रक्सौल नगर परिषद में बढ़ी हलचल, अपर समाहर्ता के नेतृत्व वाली 3 सदस्यीय जांच टीम ने शुरू की कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी पर लगे आरोपों की जांच !
स्थायी समिति की बैठक नहीं बुलाने और वित्तीय निर्णयों को लेकर प्रशासनिक टीम ने खंगाले अभिलेख
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद में कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी के खिलाफ लगाए गए नियम उल्लंघन और वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच शुरू होने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच टीम ने गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर विभिन्न अभिलेखों और वित्तीय दस्तावेजों की जांच की। जांच टीम के नगर परिषद कार्यालय पहुंचते ही पूरे परिसर में हलचल बढ़ गई और दिनभर कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा।
अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) मोहम्मद शिबग़तुल्लाह के नेतृत्व वाली टीम में वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार और रक्सौल एसडीएम मनीष कुमार शामिल थे। टीम ने कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार से विभिन्न...









