Sunday, September 6

रक्सौल आसपास

रोजगार मेला 2083 का भव्य आयोजन: प्रदेश मंत्री कनिश पटेल ने किया उद्घाटन, 450 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

रोजगार मेला 2083 का भव्य आयोजन: प्रदेश मंत्री कनिश पटेल ने किया उद्घाटन, 450 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित "रोजगार मेला 2083" का आयोजन वीरगंज में भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस रोजगार मेले में करीब 450 रोजगार चाहने वाले युवाओं ने भाग लेकर विभिन्न कंपनियों में आवेदन किए, साक्षात्कार दिए और रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त की। यह रोजगार मेला वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ (BiCCI), नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ (FNCCI), नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ मधेश प्रदेश तथा अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में वीरगंज महानगरपालिका, लीडरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (LDI) तथा HR Society Nepal–Madhesh Chapter का भी सहयोग रहा। वीरगंज स्थित होटल भिस्वा के सभागार में आयोजित इस मेले का उद्घाटन मधेश प्रदेश सरकार के उद्योग, वाणिज्य एवं पर्यटन मंत्री कनिश पटेल ने दीप प्रज्व...
पलनवा 33 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

पलनवा 33 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk) पलनवा 33 केवी विद्युत लाइन में आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के कारण रविवार को क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए रक्सौल के सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते रक्सौल प्रखंड के भेलाही, सिसवा सौनाहा, लक्ष्मीपुर-लछमनवा, पलनवा-जगधर, लौकरिया तथा तपसी परसौना पंचायतों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा इस दौरान आवश्यक तकनीकी कार्य एवं रखरखाव किया जाएगा, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को अधिक सुचारु और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। सहायक विद्युत अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित बिजली कटौती अवधि को ध्यान ...
स्वामी विवेकानंद की 124वीं पुण्यतिथि पर भारत विकास परिषद ने दी श्रद्धांजलि

स्वामी विवेकानंद की 124वीं पुण्यतिथि पर भारत विकास परिषद ने दी श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk) भारत विकास परिषद, शाखा-रक्सौल के तत्वावधान में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की 124वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। लक्ष्मीपुर स्थित महाराजा बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मातरम् गीत से हुआ। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रवाद के अमर प्रतीक थे। उन्होंने युवाओं से स्वामीजी के आदर्शों, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना को अपनाने का आह्वान किया। शाखा सचिव नरेश कुमार एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने स्वामी विवेकानंद के जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत बताया। संस्कार संयोजक नीतेश कुमार सिंह, संपर्क संयोजक उमेश ...
तीन मामलों में फरार कुख्यात ड्रग माफिया जाकिर मियां गिरफ्तार, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता

तीन मामलों में फरार कुख्यात ड्रग माफिया जाकिर मियां गिरफ्तार, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk) बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात ड्रग माफिया जाकिर मियां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मोतिहारी शहर से दबोचा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नकरदेई थाना कांड संख्या-63/26 में नामजद और फरार चल रहे आरोपी जाकिर मियां के मोतिहारी शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में छिपे होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जाकिर मियां, पिता जाल मोहम्मद मियां, निवासी ग्राम सिरिसिया माल, थाना नकरदेई, जिला पूर्वी चम्पारण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जाकिर मियां के खिलाफ न...
साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल बैंक खातों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रक्सौल के तीन खाताधारक गिरफ्तार

साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल बैंक खातों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रक्सौल के तीन खाताधारक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। साइबर ठगी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के खिलाफ पूर्वी चम्पारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रक्सौल थाना क्षेत्र के तीन खाताधारकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई, पटना द्वारा साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल खाताधारकों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया था। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी और सत्यापन के दौरान रक्सौल थाना क्षेत्र के हरनाही एवं दुर्गा नगर निवासी तीन व्यक्तियों की पहचान की गई। इनमें हरनाही निवासी सुरेन्द्र साह के पुत्र रिशु कुमार, म्यूल बैंक खाता संख्या 43906501294 के धारक हैं। वहीं, दुर्गा नगर, हरनाही निवासी ...
विरोध के बीच फिर वीरगंज में बुलडोजर एक्शन, चौड़ीकरण की ओर बढ़ा सड़क विभाग

विरोध के बीच फिर वीरगंज में बुलडोजर एक्शन, चौड़ीकरण की ओर बढ़ा सड़क विभाग

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज। (Vor desk)। करीब ढाई महीने के अंतराल के बाद वीरगंज के मुख्य सड़क क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण अभियान एक बार फिर तेज हो गया है। त्रिभुवन राजपथ के अंतर्गत आने वाले मेन रोड क्षेत्र में सड़क सीमा के भीतर बने अतिक्रमित ढांचों को हटाने के लिए शुक्रवार से सड़क विभाग ने पुनः बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। सड़क विभाग ने इसी वर्ष अप्रैल में वीरगंज के मेन रोड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए सड़क की निर्धारित सीमा के भीतर आने वाले भवनों और अन्य संरचनाओं के हिस्सों को आंशिक रूप से ध्वस्त किया था। उस समय प्रभावित भू-स्वामियों और मकान मालिकों को 25 दिनों के भीतर स्वयं शेष अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, बड़ी संख्या में लोगों द्वारा निर्धारित अवधि में संरचनाएं नहीं हटाए जाने के बाद विभाग ने दोबारा अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। सड़क डिभिजन कार्यालय, हेटौंडा...
चीखों, आंसुओं और भारी सुरक्षा के बीच सातवीं के छात्र सोनू का अंतिम संस्कार; कथित प्रेम संबंध और हत्या की साजिश के एंगल पर जांच तेज, दोषियों को फांसी देने की उठी मांग

चीखों, आंसुओं और भारी सुरक्षा के बीच सातवीं के छात्र सोनू का अंतिम संस्कार; कथित प्रेम संबंध और हत्या की साजिश के एंगल पर जांच तेज, दोषियों को फांसी देने की उठी मांग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/भेलाही/सिकटा।(Vor desk)। पश्चिम चंपारण के चर्चित छात्र सोनू कुमार पटेल (14) हत्याकांड ने शुक्रवार को एक बार फिर भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र को गहरे शोक और आक्रोश में डुबो दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब सोनू का शव रक्सौल प्रखंड के भेलाही गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजनों की चीख-पुकार, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़ और भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सातवीं कक्षा के छात्र का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने दोषियों को फांसी देने तथा मामले में त्वरित न्याय की मांग की। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए रक्सौल सहित आसपास के कई थानों की पुलिस टीमों को गांव में तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई गई। पूरे दिन गांव में गम, गुस्सा और बेचैनी का माहौल बना रहा। स्कूल से लौटते समय लापता हुआ था सोनू...
रक्सौल एयरपोर्ट: मुआवजा नहीं लेने वाले रैयतों के लिए विशेष कैंप, अब आवेदन नहीं करने पर राशि जाएगी लारा कोर्ट; इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दी जाएगी अधिग्रहित जमीन

रक्सौल एयरपोर्ट: मुआवजा नहीं लेने वाले रैयतों के लिए विशेष कैंप, अब आवेदन नहीं करने पर राशि जाएगी लारा कोर्ट; इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दी जाएगी अधिग्रहित जमीन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। प्रस्तावित रक्सौल हवाई अड्डा निर्माण परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा अब तक प्राप्त नहीं करने वाले रैयत किसानों के लिए जिला प्रशासन ने अंतिम अवसर उपलब्ध कराया है। जिला भू-अर्जन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन भू-स्वामियों और रैयतों ने अब तक मुआवजा राशि के लिए दावा प्रस्तुत नहीं किया है या उनकी प्रक्रिया अधूरी है, वे निर्धारित विशेष कैंप में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि प्रभावित रैयतों की सुविधा के लिए विशेष कैंप का आयोजन नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुआवजा प्राप्त करने के लिए यह अंतिम अवसर होगा। यदि इसके बाद भी संबंधित रैयत अपना दावा प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो उनकी मुआवजा राशि नियमानुसार लारा कोर्ट (LARA Court) म...
रक्सौल समेत सीमावर्ती इलाकों की पुलिसिंग अब ग्रामीण एसपी के अधीन, पूर्वी चंपारण के एसपी को मिला सीनियर एसपी का दर्जा

रक्सौल समेत सीमावर्ती इलाकों की पुलिसिंग अब ग्रामीण एसपी के अधीन, पूर्वी चंपारण के एसपी को मिला सीनियर एसपी का दर्जा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से सटे रक्सौल अनुमंडल सहित पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा जारी संकल्प के तहत पूर्वी चंपारण सहित राज्य के पांच संवेदनशील जिलों में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) का पद सृजित किया गया है। इसके साथ ही पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक के पदनाम को बदलकर वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कर दिया गया है।गृह विभाग के उप सचिव किरण माला पंवरिया द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जिले में एक से अधिक पुलिस अधीक्षक पद सृजित होने के बाद उनके अधिकार क्षेत्र एवं पदीय दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण किया गया है। नई व्यवस्था के तहत पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मोतिहारी को तीन अनुमंडलों के कुल 17 थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रक्सौल अनुमंडल के छह थाने अब ग्रामीण एसपी के अधीनभारत-नेपाल सीमा ...
10ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,हरपुर पुलिस और एसएसबी के संयुक्त अभियान में मिली सफलता!

10ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,हरपुर पुलिस और एसएसबी के संयुक्त अभियान में मिली सफलता!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​हरपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में 10 ग्राम स्मैक संग तीन तस्कर गिरफ्तार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने की पुष्टि ​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।हरपुर थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नायक टोला सैनिक रोड स्थित बड़े पुल के पास से 10 ग्राम स्मैक के साथ तीन शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस बड़ी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ पूरी तरह मुस्तैद है। ​यह सफल ऑपरेशन 02 जुलाई की रात को हरपुर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में चलाया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हरपुर थाना क्षेत्र के नायक टोला निवासी कैलाश पटेल के पुत्र सुरेश पटेल, रामपुर निवासी जैनुल हवारी के पुत्र जय आलम और रामपुर ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!