Wednesday, September 2

रक्सौल शाखा में धूमधाम से मनाया गया एलआईसी की 70 वी स्थापना दिवस

देश की आर्थिक व सामाजिक विकाश में एलआईसी की भूमिका महत्वपूर्ण :–वरीय शाखा प्रबंधक रितेश कुमार

बचत व सुरक्षा के लिये बीमा हर ब्यक्ति के जीवन मे अत्यंत जरूरी :–अध्यक्षीय क्लब सदस्य अभिकर्ता बिपिन कुशवाहा

रक्सौल ,पूर्वी चंपारण।(Vor desk)।

रक्सौल एलआईसी शाखा कार्यालय में एक कार्यक्रम के बीच एलआईसी की 70 वी स्थापना दिवस मनाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय शाखा प्रबंधक रितेश कुमार,सहायक शाखा प्रबंधक अविनाश कुमार,सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी आलोक कुमार,विकाश अधिकारी रविन्द्र कुमार मिश्रा ,अध्यक्षीय क्लब सदस्य बिपिन कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे वरीय शाखा प्रबंधक रितेश कुमार ने कहा की एलआईसी की स्थापना 1 सितंबर 1956 को हुई थी , उन्होंने कहा 1 सितंबर से 7 सितंबर तक बीमा सप्ताह मनाया जाता है,इस बीच पॉलिसीधारकों का पुराने व लंबित दावों का त्वरित निष्पादन किया जाता है,लोगो को जीवन बीमा के फायदे व वितीय सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाती है।इस बीच कई कार्यक्रमो का भी आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया की पिछले वितीय वर्ष में एलआईसी को 57419 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ था,देश मे अभिकर्ताओं की संख्या करीब 15 लाख है। करीब 25 करोड़ पॉलिसीधारकों को 80 हजार कर्मचारी व अधिकारी सेवा प्रदान कर रहे है। उन्होंने कहा देश की आर्थिक व सामाजिक विकाश में एलआईसी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।वही अध्यक्षीय क्लब सदस्य अभिकर्ता बिपिन कुशवाहा ने कहा की वचत व सुरक्षा के लिये बीमा हर ब्यक्ति के जीवन मे अत्यंत जरूरी है। इस अवसर पर सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद,संजीव कुमार,उच्च सहायक प्रभात कुमार,आनन्द मोहन,विवेक विशाल,पंकज कुमार,कमलेश कुमार,सहायक सरोज कुमार, हितेश कुमार,निखिल कुमार,,लक्ष्मण कुमार,सोनू कुमार,पिंटू कुमार,अभिकर्ता लक्ष्मण प्रसाद वर्णवाल ,लोकेश कुमार,राजेश पचौड़ी, कृष्णा कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!