्गत छोटा कौड़ीहार वार्ड संख्या-2 स्थित बि...
नेपाल:अवैध कट्टा और मोबाइल के साथ एक भारतीय युवक गिरफ्तार

नेपाल:अवैध कट्टा और मोबाइल के साथ एक भारतीय युवक गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​ रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल के रौतहट जिले की बौधिमाई नगरपालिका से पुलिस ने एक अवैध कटुवा कट्टा (देशी पिस्तौल) और मोबाइल फोन के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भारत के बिहार राज्य के पूर्वी चम्पारण जिले के मौवाह ग्राम पंचायत चनरमन टोला निवासी  सूर्य कुमार दास (20)के रूप में हुई है। जिला पुलिस कार्यालय रौतहट के अनुसार, विशेष सूचना के आधार पर तैनात पुलिस टीम ने उसे बौधिमाई नगरपालिका वार्ड नंबर 7 स्थित बंकुल के एक ईंट भट्ठे के पास से पकड़ा। ​सोमवार शाम करीब 6:30 बजे संदिग्ध अवस्था में पाए गए दास की जब तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक थान कटुवा कट्टा बरामद हुआ, जिसे उसने अपनी पैंट के भीतर छिपाकर रखा था। पिस्तौल के अलावा उसके पास से ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल और दो भारतीय सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। रौतहट जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी एवं डी...
वीरगंज के होटल से 30 हजार ट्रामाडोल टैबलेट बरामद, भारतीय युवक गिरफ्तार

वीरगंज के होटल से 30 हजार ट्रामाडोल टैबलेट बरामद, भारतीय युवक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। पर्सा जिला पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत वीरगंज महानगरपालिका-8 स्थित लिंक रोड पर मौजूद 'समर होटल' में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामाडोल बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 105 से 30,000 टैबलेट जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने पूर्वी चंपारण के भेलाही के रहने वाले  सागर कुमार पटेल(20) को हिरासत में लिया है। ​जिला पुलिस कार्यालय पर्सा से तैनात विशेष टीम ने तलाशी के दौरान होटल के कमरे में छिपाकर रखी गई इन दवाओं को बरामद किया। पुलिस के अनुसार, ट्रामाडोल मूल रूप से एक शक्तिशाली पेनकिलर (दर्द निवारक) दवा है, लेकिन इसका बड़े पैमाने पर दुरुपयोग नशीले पदार्थ के रूप में किया जाता है, जिसके कारण प्रशासन ने इसे नियंत्रित दवाओं की श्रेणी में रखा है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि गिर...
वीरगंज बॉर्डर से शरीर में छिपाकर गांजा ले जा रहे चार भारतीय नागरिक गिरफ्तार

वीरगंज बॉर्डर से शरीर में छिपाकर गांजा ले जा रहे चार भारतीय नागरिक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल-भारत सीमा स्थित वीरगंज बॉर्डर क्षेत्र से पुलिस ने नशीले पदार्थ गांजा के साथ चार भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। नेपाल से भारत की ओर पैदल जा रहे इन व्यक्तियों को पुलिस ने उनके शरीर में छिपाकर रखी गई गांजा की खेप के साथ पकड़ा। ​पर्सा जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया निवासी  शफी अहमद(35), मझौलिया निवासी विनय ठाकुर(33), नौरंगाबाद निवासी  मुकीम मियां (30)और बेतिया के मीना बाजार निवासी  मोहम्मद इकबाल(28) के रूप में हुई है। ​पुलिस ने इन चारों को वीरगंज के शंकराचार्य गेट के पास संदेह होने पर रोका था। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पेट और छाती के हिस्से में प्लास्टिक में लपेटकर बांधा गया कुल 6 किलो 18 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पर्सा जिला के डीएसपी  हरि बहादुर बस्नेत ने जानकारी ...
रक्सौल अस्पताल का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण: तीन डॉक्टर व हेल्थ मैनेजर नदारद, सखी सेंटर पर ताला

रक्सौल अस्पताल का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण: तीन डॉक्टर व हेल्थ मैनेजर नदारद, सखी सेंटर पर ताला

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।एसडीएम मनीष कुमार ने बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल रक्सौल का औचक निरीक्षण कर एईएस/जेई (चमकी बुखार) को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपाधीक्षक डॉ. स्वाति सपन और मेडिकल ऑफिसर डॉ. विजय कुमार मौजूद रहे। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण में एईएस वार्ड, इमरजेंसी, ओपीडी, डेंटल वार्ड, पंजीकरण काउंटर व टीकाकरण कक्ष की जांच की गई।एईएस वार्ड में 6 बेड आरक्षित, दवाओं की उपलब्धता और 24 घंटे ड्यूटी रोस्टर की व्यवस्था की जांच की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए । जागरूकता के लिए पोस्टर-पंपलेट के साथ चौपाल पर जोर दिया गया।हालांकि, उपस्थिति पंजी की जांच में डॉ. अजय कुमार, डॉ. शशिरंजन और डॉ. विकास कुमार अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने तीनों को अनुपस्थित चिह्नित कर स्पष्टीकरण मांगा। निरीक्षण के दौरान पहुंचे डॉ. विकास कुमार को फटकार लगाकर चेतावनी दी गई। जन्म प्रमाण पत्र काउंटर पर आवेदनों का तिथ...
आदापुर :अपराधियों ने किराना व्यवसायी को गोली मारी, लाखों की लूट की सूचना के बाद पुलिस जांच शुरू

आदापुर :अपराधियों ने किराना व्यवसायी को गोली मारी, लाखों की लूट की सूचना के बाद पुलिस जांच शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(Vor desk)।आदापुर में बुधवार की शाम अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी को गोली मारकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना करीब शाम 6:15 बजे योगी बाबा मठ के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आदापुर प्रखंड के श्याम पुर बाजार निवासी किराना व्यवसायी विजय कुमार गुप्ता बॉर्डर से लगे लाला छपरा स्थित अपनी होलसेल दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान औरैया स्थित पुराने राइस मिल के पास मंदिर के नजदीक घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया।बताया जा रहा है कि लूट के दौरान व्यवसायी और अपराधियों के बीच नोकझोंक हुई, जिसके बाद बदमाशों ने गोली चला दी। गोली लगने से विजय कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अपराधी उनके झोले से करीब 5 से 6 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए,हालाकि,इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है।।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यवसायी को तुरंत नज...
रक्सौल नगर परिषद में स्थायी समिति की बैठक टली, विवाद गहराया

रक्सौल नगर परिषद में स्थायी समिति की बैठक टली, विवाद गहराया

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति की प्रस्तावित बैठक बुधवार (22 अप्रैल) को अंतिम समय पर स्थगित किए जाने से विवाद तेज हो गया है। कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बैठक रद्द करने की सूचना जारी की, जिसके बाद पार्षदों ने इसका कड़ा विरोध जताया।सभापति पुष्पा देवी ने अपने पत्र में कहा है कि मुख्य पार्षद का पद 5 अगस्त 2025 से रिक्त है तथा पूर्व में नामित समिति सदस्यों का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है। उन्होंने 29 अगस्त 2025 को नई समिति के गठन के लिए तीन वार्ड पार्षदों को नामित किया था, लेकिन जिला स्तर पर नामांकन व शपथ ग्रहण की प्रक्रिया अब तक लंबित है। ऐसे में विधिवत गठन के बिना समिति की बैठक करना नियम विरुद्ध होगा। उन्होंने अपने निर्णय के समर्थन में बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा 21(3) तथा सर्वोच्च न्यायालय के ‘अफज...
रक्सौल में अवैध करेंसी एक्सचेंज का बड़ा भंडाफोड़: 45 लाख से अधिक की भारतीय व नेपाली नकदी बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार

रक्सौल में अवैध करेंसी एक्सचेंज का बड़ा भंडाफोड़: 45 लाख से अधिक की भारतीय व नेपाली नकदी बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक संयुक्त अभियान चलाकर अवैध मुद्रा विनिमय के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। रक्सौल थानाध्यक्ष सह आईपीएस अधिकारी हेमंत सिंह के नेतृत्व में की गई इस बड़ी छापेमारी में पुलिस ने लाखों रुपये की भारतीय और नेपाली मुद्रा जब्त की है। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र के अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है। रक्सौल के मेन रोड में लंबे समय से अवैध सटही काउंटर के जरिए नेपाली ,भारतीय रुपयों के अदला बदली का कारोबार सजता रहा है।भोले भाले लोगों से ठगी का काम भी खूब होता रहा है। ​इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने शहर के रेलवे क्रॉसिंग स्थित एक दुकान(सटही काउंटर) में दबिश दी, जहाँ बिना किसी वैध लाइसेंस के बड़े पैमाने पर भारतीय और नेपाली रुपयों के ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!