Sunday, September 6

रक्सौल आसपास

मजदूर बनकर टेम्पो में सवार हुई रक्सौल पुलिस, नशीला पदार्थ पिलाकर यात्रियों को लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार

मजदूर बनकर टेम्पो में सवार हुई रक्सौल पुलिस, नशीला पदार्थ पिलाकर यात्रियों को लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।: भारत-नेपाल सीमा से सटे रक्सौल में जहरखुरानी और लूटपाट करने वाले एक अंतरप्रांतीय गिरोह का पुलिस ने फिल्मी अंदाज में भंडाफोड़ किया है। नेपाल से लौट रहे एक युवक को टेम्पो में नशीला पेय (माजा) पिलाकर लूटने वाले दो शातिर अपराधियों को रक्सौल पुलिस ने मजदूर का वेश बदलकर रंगेहाथ दबोच लिया। वारदात में इस्तेमाल टेम्पो को भी जब्त कर लिया गया है। काठमांडू से अपने घर लौट रहे तुरकौलिया निवासी देशराज शर्मा को कोइरिया टोला नहर चौक से टेम्पो सवार बदमाशों ने अपना निशाना बनाया था। सफर के दौरान झांसा देकर नशीला माजा पिलाया गया और बेहोश होने पर उनका मोबाइल, नकदी, सोने की अंगूठी, पेनड्राइव व पासपोर्ट लूटकर तुरकौलिया के नरियरवा के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया। होश में आने के बाद पीड़ित ने रक्सौल थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमा...
रक्सौल:सोलर मेले में उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़, 36 ने कराया आवेदन

रक्सौल:सोलर मेले में उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़, 36 ने कराया आवेदन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
प्रचार वाहन को हरि झंडी, एक दर्जन स्टॉलों पर मिली योजना की जानकारी रक्सौल।(Vor desk)। घर की छत से बिजली उत्पादन और बिल में बचत का रास्ता जानने के लिए शुक्रवार को रक्सौल अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित सोलर मेले में उपभोक्ताओं की अच्छी भागीदारी रही। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एनबीपीडीसीएल के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रक्सौल की ओर से आयोजित मेले में 36 उपभोक्ताओं ने सोलर सिस्टम के लिए आवेदन किया। मेले का उद्घाटन मोतिहारी के अधीक्षण अभियंता राकेश रौशन ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने योजना के प्रचार-प्रसार वाहन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। मेले में विभिन्न बैंकों और अधिकृत सौर ऊर्जा कंपनियों के एक दर्जन स्टॉल लगाए गए थे। यहां उपभोक्ताओं को सोलर सिस्टम लगाने की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, बिजली उत्पादन, बिल में बचत, सरकारी अनुदान और बैंक से मिलने वाली वित्ती...
नेपाल सीमा से सटे रक्सौल जंक्शन पर कसा सुरक्षा घेरा, बाल तस्करी और मासूमों के पलायन पर नकेल कसने की बड़ी तैयारी

नेपाल सीमा से सटे रक्सौल जंक्शन पर कसा सुरक्षा घेरा, बाल तस्करी और मासूमों के पलायन पर नकेल कसने की बड़ी तैयारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​ रक्सौल।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सामरिक रूप से संवेदनशील रक्सौल जंक्शन अब बाल तस्करों और मासूमों के शोषण में लगे गिरोहों के लिए पूरी तरह दुर्गम बनने जा रहा है। सरहद पार से होने वाली मानव तस्करी, बाल श्रम और रेलवे मार्ग के जरिए बच्चों के अवैध पलायन पर पूर्णविराम लगाने के लिए रेलवे प्रशासन, केंद्रीय सुरक्षा बलों और नागरिक संस्थाओं ने एक साझा 'सुरक्षा चक्र' तैयार किया है। शुक्रवार को रक्सौल स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बाल सहायता समूह की एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक में इस बहुस्तरीय रणनीति पर मुहर लगाई गई। अंतरराष्ट्रीय सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए तय किया गया है कि अब सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर स्टेशन के अंतिम छोर तक एकीकृत निगरानी तंत्र काम करेगा। ​इस नई रणनीति के तहत स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्मों और प्रवेश-निकास द्वारों पर आरपीएफ, जीआरपी और सीमा सुरक्षा बल (एसए...
रक्सौल एयरपोर्ट के लिए बढ़ी कवायद, यात्री क्षमता और कार्गो संभावनाओं का होगा आकलन

रक्सौल एयरपोर्ट के लिए बढ़ी कवायद, यात्री क्षमता और कार्गो संभावनाओं का होगा आकलन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। सीमा क्षेत्र के ड्रीम प्रोजेक्ट रक्सौल एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के साथ अब इसके संचालन और यात्री सुविधाओं को लेकर जरूरी कवायद भी तेज होने लगी है। सचिव, सिविल विमानन विभाग, बिहार से प्राप्त पत्र के आलोक में शुक्रवार को मोतिहारी स्थित पूर्वी चंपारण समाहरणालय के डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में रक्सौल एयरपोर्ट की यात्री क्षमता, सुविधाओं और माल ढुलाई (कार्गो) की संभावनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने की। इसमें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) मुख्यालय, नई दिल्ली और कोलकाता एयरपोर्ट के सहायक महाप्रबंधक समेत विभिन्न विभागों और हितधारक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नई दिल्ली के सहायक महाप्रबंधक कुमार आशीष ने बताया कि रक्सौल एयरपोर्ट के विकास के लिए यातायात संभावनाओं (ट्रै...
88 हजार की संदिग्ध जाली भारतीय मुद्रा बरामद, दो हिरासत में

88 हजार की संदिग्ध जाली भारतीय मुद्रा बरामद, दो हिरासत में

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)। 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मोतिहारी-लखौरा मार्ग से 88 हजार रुपये की संदिग्ध जाली भारतीय मुद्रा बरामद की गई। मामले में दो संदिग्धों को पकड़ा गया है। बरामद नोटों में 500 रुपये के 176 नोट शामिल हैं। पुलिस और एसएसबी ने प्रारंभिक जांच में नोटों पर एक जैसी क्रम संख्या और प्रिंटिंग की गुणवत्ता फीकी होने जैसी विसंगतियां पाईं हैं। हालांकि, नोटों के जाली होने की अंतिम पुष्टि जांच के बाद ही होगी। एसएसबी के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को 71वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में सीमा चौकी महुअवा को सूचना मिली थी कि मोतिहारी से जाली भारतीय मुद्रा लेकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसएसबी ने लखौरा थाना पुलिस से संपर्क कर संयुक्त अभियान चलाया। उपनिरीक्षक रिषभ सिंह रावत के नेतृत्व में ए...
शौच जाने के बहाने आदापुर थाना से फरार हुआ चोरी का आरोपी, सीमा क्षेत्र में छापेमारी

शौच जाने के बहाने आदापुर थाना से फरार हुआ चोरी का आरोपी, सीमा क्षेत्र में छापेमारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर। (Vor Desk) चोरी के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर आदापुर थाना से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और चौकीदारों की टीम भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र समेत उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि, अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। जानकारी के अनुसार, आदापुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ग्रामीणों ने एक संदिग्ध की पहचान की थी। इसके बाद जमुनापुर गांव के ग्रामीणों ने संदिग्ध चोर को पकड़कर आदापुर पुलिस के हवाले किया। पुलिस पूछताछ में मिली जानकारी और उसकी निशानदेही के आधार पर रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुरला गांव से एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर आदापुर थाना लाया गया था। बताया जाता है कि थाना में पुलिसकर्मियों की निगरानी के बीच आरोपी ने सुबह शौच...
आदापुर की नई थानाध्यक्ष रूपम कुमारी से अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद

आदापुर की नई थानाध्यक्ष रूपम कुमारी से अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से सटे आदापुर थाना की नई थानाध्यक्ष के रूप में रूपम कुमारी की नियुक्ति से क्षेत्रवासियों में बेहतर पुलिसिंग को लेकर उम्मीद जगी है। इससे पहले वे बंजरिया थाने की अपर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं। आदापुर के वर्तमान थानाध्यक्ष पूजा कुमारी को कर्तव्य के प्रति कथित उदासीनता और लापरवाही के आरोप में चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हर किशोर राय द्वारा निलंबित किए जाने के बाद रूपम कुमारी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पदभार संभालने के साथ ही अब लोगों की निगाहें क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर टिकी हैं। भारत-नेपाल सीमा से जुड़ा आदापुर क्षेत्र भौगोलिक और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। यहां अपराध नियंत्रण के साथ तस्करी पर अंकुश, सीमा क्षेत्र में प्रभावी निगरानी और आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस के लिए म...
विश्व मिक्स बॉक्सिंग में स्वर्ण जीतकर लौटे 17 वर्षीय सनी का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत, खुली जीप में निकला विजय जुलूस

विश्व मिक्स बॉक्सिंग में स्वर्ण जीतकर लौटे 17 वर्षीय सनी का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत, खुली जीप में निकला विजय जुलूस

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल लौटा अपना चैंपियन, सनी के स्वागत में उमड़ा शहर रक्सौल।(Vor desk)। काठमांडू में भारत का तिरंगा ऊंचा करने के बाद रक्सौल का अपना चैंपियन बुधवार को घर लौटा तो शहर ने उसे पलकों पर बिठा लिया। विश्व मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले 17 वर्षीय सनी कुमार के रक्सौल पहुंचते ही स्टेशन परिसर ढोल-ताशे और नगाड़ों की आवाज से गूंज उठा। युवाओं और खेलप्रेमियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए बधाइयां दीं। दिल्ली से ट्रेन से रक्सौल पहुंचे सनी को इसके बाद खुली जीप में सवार कर स्टेशन रोड, मेन रोड और आर्य समाज रोड होते हुए आश्रम रोड स्थित उनके पैतृक आवास ले जाया गया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने उनका अभिवादन किया। घर पहुंचने पर दादा हरिनारायण और दादी मनोरमा देवी ने तिलक लगाकर पोते का स्वागत किया। वार्ड पार्षद रवि गुप्ता और भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीमा गुप्...
विश्व मिक्स बॉक्सिंग में रक्सौल के 17 वर्षीय सनी बने विश्व चैंपियन, काठमांडू में फहराया तिरंगा,आज आयेंगे रक्सौल!

विश्व मिक्स बॉक्सिंग में रक्सौल के 17 वर्षीय सनी बने विश्व चैंपियन, काठमांडू में फहराया तिरंगा,आज आयेंगे रक्सौल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। 'खेलेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया' की भावना को चरितार्थ करते हुए रक्सौल के 17 वर्षीय प्रतिभावान खिलाड़ी सनी कुमार ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में देश का परचम लहराया है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में 29 से 31 जुलाई तक आयोजित विश्व मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सनी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता और 2026 के विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 13 वर्ष की उम्र से कॉम्बैट स्पोर्ट्स से जुड़े सनी ने साबित किया है कि सही दिशा और कड़ी मेहनत हो, तो छोटे शहरों के युवा भी वैश्विक मंच पर सफलता की नई इबारत लिख सकते हैं।रक्सौल के सेक्रेड हार्ट स्कूल से शुरुआती शिक्षा प्राप्त करने के बाद पारुल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी कर चुके सनी वर्तमान में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी से बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं, जहां उनकी खेल प्रतिभा को देखते हुए स्कॉलरशिप भी प...
ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, हरपुर में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, हरपुर में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
विद्यार्थियों ने नृत्य, भाषण और नाटक से बांधा समां, एसएसबी व हरपुर थाना के अधिकारी रहे मौजूद हरपुर(आदापुर)।(Vor desk)।आदापुर प्रखंड के हरपुर स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिंदी-अंग्रेजी भाषण, देशभक्ति गीतों पर नृत्य और विभिन्न नाटकों की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ‘इंडिया वाले’, ‘देश रंगीला’, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘द स्कूल लाइफ’, ‘कश्मीर जिगर के टुकड़ा’ और ‘दिल है हिंदुस्तानी’ सहित कई प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम में शिवानी, सौमिया, सेहल, नाजमीन खातून, बंटी, आदर्श, नंदिनी के.डी., डलिया खातून, यागो, आदर्श कुमार, जाकिर हुसैन, सुनो गुरुवे, आशीष, अंशु, आपना...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!