Tuesday, July 28

ब्रेकिंग न्यूज़

विरोध के बीच फिर वीरगंज में बुलडोजर एक्शन, चौड़ीकरण की ओर बढ़ा सड़क विभाग

विरोध के बीच फिर वीरगंज में बुलडोजर एक्शन, चौड़ीकरण की ओर बढ़ा सड़क विभाग

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज। (Vor desk)। करीब ढाई महीने के अंतराल के बाद वीरगंज के मुख्य सड़क क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण अभियान एक बार फिर तेज हो गया है। त्रिभुवन राजपथ के अंतर्गत आने वाले मेन रोड क्षेत्र में सड़क सीमा के भीतर बने अतिक्रमित ढांचों को हटाने के लिए शुक्रवार से सड़क विभाग ने पुनः बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। सड़क विभाग ने इसी वर्ष अप्रैल में वीरगंज के मेन रोड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए सड़क की निर्धारित सीमा के भीतर आने वाले भवनों और अन्य संरचनाओं के हिस्सों को आंशिक रूप से ध्वस्त किया था। उस समय प्रभावित भू-स्वामियों और मकान मालिकों को 25 दिनों के भीतर स्वयं शेष अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, बड़ी संख्या में लोगों द्वारा निर्धारित अवधि में संरचनाएं नहीं हटाए जाने के बाद विभाग ने दोबारा अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। सड़क डिभिजन कार्यालय, हेटौंडा...
चीखों, आंसुओं और भारी सुरक्षा के बीच सातवीं के छात्र सोनू का अंतिम संस्कार; कथित प्रेम संबंध और हत्या की साजिश के एंगल पर जांच तेज, दोषियों को फांसी देने की उठी मांग

चीखों, आंसुओं और भारी सुरक्षा के बीच सातवीं के छात्र सोनू का अंतिम संस्कार; कथित प्रेम संबंध और हत्या की साजिश के एंगल पर जांच तेज, दोषियों को फांसी देने की उठी मांग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/भेलाही/सिकटा।(Vor desk)। पश्चिम चंपारण के चर्चित छात्र सोनू कुमार पटेल (14) हत्याकांड ने शुक्रवार को एक बार फिर भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र को गहरे शोक और आक्रोश में डुबो दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब सोनू का शव रक्सौल प्रखंड के भेलाही गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजनों की चीख-पुकार, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़ और भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सातवीं कक्षा के छात्र का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने दोषियों को फांसी देने तथा मामले में त्वरित न्याय की मांग की। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए रक्सौल सहित आसपास के कई थानों की पुलिस टीमों को गांव में तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई गई। पूरे दिन गांव में गम, गुस्सा और बेचैनी का माहौल बना रहा। स्कूल से लौटते समय लापता हुआ था सोनू...
रक्सौल एयरपोर्ट: मुआवजा नहीं लेने वाले रैयतों के लिए विशेष कैंप, अब आवेदन नहीं करने पर राशि जाएगी लारा कोर्ट; इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दी जाएगी अधिग्रहित जमीन

रक्सौल एयरपोर्ट: मुआवजा नहीं लेने वाले रैयतों के लिए विशेष कैंप, अब आवेदन नहीं करने पर राशि जाएगी लारा कोर्ट; इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दी जाएगी अधिग्रहित जमीन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। प्रस्तावित रक्सौल हवाई अड्डा निर्माण परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा अब तक प्राप्त नहीं करने वाले रैयत किसानों के लिए जिला प्रशासन ने अंतिम अवसर उपलब्ध कराया है। जिला भू-अर्जन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन भू-स्वामियों और रैयतों ने अब तक मुआवजा राशि के लिए दावा प्रस्तुत नहीं किया है या उनकी प्रक्रिया अधूरी है, वे निर्धारित विशेष कैंप में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि प्रभावित रैयतों की सुविधा के लिए विशेष कैंप का आयोजन नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुआवजा प्राप्त करने के लिए यह अंतिम अवसर होगा। यदि इसके बाद भी संबंधित रैयत अपना दावा प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो उनकी मुआवजा राशि नियमानुसार लारा कोर्ट (LARA Court) म...
रक्सौल समेत सीमावर्ती इलाकों की पुलिसिंग अब ग्रामीण एसपी के अधीन, पूर्वी चंपारण के एसपी को मिला सीनियर एसपी का दर्जा

रक्सौल समेत सीमावर्ती इलाकों की पुलिसिंग अब ग्रामीण एसपी के अधीन, पूर्वी चंपारण के एसपी को मिला सीनियर एसपी का दर्जा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से सटे रक्सौल अनुमंडल सहित पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा जारी संकल्प के तहत पूर्वी चंपारण सहित राज्य के पांच संवेदनशील जिलों में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) का पद सृजित किया गया है। इसके साथ ही पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक के पदनाम को बदलकर वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कर दिया गया है।गृह विभाग के उप सचिव किरण माला पंवरिया द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जिले में एक से अधिक पुलिस अधीक्षक पद सृजित होने के बाद उनके अधिकार क्षेत्र एवं पदीय दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण किया गया है। नई व्यवस्था के तहत पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मोतिहारी को तीन अनुमंडलों के कुल 17 थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रक्सौल अनुमंडल के छह थाने अब ग्रामीण एसपी के अधीनभारत-नेपाल सीमा ...
10ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,हरपुर पुलिस और एसएसबी के संयुक्त अभियान में मिली सफलता!

10ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,हरपुर पुलिस और एसएसबी के संयुक्त अभियान में मिली सफलता!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​हरपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में 10 ग्राम स्मैक संग तीन तस्कर गिरफ्तार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने की पुष्टि ​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।हरपुर थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नायक टोला सैनिक रोड स्थित बड़े पुल के पास से 10 ग्राम स्मैक के साथ तीन शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस बड़ी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ पूरी तरह मुस्तैद है। ​यह सफल ऑपरेशन 02 जुलाई की रात को हरपुर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में चलाया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हरपुर थाना क्षेत्र के नायक टोला निवासी कैलाश पटेल के पुत्र सुरेश पटेल, रामपुर निवासी जैनुल हवारी के पुत्र जय आलम और रामपुर ...
शनिवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,रामगढ़वा के इन गांवों में सुबह 8बजे से दोपहर 2बजे तक आपूर्ति रहेगी बंद!

शनिवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,रामगढ़वा के इन गांवों में सुबह 8बजे से दोपहर 2बजे तक आपूर्ति रहेगी बंद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। आमोदेई 33केवी लाइन में आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य को लेकर शनिवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए रक्सौल के सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने बताया कि शनिवार सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि उक्त मेंटेनेंस कार्य के कारण रामगढ़वा प्रखंड के पटनी, शिवनगर सतपिपरा, चंपापुर और बैरिया वृत्त पंचायत की बिजली व्यवस्था प्रभावित होगी। इसके साथ ही, सुगौली प्रखंड के अंतर्गत मानसिंहा साउथ व नॉर्थ, राजवाड़ा, करमवा रघुनाथपुर, बंदरिया रोहनिया, फुलवार उत्तरी व दक्षिणी और बगही पंचायत की बिजली आपूर्ति भी बंद रहेगी। विद्युत अधिकारी ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती की अवधि के दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए पानी के भंडारण सहित अपने सभी आवश्यक व जरूरी ...
“पति, दूसरी पत्नी और तांत्रिक… चलती ट्रेन में रची गई खौफनाक साजिश!”

“पति, दूसरी पत्नी और तांत्रिक… चलती ट्रेन में रची गई खौफनाक साजिश!”

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
तांत्रिक, पति और दूसरी पत्नी ने मिलकर रची थी हत्या की साजिश, चलती ट्रेन में महिला को उतारा था मौत के घाट पूर्वी चम्पारण पुलिस का सनसनीखेज खुलासा; अंधविश्वास, पारिवारिक कलह और लालच ने ली महिला की जान, तीन आरोपी गिरफ्तार रक्सौल/पलनवा।(Vor desk)। पूर्वी चम्पारण जिले के पलानवा थाना क्षेत्र में गत 17 जून को बरामद अज्ञात महिला के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या उसके पति, पति की दूसरी पत्नी और एक कथित तांत्रिक ने मिलकर सुनियोजित तरीके से की थी। अंधविश्वास, पारिवारिक विवाद और लालच से प्रेरित इस खौफनाक साजिश को चलती ट्रेन में अंजाम दिया गया था। मामले में तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 17 जून 2026 को पलानवा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने के बाद पलानवा थाना कांड संख्या-132/2...
भारत विकास परिषद की कार्यशाला में संगठन सुदृढ़ीकरण पर मंथन, पांच नए सदस्य बने

भारत विकास परिषद की कार्यशाला में संगठन सुदृढ़ीकरण पर मंथन, पांच नए सदस्य बने

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत विकास परिषद, शाखा-रक्सौल की ओर से शुक्रवार को लक्ष्मीपुर स्थित महाराजा बैंक्वेट हॉल में शाखा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में परिषद के पंचसूत्र—संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण—को व्यवहार में उतारने, संगठनात्मक अनुशासन को मजबूत करने तथा सेवा गतिविधियों के विस्तार पर मंथन किया गया। इस दौरान पांच नए सदस्यों ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी के नेतृत्व में क्षेत्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि तथा सरस्वती विद्या मंदिर, रक्सौल की छात्राओं के वंदे मातरम् एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। स्वागत भाषण में रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि परिषद सेवा, संस्कार और समर्पण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रही है। प्रथम सत्...
भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल पुलिस की कार्रवाई में चार नेपाली नागरिक भी दबोचे गए; चोरी की बाइक, नकदी और मास्टर चाबी बरामद रक्सौल, 2 जुलाई।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय एक अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का रक्सौल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के कथित मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार नेपाली नागरिक शामिल हैं, जो कथित तौर पर चोरी की मोटरसाइकिलों को नेपाल के विभिन्न बाजारों में खपाने का काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोटरसाइकिलें, पांच स्मार्टफोन, भारतीय और नेपाली मुद्रा के अलावा मोटरसाइकिल चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली एक मास्टर चाबी बरामद की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से सीमा पार संचालित वाहन चोरी के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। बै...
बीरगंज में गौ-सेवा के साथ लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रो सिटी के नए सत्र का शानदार आगाज

बीरगंज में गौ-सेवा के साथ लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रो सिटी के नए सत्र का शानदार आगाज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज (vor desk): लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रो सिटी (डिस्ट्रिक्ट 325 एस) ने अपने नए लायन सत्र 2026-27 की शुरुआत एक सेवाभावी कार्य के साथ की है। क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्षा लायन पिया सिंह के नेतृत्व में वीरगंज के रानीघाट स्थित जीतपुर गौशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्लब के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर गौशाला की गायों को हरा चारा, ताजे फल, रोटियां और अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्रियां खिलाईं और उनका आशीर्वाद लिया।इस मानवीय पहल पर अपने विचार साझा करते हुए क्लब की अध्यक्षा लायन पिया सिंह ने कहा कि किसी भी नए कार्य या कार्यकाल की शुरुआत सेवा और करुणा के साथ करना लायंस संगठन की एक अत्यंत गौरवशाली परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि गौ-सेवा हमारी सनातनी संस्कृति और संस्कारों का एक अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि उनका क्लब इस पूरे सत्र में जनहित, पर्यावरण और ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!