Sunday, June 28

रक्सौल आसपास

पनटोका वाइब्रेंट विलेज में एसएसबी का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 179 से अधिक ग्रामीणों का हुआ इलाज

पनटोका वाइब्रेंट विलेज में एसएसबी का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 179 से अधिक ग्रामीणों का हुआ इलाज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रक्सौल द्वारा वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सीमावर्ती पैंटोका गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर मानवीय पहल की मिसाल पेश की गई। पैंटोका धर्मशाला परिसर में आयोजित इस ग्राम ओपीडी( Village OPD) शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार का लाभ उठाया। कार्यक्रम का आयोजन 47वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. निशि कान्त के मार्गदर्शन में ‘ए’ कंपनी, पनटोका द्वारा किया गया। शिविर में 179 से अधिक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सा शिविर में खांसी, जुकाम, बुखार, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, घुटने और कमर दर्द, सांस संबंधी समस्याएं, शरीर में जकड़न, त्वचा रोग, कान एवं आंखों से जुड़ी बीमारियों सहित विभिन्न मौसमी एवं स...
जनता दरबार में गूंजीं आमजन की समस्याएं, सात मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर अधिकारियों ने दिलाया त्वरित न्याय

जनता दरबार में गूंजीं आमजन की समस्याएं, सात मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर अधिकारियों ने दिलाया त्वरित न्याय

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(Vor desk)। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर शनिवार को आदापुर अंचल कार्यालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न पंचायतों और क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने जमीन विवाद, आपसी विवाद एवं अन्य प्रशासनिक समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए कुल सात मामलों का निष्पादन मौके पर ही किया। जनता दरबार में उपस्थित अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कई मामलों में दोनों पक्षों की सहमति से समाधान कराया गया, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। इस दौरान आदापुर अंचल अधिकारी अनामिका सिंह, हरपुर थाना प्रभारी प्रियंका सिंह, आदापुर थाना प्रभारी पूजा कुमारी एवं आदापुर प्रखंड...
महुआवा थाना क्षेत्र में सूखे नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला गिरफ्तार

महुआवा थाना क्षेत्र में सूखे नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महुआवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गांजा सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में गांजा जैसा मादक पदार्थ, तैयार पुड़िया और पैकिंग सामग्री बरामद की है। मोतिहारी पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, महुआवा थाना क्षेत्र के गुमटी इलाके में छापेमारी के दौरान 420 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ जब्त किया गया। इसके अलावा 50 पीस तैयार पुड़िया तथा गांजा पैक करने में इस्तेमाल होने वाले करीब 200 प्लास्टिक भी बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मादक पदार्थ के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मोतिहार...
रक्सौल में बड़ा हादसा टला, दूल्हे की कार त्रिवेणी नहर में गिरी, भेलाही पुलिस ने बचाई चार लोगों की जान

रक्सौल में बड़ा हादसा टला, दूल्हे की कार त्रिवेणी नहर में गिरी, भेलाही पुलिस ने बचाई चार लोगों की जान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण के रक्सौल प्रखंड अंतर्गत भेलाही थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नरकटियागंज से आनंदीगंज जा रही दूल्हे की कार अचानक अनियंत्रित होकर त्रिवेणी नहर कैनाल में गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन भेलाही थाना पुलिस की तत्परता से दूल्हे समेत कार में सवार सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना पुराने एसएसबी कैंप के समीप की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार में जा रही कार अचानक चालक का नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नहर में जा गिरी। कार के पानी में गिरते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भेलाही थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानी...
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, यूएसए निर्मित पिस्टल और स्क्रू ड्राइवर के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, यूएसए निर्मित पिस्टल और स्क्रू ड्राइवर के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। इंडो-नेपाल सीमा से सटे छौड़ादानो थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक यूएसए निर्मित पिस्टल,दो स्क्रू ड्राइवर तथा एक बाइक बरामद की है। कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छौड़ादानो के जनता चौक पर कुछ युवक इकट्ठा होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही छौड़ादानो थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन संदिग्ध युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक यूएसए निर्मित पिस्टल बरामद हुई। इसके अलावा घ...
पूर्वी चंपारण में आकाशीय बिजली का कहर,छोडादानो में क्रिकेट खेल रहे बच्चे की मौत, एक गंभीर घायल

पूर्वी चंपारण में आकाशीय बिजली का कहर,छोडादानो में क्रिकेट खेल रहे बच्चे की मौत, एक गंभीर घायल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले के छौड़ादानों थाना क्षेत्र स्थित सेमरहिया गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और अफरा-तफरी का माहौल है। मृतक की पहचान सेमरहिया गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। वह नवल शाह का पुत्र बताया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, चंदन अपने दोस्तों के साथ गांव के पास खेत में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज गर्जना के साथ ठनका गिर पड़ा। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ खेल रहा एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चे हबीबुल्लाह (पिता :अतीउल्ला...
“रात के अंधेरे में फरिश्ता बनी डायल 112 पुलिस, फंसे परिवार को सुरक्षित पहुंचाया घर”

“रात के अंधेरे में फरिश्ता बनी डायल 112 पुलिस, फंसे परिवार को सुरक्षित पहुंचाया घर”

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण के आदापुर में डायल 112 पुलिस टीम ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए एक परेशान परिवार की मदद कर लोगों का दिल जीत लिया। देर रात आदापुर बाजार में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम को एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ असहाय स्थिति में मिला। पूछताछ में उस व्यक्ति ने बताया कि वह हैदराबाद से अपने घर लौट रहा है। उसके साथ दो महिलाएं और दो छोटे बच्चे भी थे। रात काफी हो चुकी थी और परिवार को घर जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में डायल 112 पुलिस टीम ने तत्परता और मानवीय संवेदना दिखाते हुए पूरे परिवार को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया। पुलिस के इस सराहनीय कदम की स्थानीय लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि डायल 112 की टीम ने यह साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर मानवता का ...
भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, वीरगंज भंसार गेट से ब्राउन शुगर व हेरोइन के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, वीरगंज भंसार गेट से ब्राउन शुगर व हेरोइन के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/वीरगंज।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पर्सा जिले में सशस्त्र पुलिस बल नेपाल को बड़ी सफलता मिली है। वीरगंज महानगरपालिका–16 स्थित भंसार मेनगेट क्षेत्र में नियमित जांच के दौरान एक ऑटो से यात्रा कर रहे युवक और युवती को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। सशस्त्र पुलिस बल के अनुसार, सीमा सुरक्षा गुल्म हेडक्वार्टर वीरगंज की टीम ड्रग्स डिटेक्शन प्रशिक्षण प्राप्त खोजी कुत्ते के साथ जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान भारत से नेपाल प्रवेश कर रहे एक ऑटो में सवार दो लोग संदिग्ध पाए गए। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 5 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ और 0.34 मिलीग्राम सफेद हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पकड़े गए दोनों की पहचान मकवानपुर जिले के हेटौंडा उपमहानगरपालिका–11 सिमलटार निवासी 20 वर्षीय सागर घिमिरे तथा 23 वर्षीय ...
रामगढ़वा में राशन दुकानों पर एसडीओ की छापेमारी, कई अनियमितताएं मिलीं

रामगढ़वा में राशन दुकानों पर एसडीओ की छापेमारी, कई अनियमितताएं मिलीं

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल एसडीओ मनीष कुमार ने गुरुवार 08 मई 2026 को रामगढ़वा प्रखंड के शिवनगर, पटनी एवं अध पकड़िया पंचायत स्थित विभिन्न जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राशन वितरण व्यवस्था, स्टॉक संधारण और उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की गई। एसडीओ ने दुकानों में उपलब्ध खाद्यान्न के स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया तथा सूचना पट्ट पर प्रतिदिन स्टॉक अपडेट किए जाने की स्थिति की जांच की। इसके अलावा उपभोक्ताओं से बातचीत कर यह भी जानकारी ली गई कि उन्हें निर्धारित मात्रा में और सही वजन से अनाज मिल रहा है या नहीं। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में अनियमितताएं सामने आईं। कुछ स्थानों पर स्टॉक संधारण में गड़बड़ी और सूचना पट्ट अद्यतन नहीं पाए गए। इस पर संबंधित राशन विक्रेताओं से स्पष्टीकरण पूछा जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया ...
दरभंगा-रक्सौल रेलखंड की जमीन होगी डिजिटल निगरानी में, अतिक्रमण पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई की तैयारी

दरभंगा-रक्सौल रेलखंड की जमीन होगी डिजिटल निगरानी में, अतिक्रमण पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई की तैयारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor Desk)रेलवे अब अपनी जमीन की सुरक्षा, पारदर्शी प्रबंधन और अतिक्रमण रोकने के लिए डिजिटल तकनीक का सहारा ले रहा है। इसी कड़ी में समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत दरभंगा-रक्सौल रेलखंड की रेलवे भूमि का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। रेलवे की इस पहल को अतिक्रमण पर लगाम लगाने और राजस्व हानि रोकने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत तैयार होगा डिजिटल डेटाबेस रेलवे द्वारा “ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम” के अंतर्गत रेलवे भूमि की ऑनलाइन मैपिंग और डिजिटल डाटा तैयार किया जा रहा है। इसके तहत रेलवे की प्रत्येक जमीन का विस्तृत ब्यौरा सिस्टम में अपलोड किया जाएगा।इस डिजिटल रिकॉर्ड में जमीन की सीमा, वर्तमान उपयोग, स्थिति और संबंधित तकनीकी विवरण दर्ज रहेगा, जिससे अधिकारी किसी भी समय ऑनलाइन निगरानी कर सकेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस व्यवस्था से अतिक्रमण...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!