Friday, October 16

युवा जद(यू) प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी: रक्सौल के सन्नी पटेल लगातार तीसरी बार बने प्रदेश उपाध्यक्ष, नेताओं में खुशी की लहर

रक्सौल (vor desk): जनता दल (यूनाइटेड) के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करते हुए जद(यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार, बिहार प्रदेश युवा जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीतीश पटेल ने युवा जद(यू) के नए प्रदेश पदाधिकारियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस सूची में रक्सौल के युवा नेता सन्नी पटेल को लगातार तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में भारी उत्साह है।

पदभार मिलने के बाद युवा नेता सन्नी पटेल ने पार्टी की विचारधारा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और जनसेवा के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुँचे, इसके लिए वे सदैव समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने यह भी साझा किया कि वे ‘टीम निशात’ के साथ मिलकर आगे भी जनसेवा के अपने अभियानों को पूरी निष्ठा के साथ जारी रखेंगे।

सन्नी पटेल को लगातार तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रमुख राजनीतिक हस्तियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं, जिनमें प्रमुख रूप से वाल्मीकिनगर से सांसद सुनील कुशवाहा,नरकटियागंज के विधायक विशाल साह, केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा, और सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा, जद(यू) जिलाध्यक्ष भरत पटेल, पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली, एमएलसी खालिद अनवर, पूर्व एमएलसी सतीश कुमार, जद(यू) नेता सोमेश्वर कुशवाहा, कुमार मनीष, दिनेश प्रसाद, विनोद केसरीवाल, निशांत श्रीवास्तव, उषा श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, गणेश पांडे, वीरेंद्र प्रसाद पटेल, असरार आलम, नगर अध्यक्ष प्रदीप भारती, प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, संतोष राउत, रामानंद पटेल, रमेश पटेल, तथा सुमित सर्राफ सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!