Sunday, June 7

रक्सौल आसपास

विश्व साइकिल दिवस: बीरगंज में भारतीय महावाणिज्य दूतावास और साइकिल क्लब द्वारा भव्य रैली का आयोजन

विश्व साइकिल दिवस: बीरगंज में भारतीय महावाणिज्य दूतावास और साइकिल क्लब द्वारा भव्य रैली का आयोजन

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल / बीरगंज।(Vor desk)विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बीरगंज में एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य जनमानस को स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम भारतीय महावाणिज्य दूतावास के तत्वावधान और बीरगंज साइकिल क्लब के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न सामाजिक, खेलकूद एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की।साइकिल रैली की शुरुआत भारतीय महावाणिज्य दूतावास परिसर से हुई। रैली नेपाल-भारत सीमा स्थित ऐतिहासिक शंकराचार्य गेट से गुजरते हुए बीरगंज शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करती हुई अपने निर्धारित गंतव्य पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत श्री देवी सहाय मीणा विशेष रूप से उपस्थित रहे और रैली को रवाना किया। रैली में साइकिल प्रेमियों और विभिन्न...
नेपाल सरकार ने सीमा पार यात्रियों के लिए सामान ले जाने की सीमा बढ़ाई,अब₹100 नहीं₹500तक का निजी उपयोग का सामान ले जाने की अनुमति!

नेपाल सरकार ने सीमा पार यात्रियों के लिए सामान ले जाने की सीमा बढ़ाई,अब₹100 नहीं₹500तक का निजी उपयोग का सामान ले जाने की अनुमति!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)नेपाल सरकार ने सड़क मार्ग से सीमा पार करने वाले यात्रियों के लिए सामान लाने और ले जाने के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। वित्त मंत्रालय ने पहले लागू 100 रुपये की सीमित सीमा को बढ़ाकर अब 500 रुपये कर दिया है। राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक सूचना के अनुसार, यदि कोई यात्री 500 रुपये मूल्य तक का निजी उपयोग का सामान अपने साथ लाता या ले जाता है, तो भन्सार प्रमुख उचित कारण और परिस्थिति को देखते हुए उस पर शुल्क न लेने का निर्णय ले सकते हैं। यद्यपि सरकार ने सीमा में वृद्धि की है, फिर भी सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को अभी भी हवाई मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों के समान सुविधा नहीं दी गई है। इस नए नियम के दायरे में आम यात्रियों को राहत देने का प्रयास किया गया है, लेकिन भारत में अध्ययन कर रहे नेपाली छात्रों के लिए विशेष छूट पहले की तरह ही बरकरार रखी गई है। इ...
रक्सौल में प्रखंड स्तरीय मधुमक्खी समिति का गठन, रेखा देवी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

रक्सौल में प्रखंड स्तरीय मधुमक्खी समिति का गठन, रेखा देवी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)। रक्सौल प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित चुनावी प्रक्रिया के तहत प्रखंड स्तरीय मधुमक्खी समिति का गठन कर लिया गया। निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जय प्रकाश कुमार की देखरेख में संपन्न चुनाव में रेखा देवी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बिना मुकाबले मिली जिम्मेदारी अध्यक्ष पद के लिए रेखा देवी के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके चलते उन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कार्यकारिणी समिति में चुने गए ये सदस्य नवगठित समिति की प्रबंधकारिणी में संगीता देवी, पन्नालाल महतो, महंथ पटेल, राजेश रावत, कलावती देवी, प्रतीक्षा देवी, भुवनेश्वर पासवान, अमन गुप्ता, पचीया देवी और नसीरूद्दीन खां को सदस्य के रूप में चुना गया है। सहकारिता क्षेत्र...
रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में पहली बार आयोजित हुआ सहयोग शिविर, 30 दिनों में समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में पहली बार आयोजित हुआ सहयोग शिविर, 30 दिनों में समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। नगर परिषद क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार पहली बार रक्सौल में विशेष'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित इस शिविर में स्थानीय नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिन्होंने तय समय सीमा के भीतर समाधान का ठोस आश्वासन दिया।इस पहल के तहत नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 स्थित प्रशासनिक भवन के सभागार और वार्ड नंबर 2 के हरिहर महतो मध्य विद्यालय परिसर में कैंप लगाए गए। इन केंद्रों पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौजूद रही। शिविर के सफल संचालन में नगर परिषद के कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।शिविर के दौरान नागरिकों ने साफ-सफाई, प्रधानमंत्री आवास योजना के भुगतान में विलंब और पेंशन राशि न मिलने जैसी कई गंभीर समस्याओं को लेकर ...
भारत सरकार के सहयोग से रौतहट के राजदेवी स्थित विद्यालय में बनेगा दो मंजिला भवन, महावाणिज्यदूत डी. एस. मीणा ने किया शिलान्यास

भारत सरकार के सहयोग से रौतहट के राजदेवी स्थित विद्यालय में बनेगा दो मंजिला भवन, महावाणिज्यदूत डी. एस. मीणा ने किया शिलान्यास

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/रौतहट (vor desk)। भारत-नेपाल विकास साझेदारी कार्यक्रम के तहत उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (एचआईसीडीपी) अंतर्गत रौतहट जिले के राजदेवी नगरपालिका-4 स्थित गढ़हिया के आधारभूत विद्यालय में बनने वाले दो मंजिला पक्के विद्यालय भवन का शिलान्यास मंगलवार को भारत के महावाणिज्यदूत डी. एस. मीणा एवं राजदेवी नगरपालिका के मेयर भिखारी राय यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस परियोजना के लिए भारत सरकार की ओर से लगभग 28.4 मिलियन नेपाली रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद विद्यालय में अतिरिक्त कक्षाएं, शौचालय तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर और आधुनिक शिक्षण वातावरण मिल सकेगा। शिलान्यास समारोह ...
ठोरी के रिसोर्ट से गिरफ्तार हुए वीरगंज मेयर राजेशमान सिंह, अदालत ने 4.15 लाख नेपाली रुपये की धरौटी पर किया रिहा

ठोरी के रिसोर्ट से गिरफ्तार हुए वीरगंज मेयर राजेशमान सिंह, अदालत ने 4.15 लाख नेपाली रुपये की धरौटी पर किया रिहा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नागरिकता और सरकारी दस्तावेजों में कथित हेराफेरी के मामले में घिरे वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह को मंगलवार सुबह पर्सा पुलिस ने ठोरी गांवपालिका स्थित एक रिसोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पर्सा जिला अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के उपरांत अदालत ने कुल 4 लाख 15 हजार नेपाली रुपये की धरौटी पर उनकी रिहाई का आदेश दिया। पर्सा जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता एवं डीएसपी हरि बहादुर बस्नेत ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि अदालत द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने ठोरी स्थित थोरी विलेज रिसोर्ट से मेयर सिंह को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें वीरगंज लाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के दौरान पर्सा जिला अदालत के न्यायाधीश गायत्री प्रसाद रेग्मी की इजलास ने दस्तखत जालसाजी मामले में 4 लाख नेपाली रुपये तथ...
राजद नेता अनिल कुमार यादव को श्रद्धांजलि, कर्पूरी आश्रम में आयोजित हुई शोक सभा

राजद नेता अनिल कुमार यादव को श्रद्धांजलि, कर्पूरी आश्रम में आयोजित हुई शोक सभा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के रक्सौल प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय अनिल कुमार यादव के निधन पर मंगलवार को रक्सौल स्थित कर्पूरी आश्रम में एक श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन कुमार यादव ने किया। शोक सभा में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष तथा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लेकर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अनिल कुमार यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उनके व्यक्तित्व और राजनीतिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अनिल कुमार यादव एक सरल, मिलनसार और जमीनी नेता थे, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा आम लोगों की समस्याओं को उठाने में...
रक्सौल थाना के नए थानाध्यक्ष बने रमेश कुमार महतो

रक्सौल थाना के नए थानाध्यक्ष बने रमेश कुमार महतो

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार महतो को रक्सौल थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति संबंधी अधिसूचना मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी की गई। विज्ञप्ति के अनुसार रमेश कुमार महतो वर्ष 2009 बैच के पुलिस निरीक्षक हैं और उन्हें उनकी प्रशासनिक दक्षता, कार्यकुशलता तथा बेहतर पुलिसिंग के अनुभव को देखते हुए रक्सौल थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे आदापुर, बंजरिया एवं पलनवा थाना क्षेत्रों के पर्यवेक्षी पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा पश्चिम चंपारण के सिकटा थाना क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल थाना जिले के सबसे महत्वपूर्ण औ...
शिक्षा जगत के दो शीर्ष हस्तियों का रक्सौल में अभिनंदन, निष्पक्ष नियुक्तियों और शैक्षणिक नेतृत्व की हुई सराहना

शिक्षा जगत के दो शीर्ष हस्तियों का रक्सौल में अभिनंदन, निष्पक्ष नियुक्तियों और शैक्षणिक नेतृत्व की हुई सराहना

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार के उच्च शिक्षा जगत की दो प्रमुख हस्तियों—बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं प्रख्यात शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) गिरीश कुमार चौधरी तथा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति प्रो. (डॉ.) उपेंद्र प्रसाद सिंह—का रक्सौल आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। दोनों शिक्षाविद देवाधिदेव महादेव पशुपतिनाथ के दर्शन हेतु तीर्थ यात्रा पर रक्सौल पहुंचे थे। भारतीय कस्टम कार्यालय के समीप आयोजित स्वागत समारोह में भारती फाउंडेशन के निदेशक प्रो. मनीष दुबे तथा केसीटीसी कॉलेज, रक्सौल के पूर्व जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) चन्द्रमा सिंह के नेतृत्व में दोनों अतिथियों को दुशाला ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, शोध और उच्च शिक्षण संस्थानों में पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विशेष चर्चा हुई। वक्ताओं ...
सीमा क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही काली सेना, 2600 से अधिक महिलाओं को मिला स्वरोजगार का मंच

सीमा क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही काली सेना, 2600 से अधिक महिलाओं को मिला स्वरोजगार का मंच

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही काली सेना ने मंगलवार को अपने नए कार्यालय का शुभारंभ किया। आश्रम रोड स्थित सेवक संजय नाथ काली न्यास विद्यालय परिसर में स्थापित कार्यालय का उद्घाटन स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया। सीमावर्ती क्षेत्र में महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में सक्रिय काली सेना आज एक बड़े महिला सशक्तिकरण अभियान का रूप ले चुकी है। संस्था की अध्यक्ष पार्वती तिवारी के नेतृत्व में अब तक करीब 2600 महिलाएं संगठन से जुड़ चुकी हैं और घरेलू उत्पाद तैयार कर अपनी आय बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। पार्वती तिवारी ने बताया कि काली सेना के माध्यम से महिलाओं को तिसौरी, अदौरी, अचार समेत कई घरेलू उत्पादों के निर्माण का प्रशिक्षण और विपणन सहयोग उपलब्ध कराया जा ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!