Sunday, September 6

रक्सौल आसपास

सावन में श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति की अनूठी पहल, बारिश के बीच कांवरियों की सेवा शुरू

सावन में श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति की अनूठी पहल, बारिश के बीच कांवरियों की सेवा शुरू

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
प्रथम सोमवारी पर 150 शिवभक्तों के बीच फल-पेयजल का वितरण, सीमा क्षेत्र और नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं का भी किया गया स्वागत रक्सौल। सावन की पहली सोमवारी पर बारिश के बीच श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति, रक्सौल इकाई ने शिवभक्त कांवरियों की सेवा के लिए अनूठी पहल की। स्टेशन रोड स्थित ‘रौनियार बोलबम सेवा समिति’ सेवा शिविर का शुभारंभ कर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) की यात्रा पर जा रहे करीब 150 शिवभक्तों के बीच फल एवं शुद्ध पेयजल का वितरण किया गया। इस सेवा अभियान की खास बात यह रही कि सीमा क्षेत्र के साथ-साथ नेपाल से आने वाले शिवभक्तों को भी सेवा का लाभ दिया गया। नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर के अलावा अरेराज और वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम की यात्रा करते हैं। इसे देखते हुए रक्सौल में पहली बार इस तरह का सेवा शिविर शुरू किया गया है। इससे एक ओर सीमा पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओ...
रक्सौल : सिसवा तिलावे पुल पर स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर, महिला की मौत

रक्सौल : सिसवा तिलावे पुल पर स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर, महिला की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल-भेलाही सैनिक रोड खंड के सिसवा तिलावे नदी पुल पर रविवार सुबह स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान आयशा खातून, पति सिकंदर मियां, निवासी मशवास, पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आयशा खातून अपने बेटे अहसान मियां के साथ बाइक से रक्सौल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान पश्चिम चंपारण की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आयशा खातून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उनके बेटे अहसान मियां बाल-बाल बच गए।हालाकि मामूली जख्मी हुए है। काफी चोट आई है। अहसान मियां के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बाइक से दूर जा गिरे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कॉर्पियो की चपेट में आने से उनकी मां की मौत हुई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। वाहन लालपरसा, पश्चिम चंपारण का बताया जा रहा ...
वीरगंज में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, चार युवक हिरासत में लेकर छोड़े गए

वीरगंज में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, चार युवक हिरासत में लेकर छोड़े गए

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रानीघाट में टायर जलाकर प्रदर्शन; निषेधाज्ञा हटी, बाजार-यातायात सामान्य, 65 लोगों की गिरफ्तारी वीरगंज।(Vor desk)। सुनसरी और सिरहा की घटनाओं के विरोध में तराई-मधेश के विभिन्न जिलों में जारी प्रदर्शन के बीच शनिवार को वीरगंज के रानीघाट में पुलिस और प्रदर्शनकारी युवाओं के बीच झड़प हो गई। सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिन्हें देर शाम छोड़ दिया गया। इसके बाद शहर में स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता डीएसपी चक्रबहादुर मल्ल के अनुसार, रानीघाट में टायर जलाकर सड़क पर हंगामा कर रहे चार युवकों को पुलिस ने नियंत्रण में लिया था। वहीं, हिंदूवादी नेताओं का दावा है कि रानीघाट में धार्मिक बैनर फाड़े जाने के विरोध में युवक प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई का आरोप लगाते हुए युवकों की तत्काल रिहाई की मांग की...
सफाई व्यवस्था ठप, महामारी फैली तो सरकार जिम्मेदार : रवि मस्करा

सफाई व्यवस्था ठप, महामारी फैली तो सरकार जिम्मेदार : रवि मस्करा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
तीसरे दिन भी नगर परिषद में तालाबंदी, निकाय कर्मियों की हड़ताल जारी; राजद ने दिया समर्थन रक्सौल। नगर परिषद कर्मियों की तीन सूत्री मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान नगर परिषद के तुमड़िया टोला स्थित प्रशासनिक कार्यालय और मुख्य पथ स्थित जन सुविधा केंद्र में तालाबंदी रही। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर रहने से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित है। हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में राजद जिला प्रवक्ता रवि मस्करा नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी बारिश, धूप और विषम परिस्थितियों में रोज शहर की सफाई करते हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलतीं। दैनिक मानदेय, छुट्टी व महिला कर्मियों को मासिक अवकाश की सुविधा नहीं है। जूता, ड्रेस, दस्ताना और मास्क जैसी सुरक्षा सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई जाती। मस्करा ने कहा कि सफा...
वीरगंज में शांति सद्भावना जुलूस के बीच बवाल: पुलिस से झड़प, सुरक्षा कड़ी; पीएम और सरकार भी सक्रिय

वीरगंज में शांति सद्भावना जुलूस के बीच बवाल: पुलिस से झड़प, सुरक्षा कड़ी; पीएम और सरकार भी सक्रिय

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। तराई-मधेश में जारी तनाव के बीच शुक्रवार को वीरगंज एक बार फिर घटनाक्रम का केंद्र बना रहा। प्रशासन की ओर से निकाले गए शांति सद्भावना जुलूस के समापन के बाद घंटाघर क्षेत्र में विभिन्न हिंदू संगठनों और युवाओं ने सरकार तथा जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सुनसरी गोलीकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान टायर जलाने की कोशिश पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हुई। इसी दौरान कथित घुसपैठ की आशंका में एक संदिग्ध युवक को प्रदर्शनकारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। सुनसरी के कप्तानगंज में पुलिस फायरिंग के बाद भड़के विरोध का असर सोमवार से ही वीरगंज में देखा जा रहा है। बुधवार को मशाल जुलूस निकाला गया, जबकि गुरुवार को ...
रक्सौल में दूसरे दिन भी नगर निकाय कर्मियों की हड़ताल जारी, तालाबंदी से नगर परिषद का कामकाज ठप

रक्सौल में दूसरे दिन भी नगर निकाय कर्मियों की हड़ताल जारी, तालाबंदी से नगर परिषद का कामकाज ठप

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
तीन सूत्री मांगों पर अड़े कर्मचारी, जन सुविधा केंद्र पर धरना-प्रदर्शन; सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी रक्सौल। (VoR Desk)। तीन सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (एक्टू) एवं बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। आंदोलनरत कर्मचारियों ने तुमड़िया टोला स्थित नगर परिषद के प्रशासनिक कार्यालय और मुख्य पथ स्थित जन सुविधा केंद्र में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। हड़ताल के चलते नगर परिषद का प्रशासनिक कार्य प्रभावित रहा, वहीं सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई। प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर कुमार के नेतृत्व में आयोजित धरना में कॉमरेड रमाकांत आजाद सहित प्रमिला देवी, राजेश मल्लिक, विनोद मल्लिक, महेंद्र कुशवाहा, बलिराम प्रसाद यादव, विनोद कुमार साह, रवि...
रक्सौल में ‘बीकानेर स्वीट्स, बेकरी एंड स्नैक्स’ का शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेगा शुद्ध मिठाइयों और बेकरी उत्पादों का नया ठिकाना

रक्सौल में ‘बीकानेर स्वीट्स, बेकरी एंड स्नैक्स’ का शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेगा शुद्ध मिठाइयों और बेकरी उत्पादों का नया ठिकाना

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के कौड़िहार चौक स्थित सैनिक रोड पर 'बीकानेर स्वीट्स, बेकरी एंड स्नैक्स' का गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह पंडित विजय मिश्र के संयोजन में संपन्न हुआ, जहां राजेन्द्र प्रसाद एवं नागेन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा श्रीफल फोड़कर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अतिथियों ने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्सौल जैसे प्रमुख व्यापारिक नगर में उच्च गुणवत्ता की मिठाइयों, बेकरी उत्पादों एवं विविध स्नैक्स की उपलब्धता से ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिलेगा। उन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता एवं निरंतर प्रगति की कामना की। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर चंदन कुमार एवं दिलीप कुमार ने बताया कि यहां ग्राहकों ...
मानव तस्करी के खिलाफ एसएसबी ने निकाली जागरूकता रैली, लोगों को दिलाई संकल्प की शपथ

मानव तस्करी के खिलाफ एसएसबी ने निकाली जागरूकता रैली, लोगों को दिलाई संकल्प की शपथ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। विश्व मानव व्यापार निषेध दिवस के अवसर पर गुरुवार को रक्सौल प्रखंड के पनटोका गांव में 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के नेतृत्व में मानव तस्करी के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मानव तस्करी के प्रति सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल संबंधित एजेंसियों को देने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में भारत और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों के अलावा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे गांव में बच्चों ने "जो मानव व्यापार कराएगा, जेल की हवा खाएगा", "बच्चों की मुस्कान, देश की शान" तथा "मानव व्यापार मुक्त भारत हमारा संकल्प" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस अभियान में मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू), नेपाल के सशस्त्र पुलिस ...
तीन सूत्री मांगों पर नगर निकाय कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, रक्सौल में नगर परिषद व जन सुविधा केंद्र में तालाबंदी,जम कर हुई नारेबाजी

तीन सूत्री मांगों पर नगर निकाय कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, रक्सौल में नगर परिषद व जन सुविधा केंद्र में तालाबंदी,जम कर हुई नारेबाजी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल, एक संवाददाता। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (एक्टू) एवं बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार से नगर निकाय कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई। रक्सौल में हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। कर्मचारियों ने तुमड़िया टोला स्थित नगर परिषद के प्रशासनिक कार्यालय और मुख्य पथ स्थित जन सुविधा केंद्र में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। इससे नगर परिषद का प्रशासनिक कामकाज ठप हो गया, जबकि शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर कुमार के नेतृत्व में हुए आंदोलन में कॉमरेड रमाकांत आजाद समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। महासचिव चंद्रशेखर कुमार ने ...
सुनसरी हिंसा की आंच मधेश तक पहुंची, वीरगंज में निषेधाज्ञा लागू; सीमा पर हाई अलर्ट

सुनसरी हिंसा की आंच मधेश तक पहुंची, वीरगंज में निषेधाज्ञा लागू; सीमा पर हाई अलर्ट

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल के सुनसरी जिले के देवागंज में कांवर यात्रा के दौरान हुए सांप्रदायिक विवाद और पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद हालात का असर अब भारत-नेपाल सीमा से सटे मधेश प्रदेश तक पहुंच गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने मधेश के कई जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है। पर्सा जिला प्रशासन ने वीरगंज महानगर के संवेदनशील क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है, जबकि मधेश प्रदेश की राजधानी जनकपुर में भी कर्फ्यू लगाया गया है। लहान में भी फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी भोला दाहाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला सुरक्षा समिति के निर्णय के आधार पर 30 जुलाई की शाम 5 बजे से 1 अगस्त की सुबह 6 बजे तक वीरगंज के निर्धारित क्षेत्रों में निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी। स्थानीय प्रशासन अधिनियम, 2028 की धारा 6(3क) के तहत जारी आदेश के अ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!