पूर्वी चंपारण के शिक्षक मो. नुरुल होदा राजकीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित, पटना में शिक्षा मंत्री ने किया पुरस्कृत
पटना/रक्सौल।(Vor desk)। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित भव्य समारोह में पूर्वी चंपारण जिले का मान बढ़ा। जिले के उत्कृष्ट शिक्षक मो. नुरुल होदा को उनके बेहतरीन शैक्षणिक कार्यों, नवाचारों और अभिनव प्रयोगों के लिए 'राजकीय शिक्षक सम्मान-2026' से नवाजा गया। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री श्री मिथलेश तिवारी ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।
समारोह में दिग्गजों की मौजूदगी राजकीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री श्री मिथलेश तिवारी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी उपस्थित रहे। इस गरिमामय अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजेन्द्र यादव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्रीमती शीला मंडल, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, शिक्षा विभाग के सचिव...









