Thursday, April 23

रक्सौल आसपास

पर्सा में भारतीय वाहनों पर पुलिस की सख्ती: कागजात की कमी और बिना एंट्री के चल रहे 11 वाहन चालक नपे

पर्सा में भारतीय वाहनों पर पुलिस की सख्ती: कागजात की कमी और बिना एंट्री के चल रहे 11 वाहन चालक नपे

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल के पर्सा जिले में भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों की अवैध आवाजाही और नियमों की अनदेखी को रोकने के लिए पुलिस ने एक बड़ा अभियान छेड़ा है। जिला ट्रैफिक कार्यालय पर्सा और वडा पुलिस कार्यालय बिर्ता ने संयुक्त रूप से बुधवार को एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसका मुख्य केंद्र भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहन रहे। यह कार्रवाई बुधवार दोपहर 4:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक छपकैया पुलिस बीट के सामने स्थित सड़क खंड पर की गई, जहाँ सुरक्षाबलों ने सघन तलाशी अभियान चलाकर वाहनों के दस्तावेजों का मिलान किया।​जिला ट्रैफिक कार्यालय पर्सा के प्रमुख युवराज कटवाल ने बताया कि इस अभियान के दौरान सड़क पर चलने वाली करीब 40 मोटरसाइकिलों, स्कूटरों और कारों को रोककर उनकी जांच की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और नियमों में बड़ी चूक सामने आई, जहाँ 11 चालकों के पास वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी बुक), ब...
रक्सौल सेक्स रैकेट में चौंकाने वाला खुलासा: दवाइयों के दम पर जिस्मफरोशी का चल रहा था खेल !

रक्सौल सेक्स रैकेट में चौंकाने वाला खुलासा: दवाइयों के दम पर जिस्मफरोशी का चल रहा था खेल !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल शहर के कोइरिया टोला में चल रहे सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के बाद कई ऐसी कड़ियां जुड़ रही हैं, जिसने पुलिस और स्थानीय जनता दोनों को हैरान कर दिया है। नगर पालिका सुविधा केंद्र के ठीक पीछे वार्ड23में चल रहे इस काले धंधे में केवल देह व्यापार ही नहीं, बल्कि नशीली और उत्तेजक दवाइयों के संदिग्ध इस्तेमाल का भी सनसनीखेज मामला सामने आया है। संकेत मिल रहे है कि यहां युवतियों और नाबालिगों को संभवतः दवाओं के प्रभाव में रखकर इस दलदल में धकेला जा रहा था।​छापेमारी के दौरान मौके से बरामद भारी मात्रा में जेनेग्रा और एमट्रिसिटाबाइन,टेनोफोविर डिसोप्रॉक्सिल फ्यूमरेट जैसी दवाओं  ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं।यूज्ड कंडोम जैसी आपत्तिजनक सामग्रियां भी मिली।विशेषज्ञों का मानना है कि इन दवाओं का इस्तेमाल शारीरिक क्षमता बढ़ाने या संक्रमण रोकने के दांव-पेच क...
रक्सौल नगर परिषद: सशक्त स्थायी समिति का चुनाव स्थगित, विभाग के आदेश से मँडराया अनिश्चितता का बादल

रक्सौल नगर परिषद: सशक्त स्थायी समिति का चुनाव स्थगित, विभाग के आदेश से मँडराया अनिश्चितता का बादल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के नगर निकायों में होने वाले 'सशक्त स्थायी समिति' के सदस्यों के निर्वाचन को अगले आदेश तक के लिए टाल दिया है। विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार द्वारा 15 अप्रैल 2026 को जारी पत्र (ज्ञापांक-1297) के बाद रक्सौल नगर परिषद में 18 अप्रैल को प्रस्तावित चुनाव भी फिलहाल रद्द हो गया है। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अपरिहार्य कारणों से विभागीय आदेश के तहत फिलहाल यह प्रक्रिया रोकी गई है।​रक्सौल नगर परिषद में यह चुनाव काफी अहम माना जा रहा था क्योंकि यहाँ लंबे समय से नीतिगत गतिरोध बना हुआ है। अगस्त 2025 में मुख्य पार्षद धुरपति देवी को भ्रष्टाचार के आरोपों में पदमुक्त किए जाने के बाद से परिषद विवादों और खींचतान के दौर से गुजर रही है। वर्तमान में कार्यवाहक सभापति पुष्पा देव...
रक्सौल में देह व्यापार के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, प्रशिक्षु आईपीएस के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नाबालिक सहित पांच युवतियां और दो युवक धराए!

रक्सौल में देह व्यापार के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, प्रशिक्षु आईपीएस के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नाबालिक सहित पांच युवतियां और दो युवक धराए!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अनैतिक कार्यों में संलिप्त कई लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई नगर पालिका (सुविधा केंद्र) कार्यालय के पीछे वार्ड नंबर 23, कोइरियाटोला स्थित मनीष झा के मकान में अंजाम दी गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस रिहायशी इलाके में लंबे समय से सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है, जिसके बाद प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर उक्त मकान में छापेमारी की गई। ​छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं को हिरासत में लिया, जिनमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। इसके साथ ही देह व्यापार के आरोप में दो ग्राहकों को भी रंगे हाथ दबोचा गया है। पकड़े गए ग्राहकों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना अंतर्गत वार्ड 11 निवासी 45 व...
रक्सौल बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो के तहखाने से भारी मात्रा में गांजा बरामद

रक्सौल बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो के तहखाने से भारी मात्रा में गांजा बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिला पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्सौल के हरैया थाना की पुलिस और एसएसबी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कस्टम चौक के पास से एक बोलेरो गाड़ी के भीतर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। ​घटना के संबंध में बताया गया है कि 15 अप्रैल 2026 को हरैया पुलिस और एसएसबी के जवान कस्टम चौक के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से मैत्री ब्रिज पार कर एक बोलेरो (रजिस्ट्रेशन नंबर- BR10 P7265) रक्सौल की तरफ आती दिखी। पुलिस टीम को सामने देख तस्करों में हड़कंप मच गया और चालक अपनी गाड़ी को बीच सड़क पर ही छोड़कर नेपाल बॉर्डर पार कर भागने में सफल रहा। ​संदिग्ध वाहन की तलाशी के लिए तुरंत राजस्व अधिकारी सह दंडाधिकारी को मौके पर ब...
रक्सौल: एसडीएम ने भेलाही के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, छात्रों को शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

रक्सौल: एसडीएम ने भेलाही के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, छात्रों को शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के विशेष निर्देश पर जिले के सरकारी विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के लिए शुरू किए गए व्यापक निरीक्षण अभियान के तहत बुधवार को रक्सौल के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) मनीष कुमार ने भेलाही पंचायत के विभिन्न विद्यालयों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने न केवल प्रशासनिक व्यवस्थाओं को परखा, बल्कि बच्चों के बीच बैठकर उनसे बातचीत भी की। ​निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और पठन-पाठन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने मध्याह्न भोजन (MDM) के संचालन की शुद्धता, परिसर की साफ-सफाई और आधुनिक तकनीक से लैस स्मार्ट क्लास की कार्यप्रणाली का भी बारीकी से अवलोकन किया। व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को मौके पर ही कड़े दिश...
रक्सौल नगर परिषद: नए सिरे से होगा सशक्त स्थायी समिति का चुनाव, बैलेट पेपर से तय होगा शहर के विकास का भविष्य

रक्सौल नगर परिषद: नए सिरे से होगा सशक्त स्थायी समिति का चुनाव, बैलेट पेपर से तय होगा शहर के विकास का भविष्य

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। नगर परिषद रक्सौल में पिछले कई महीनों से जारी राजनैतिक अनिश्चितता और विकास कार्यों पर लगे 'ब्रेक' को हटाने की विभागीय कवायद शुरू हो गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर अब रक्सौल नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का पुनर्गठन नए नियमों के तहत होगा। आगामी 15 से 25 अप्रैल के बीच होने वाले इस चुनाव में अब पार्षदों का मनोनयन नहीं, बल्कि गुप्त मतदान के जरिए चयन किया जाएगा, जिससे वर्षों से चली आ रही मनोनयन की परंपरा का अंत होगा। विवादों में रही है पूर्व की स्थाई समिति सदस्य, मुख्य पार्षद के पद मुक्त होने के बाद बैठक पर संकट ​रक्सौल में विवाद की जड़ें साल 2022 के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के सीधे तौर पर हुए निकाय चुनाव के बाद से ही गहरी थीं। तत्कालीन मुख्य पार्षद धुरपति देवी द्वारा गठित समिति कई मामलों को ले कर विवादों के...
मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बीच याद आया आत्मीय मुलाकात का पल, पत्रकार राजेश केसरीवाल हुए भावुक!

मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बीच याद आया आत्मीय मुलाकात का पल, पत्रकार राजेश केसरीवाल हुए भावुक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की खबर के साथ ही एक पुराना आत्मीय क्षण फिर से चर्चा में आ गया। यह वह पल था जब रक्सौल के प्रख्यात पत्रकार सह मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी संगठन के केंद्रीय पदाधिकारी राजेश केसरीवाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें गुलाब भेंट किया था और उनके नेतृत्व में बिहार के विकास कार्यों के लिए आभार प्रकट किया था।इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि राजेश केसरीवाल मुख्यमंत्री को गुलाब देते हुए उनके योगदानों की सराहना कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के कार्यकाल को बिहार के लिए “स्वर्णिम दौर” बताते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की थी। रक्सौल को जिला बनाने की मांग भी रखी थी।यह मुलाकात उस समय की है जब नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए थे। इस खास मौके पर रक्सौल के युवा जदयू नेता सन्नी पटेल भी उपस्थित थे, जि...
रक्सौल नगर परिषद की वित्तीय छलांग: लक्ष्य से 38 लाख अधिक वसूला राजस्व, बनाया 118% की वसूली का कीर्तिमान

रक्सौल नगर परिषद की वित्तीय छलांग: लक्ष्य से 38 लाख अधिक वसूला राजस्व, बनाया 118% की वसूली का कीर्तिमान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। नगर परिषद रक्सौल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन पर राजस्व संग्रहण में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी के नेतृत्व, कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के कुशल निर्देशन और प्रभारी टैक्स दरोगा हिमांशु रंजन के देख रेख में चलाए  गए अभियान में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। नगर परिषद ने होल्डिंग टैक्स सहित विभिन्न करों के माध्यम से  निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए सरकारी खज़ाने में लक्ष्य से कहीं अधिक राशि जमा करने की शानदार उपलब्धि दर्ज की है। विशेष अभियान और 'ऑन टाइम सेटलमेंट' का रहा योगदान वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, निकाय को इस वर्ष कुल 209.95 लाख रुपये का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध नगर परिषद ने 248.40 लाख रुपये की कुल वसूली कर 118.31 प्रतिशत की अभूतपूर्व उपलब्धि दर्ज की है। ​ राजस्व की इस रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि में 'ऑन टा...
भीषण गर्मी में रक्सौल नगर परिषद की  पहल: राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए आठ प्रमुख केंद्रों पर शुरू हुई प्याऊ सेवा

भीषण गर्मी में रक्सौल नगर परिषद की  पहल: राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए आठ प्रमुख केंद्रों पर शुरू हुई प्याऊ सेवा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप के बीच आम जनजीवन को राहत पहुंचाने के लिए रक्सौल नगर परिषद ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आपदा प्रबंधन विभाग और पूर्वी चंपारण के जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देशों का पालन करते हुए, नगर परिषद प्रशासन ने शहर के आठ  स्थानों पर अस्थायी प्याऊ (पेयजल केंद्र) की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में सड़कों पर निकलने वाले राहगीरों और यात्रियों को शुद्ध पेयजल की सुलभ उपलब्धता प्रदान करना है। ​नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने इस अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में लू और डिहाइड्रेशन के खतरों को देखते हुए यह विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि शहर के किसी भी व्यस्त चौराहे या सार्वजनिक स्थल पर लोगों को पानी के लिए भटकना न पड़े। इसी क्रम में...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!