Thursday, October 22

रक्सौल आसपास

रक्सौल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत तीन स्थानों पर लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 225 से अधिक लोगों की हुई जांच

रक्सौल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत तीन स्थानों पर लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 225 से अधिक लोगों की हुई जांच

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल | (Vor desk) ​स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की ओर से शहर व प्रखंड क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 225 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी गई। ​पहला शिविर तुमड़िया टोला स्थित नगर परिषद कार्यालय सभागार में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय एवं जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के उप सचिव के निर्देश पर आयोजित हुआ। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार की देखरेख में आयोजित इस शिविर में सिटी मैनेजर अविनाश कुमार राव व स्वच्छता पदाधिकारी कन्हैया कुमार सहित अन्य अधिकारी सक्रिय रहे। यहाँ डॉ. विकास कुमार के नेतृत्व में फार्मासिस्ट रवीन्द्र राम तथा एएनएम खुशबू, नेहा चौबे, रिंकी, अंजू और अर्चना की टीम ने 1...
रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: अब 50 बेड वाले IPD में नर्स स्टेशन चालू, गंभीर बीमारियों का भी यहीं होगा मुफ्त इलाज

रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: अब 50 बेड वाले IPD में नर्स स्टेशन चालू, गंभीर बीमारियों का भी यहीं होगा मुफ्त इलाज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk) सीमावर्ती इलाकों के लोगों को अब छोटी-मोटी बीमारियों या आपातकालीन स्थिति में इलाज कराने के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। रक्सौल स्थित 50 बेड वाले अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़े पैमाने पर विस्तार किया गया है। अब यहाँ केवल प्रसव ही नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को भी भर्ती कर 24 घंटे उच्च स्तरीय चिकित्सीय देखरेख दी जा रही है। बड़े अस्पतालों की तर्ज पर 24 घंटे अलर्ट मोड में 'नर्स स्टेशन' मरीजों की निरंतर निगरानी और बेहतर नर्सिंग केयर के लिए इन-पेशेंट विभाग (आईपीडी) में एक आधुनिक 'नर्स स्टेशन' स्थापित किया गया है। यह सुविधा उन मरीजों के लिए है जिन्हें 24 घंटे या उससे अधिक समय तक डॉक्टर और नर्स की देखरेख अथवा सर्जरी की आवश्यकता होती है। ड्यूटी पर मौजूद जीएनएम अर्चना और बीना ने बताया कि उपाधीक्षक के निर्देशा...
स्थानान्तरण के बाद रक्सौल के विद्यालयों में नवपदस्थापित शिक्षकों ने संभाला कार्यभार

स्थानान्तरण के बाद रक्सौल के विद्यालयों में नवपदस्थापित शिक्षकों ने संभाला कार्यभार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित व्यापक शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया के प्रथम चरण के तहत रक्सौल प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में नए शिक्षकों के योगदान का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को दर्जनों प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में नवपदस्थापित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने औपचारिक रूप से अपना योगदान पत्र समर्पित किया। इस नए समायोजन से क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था में भी नई ऊर्जा और गति आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। प्रक्रिया के तहत शहर के ऐतिहासिक राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राष्ट्रीय गाँधी में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी टीआरई-1) से चयनित सहायक अध्यापिका स्वाति भारती और अरफ़ा हयात ने प्रधान शिक्षक मुनेश राम को अपना योगदान पत्र प्रस्तुत किया। इसी प्रकार रामरती कन्या प्राथमिक विद्यालय में नसीमा खातून ने प्रधान शिक्षक ब्र...
रक्सौल नगर परिषद में ‘हाई मास्ट तिरंगा’ निर्माण में अनिमितता का आरोप, जांच के लिए डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

रक्सौल नगर परिषद में ‘हाई मास्ट तिरंगा’ निर्माण में अनिमितता का आरोप, जांच के लिए डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नगर परिषद रक्सौल की कार्यशैली और विकास योजनाओं में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में अब भारत-नेपाल सीमा पर स्थापित 100 फीट ऊंचे 'हाई मास्ट तिरंगा ध्वज' के निर्माण कार्य में भी बड़े पैमाने पर सरकारी राशि के दुरुपयोग और गबन की संभावना जताई गई है। मामले को लेकर रक्सौल के बड़ा बाजार, वार्ड नंबर-21 निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार मस्करा ने पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव को लिखित आवेदन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव को दिए गए ज्ञापन में रवि मस्करा ने उल्लेख किया है कि नगर परिषद रक्सौल द्वारा 26 जनवरी 2026 को भारत-नेपाल सीमा पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा ध्वज स्थापित कराया गया था। विभागीय सूत्रों व चर्चाओं के अनुसार इस परियोजना की स्वीकृत लागत 15 लाख रुपये से अधिक बताई गई है, जबकि स्थल पर...
भगवान बलभद्र पूजा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: झमाझम बारिश के बीच गाजे-बाजे से निकली भव्य शोभायात्रा, कलवार समाज ने दी एकजुटता की मिसाल

भगवान बलभद्र पूजा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: झमाझम बारिश के बीच गाजे-बाजे से निकली भव्य शोभायात्रा, कलवार समाज ने दी एकजुटता की मिसाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के पंकज वाटिका परिसर में गुरुवार को कलवार कल्याण समिति के तत्वावधान में कुलदेवता भगवान बलभद्र की पूजा-अर्चना पूर्ण धार्मिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश भी श्रद्धालुओं के अटूट विश्वास को डिगा नहीं सकी और रक्सौल नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हजारों भक्तों से पूजा पंडाल सराबोर रहा। इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में पंटोका निवासी जितेंद्र प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी मंजू देवी ने वेदी पर विराजमान होकर पूजा का संकल्प पूरा किया। पूजनोत्सव के दौरान पंकज वाटिका से निकली भव्य शोभायात्रा आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। भक्ति भजनों की स्वरलहरियों और गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आए। शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए प्रभु बलभद्र को सादर न्यौता देकर पंडाल मे...
भारत-नेपाल सीमा का द्वार रक्सौल स्टेशन बनेगा हाईटेक, GM डिंपी गर्ग ने परखी अमृत भारत योजना की जमीनी हकीकत

भारत-नेपाल सीमा का द्वार रक्सौल स्टेशन बनेगा हाईटेक, GM डिंपी गर्ग ने परखी अमृत भारत योजना की जमीनी हकीकत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत और नेपाल की व्यापारिक तथा रणनीतिक जीवनरेखा माने जाने वाले सीमावर्ती शहर रक्सौल के रेलवे स्टेशन की तस्वीर बहुत जल्द बदलने वाली है। अंतरराष्ट्रीय महत्व के इस बॉर्डर टाउन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की कड़ी में पूर्व मध्य रेलवे (हाजीपुर) के नए महाप्रबंधक (जीएम) डिंपी गर्ग ने रक्सौल जंक्शन का गहन निरीक्षण किया। वाल्मीकिनगर से नरकटियागंज के रास्ते विशेष विंडो इंस्पेक्शन करते हुए रक्सौल पहुंचे जीएम का स्टेशन प्रबंधक अजय कुमार ने स्वागत किया। इस दौरान जीएम ने 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत जारी पुनर्विकास कार्यों की बारकी से समीक्षा की और रेल अधिकारियों संग कांट्रैक्टरों को सख्त हिदायत दी। समय और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं भारत-नेपाल आवाजाही का मुख्य केंद्र होने के कारण रक्सौल स्टेशन पर यात्रियों का दबाव हमेशा अधिक रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए जीएम ...
नेपाल–भारत सहयोग मंच ने किया वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्यदूतावास के महावाणिज्यदूत देवी सहाय मीणा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन!

नेपाल–भारत सहयोग मंच ने किया वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्यदूतावास के महावाणिज्यदूत देवी सहाय मीणा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नेपाल–भारत जनसम्बंधों की आत्मीयता और गहरी करने पर जोर वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल–भारत सहयोग मंच ने वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्यदूतावास के महावाणिज्यदूत देवी सहाय मीणा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया। वीरगंज के सरोबर होटल में आयोजित समारोह में महावाणिज्यदूत मीणा ने नेपाल में अपने कार्यकाल के अनुभवों को स्मरण करते हुए आम लोगों से मिले आत्मीय स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विदेश सेवा में विभिन्न जिम्मेदारियों के दौरान अन्य देशों में भी काम करने का अवसर मिला, लेकिन नेपाल में आम नागरिकों से मिला अपनापन और स्नेह उनके लिए विशेष अनुभव रहा।उन्होंने भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं सहयोग कार्यक्रमों से स्थानीय नागरिकों को लाभान्वित होते देख संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के संबंधों को सरकारी स्तर के संवाद के साथ-साथ जनस्तर के निरंतर ...
भारत-नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक आयोजित, सीमा पार अपराध और तस्करी पर शिकंजा कसने पर बनी सहमति

भारत-नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक आयोजित, सीमा पार अपराध और तस्करी पर शिकंजा कसने पर बनी सहमति

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। सीमा पार उत्पन्न होने वाली विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों से निपटने, आपसी सहयोग को मजबूत करने तथा बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से रक्सौल स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) परिसर के सभागार में भारत-नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति (इंडो-नेपाल बॉर्डर को-ऑर्डिनेशन कमेटी) की एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में नेपाल के सीमावर्ती जिलों परसा,बारा,चितवन,नवल परासी पूर्व एवं पश्चिम के शीर्ष अधिकारियों के साथ-साथ बिहार के पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। यह बैठक पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी (डीएम) सौरभ सुमन यादव तथा नेपाल के पर्सा जिला के प्रमुख जिला अधिकारी (सीडीओ) भोला दहाल की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। इन अहम मुद्दों पर बनी सहमति और हुई विस्तृत चर्चा: बैठक के दौरान...
जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला

जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार (22 सितंबर 2026) को मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले रक्सौल में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष बिकेश चंद्रवंशी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घटना के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया और सूबे की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: जिलाध्यक्ष कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद मोतिहारी जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने राज्य सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में बेटियों के साथ लगातार हो रही दुराचार और दुष्कर्म की घटनाएं बेहद निंदनीय हैं। जिलाध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आधी रात के बाद भी बेझिझक गांवों में जाने का दावा करते हैं, जबकि शाम सात बजे ही जमुई...
सिपाही पर ईंट से हमला कर हथकड़ी समेत फरार युवक गिरफ्तार

सिपाही पर ईंट से हमला कर हथकड़ी समेत फरार युवक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।अनुमंडल के दरपा थाने की पुलिस हिरासत से सिपाही को ईंट से मारकर घायल करने और हथकड़ी समेत फरार होने वाला युवक ज्यादा देर तक पुलिस की पकड़ से दूर नहीं रह सका। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपित को उसके गांव तिनकोनी से दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव निवासी नन्हक सिंह के पुत्र विकास सिंह के रूप में हुई है। ​संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया था जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात पुलिस टीम इलाके में गश्ती कर रही थी। इसी दौरान सड़क पर बाइक से घूम रहे विकास सिंह पर पुलिस को संदेह हुआ। पूछताछ के लिए पुलिस उसे पकड़कर दरपा थाने ले आई थी, जहां उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही थी। ​शौच के बहाने सिपाही पर किया हमला सोमवार की सुबह आरोपित विकास ने शौच जाने की बात...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!