
रक्सौल (VOR Desk)। रक्सौल की सबसे पुरानी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘नटराज सेवा संगम’ की वार्षिक बैठक राम जानकी मंदिर विवाह भवन के प्रांगण में संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान संस्था की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ और आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से रक्सौल के उद्योगपति व नटराज सेवा संगम के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ललित धनोठिया के पुत्र निखिल धनोठिया को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, मदन गुप्ता को उपाध्यक्ष, राजेश आर्य को सचिव, सूरज कुमार को उपसचिव, धीरज कुमार को कोषाध्यक्ष, दुर्गेश कुमार को अंकेक्षक तथा नारायण कुमार (सन्नी पटेल) को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
संस्था को मार्गदर्शन देने के लिए संरक्षक मंडल में ओमप्रकाश गुप्ता, जगदीश प्रसाद, सुभाषचंद्र प्रसाद, नारायण प्रसाद, पन्नालाल प्रसाद एवं श्यामा प्रसाद को शामिल किया गया है। इसके अलावा नई कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के रूप में सुरेश कुमार, मनोज कुमार, पूरन पटेल, नितेश पटेल, दयाशंकर कुमार और रवि कुमार का चयन हुआ है।
वर्ष 1973 से रक्सौल में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली इस संस्था ने एक ही संकल्प को दोहराते हुए सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में निरंतर आगे काम करते रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। पदभार संभालते ही नई कमेटी आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की भव्य तैयारियों में पूरी निष्ठा के साथ जुट गई है। इस पूरी बैठक और नई समिति के गठन की आधिकारिक जानकारी मीडिया प्रभारी नारायण कुमार (सन्नी पटेल) द्वारा साझा की गई।
