रक्सौल में ट्रैफिक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति हेतु एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग गेट और नहर चौक समेत नगर के सात स्थलों पर ट्रैफिक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की मांग
एसडीएम ने आवश्यक कार्यवाही हेतु एसपी मोतिहारी को भेजा पत्र
रक्सौल ।(Vor desk)।में जाम को नियंत्रित कर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में एक कारगर पहल की गई है। शिक्षाविद् डॉ. स्वयंभू शलभ ने रक्सौल एसडीएम नागमणि कुमार वर्मा से मुलाकात कर नगर के जाम की समस्या पर चर्चा की और प्रमुख स्थलों पर ट्रैफिक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के संबंध में एक ज्ञापन पत्र सौंपा। रक्सौल की इस प्रमुख समस्या को गंभीरता से लेते हुए श्री वर्मा ने आवश्यक कार्यवाही हेतु एसपी मोतिहारी को पत्र भेजा है।
ज्ञापन पत्र में बताया गया है कि भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व के शहर रक्सौल स्थित नरकटियागंज-सीतामढ़ी रेलखंड पर गाड़ियों के निरंतर आवागमन एवं शंटिंग की वजह से रेलवे क्रासिंग गेट अधि...









