रक्सौल में शुरू हुई फॉरेन करेंसी एक्सचेंज सुविधा, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक में खुले काउंटर, आरबीआई के रीजनल डायरेक्टर ने किया उद्घाटन
नेपाली करेंसी एक्सचेंज के लिए फिलहाल करना होगा इंतजार
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े अंतरराष्ट्रीय महत्व के शहर रक्सौल में सोमवार से विदेशी मुद्रा विनिमय (फॉरेन करेंसी एक्सचेंज) सुविधा की औपचारिक शुरुआत हो गई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) पटना शाखा के रीजनल डायरेक्टर ने शहर स्थित की मुख्य शाखा तथा शाखा में फॉरेन करेंसी एक्सचेंज काउंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान आरबीआई के जीएम भी मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह के दौरान रीजनल डायरेक्टर सुजीत कुमार अरविंद ने कहा कि रक्सौल भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय शहर है, जिसका नेपाल के साथ गहरा आर्थिक, सामाजिक और व्यापारिक संबंध है। सीमा क्षेत्र में लंबे समय से विदेशी मुद्रा विनिमय सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे देखते हुए यह पहल शुरू की गई है।
उन्होंने कहा कि आरबीआई का उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं...









