Saturday, November 7

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल में आज मनेगा महाराजा हेमचन्द्र विक्रमादित्य ‘हेमू’ का विजय उत्सव: श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति की तैयारी पूरी

रक्सौल में आज मनेगा महाराजा हेमचन्द्र विक्रमादित्य ‘हेमू’ का विजय उत्सव: श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति की तैयारी पूरी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति, रक्सौल के तत्वावधान में शौर्य और वीरता के प्रतीक महाराजा हेमचन्द्र विक्रमादित्य 'हेमू' का विजय उत्सव दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी की गई है। यह कार्यक्रम आज, 07 अक्टूबर 2026 (दिन: बुधवार) को संध्या 06:00 बजे आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का स्थान पोखरा गली रोड स्थित 'शिव हरि कपड़ा दुकान', रक्सौल तय किया गया है। श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति के अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद गुप्ता ने समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारियों, सदस्यों तथा समाज के लोगों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर महाराजा हेमचन्द्र विक्रमादित्य 'हेमू' के शौर्य, वीरता और ऐतिहासिक योगदान को याद किया जाएगा। ...
रक्सौल में नशे के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश: 2,887 प्रतिबंधित इंजेक्शनों व करेंसी के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

रक्सौल में नशे के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश: 2,887 प्रतिबंधित इंजेक्शनों व करेंसी के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रक्सौल पुलिस ने एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 5 अक्टूबर 2026 की रात गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल कार्यालय के पीछे सर्वोदय नगर (ब्लॉक रोड) स्थित सर्जन/सचिन पासवान के पक्के मकान में छापेमारी की गई। इस दौरान मौके से 2,887 पीस प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों की भारी खेप के साथ एक महिला और एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया गया।मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने रंगे हाथ कार्रवाई करते हुए नेपाल के जिला परसा (थाना चन्द्रासनी) निवासी 42 वर्षीय जमुना साह उर्फ प्रभू साह (पिता: विश्वनाथ साह उर्फ विष्णु साह) तथा रक्सौल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-09 (न...
मैत्री पुल पर एसएसबी व पुलिस का बड़ा एक्शन: इनोवा के डैशबोर्ड व गुप्त तहखाने में छिपा 90 किलो गांजा जब्त, वैशाली का तस्कर गिरफ्तार

मैत्री पुल पर एसएसबी व पुलिस का बड़ा एक्शन: इनोवा के डैशबोर्ड व गुप्त तहखाने में छिपा 90 किलो गांजा जब्त, वैशाली का तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल के पास एसएसबी और हरैया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही एक इनोवा कार की सघन तलाशी के दौरान उसमें से लगभग 90 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान बिहार के वैशाली जिले (महुआ) निवासी शनि कुमार के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि चार पहिया वाहन के माध्यम से नेपाल से भारत में गांजा की एक भारी खेप लाई जा रही है। सूचना को बेहद गंभीरता से लेते हुए एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने मैत्री पुल पर नाकाबंदी कर विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी बीच नेपाल की तरफ से आ रही एक इनोवा कार को रोककर...
मासूमों पर ‘हड्डा’ का कहर: इलाज के दौरान दूसरे बच्चे ने भी तोड़ा दम, दो की हालत गंभीर

मासूमों पर ‘हड्डा’ का कहर: इलाज के दौरान दूसरे बच्चे ने भी तोड़ा दम, दो की हालत गंभीर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)। हरैया थाना क्षेत्र के नेपाली स्टेशन इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बिरनियों (हड्डा) के हमले ने दो मासूमों की जान ले ली और दो अन्य की जिंदगी खतरे में डाल दी है। बीते 2 अक्टूबर की सुबह जब बच्चे एक पुराने फूस के मकान के पास खेल रहे थे, तभी बिरनियों के झुंड ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन उन्हें गंभीर हालत में तत्काल रक्सौल के डंकन अस्पताल ले गए। अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए 2 अक्टूबर को ही विजय मल्लिक के 2 वर्ष 6 माह के बेटे करण कुमार मल्लिक की मौत हो गई। वहीं, 4 अक्टूबर को स्व. इन्दल मल्लिक के 7 वर्षीय पुत्र लखन कुमार मल्लिक ने भी दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे में घायल 4 वर्षीय अरुण कुमार मल्लिक और 3 वर्ष 6 माह के रॉकी कुमार मल्लिक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज डंकन अस्पत...
हरैया पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई: 1 करोड़ रुपये की 11 किलो चरस के साथ ई-रिक्शा सवार तस्कर गिरफ्तार

हरैया पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई: 1 करोड़ रुपये की 11 किलो चरस के साथ ई-रिक्शा सवार तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चम्पारण)(vor desk)। नेपाल से भारत में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरैया थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री ब्रिज के पास सघन चेकिंग के दौरान एक ई-रिक्शा सवार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 11.246 किलोग्राम चरस बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त चरस की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह पूरी कार्रवाई 3 अक्टूबर 2026 को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से मैत्री ब्रिज होते हुए चरस की एक बड़ी खेप रक्सौल की तरफ लाई जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (रक्सौल) मनीष कुमार आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 47वीं वाहिनी एसएसबी पनटोका और ह...
दरपा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई: देशी कट्टा, कारतूस और हथियारों के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

दरपा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई: देशी कट्टा, कारतूस और हथियारों के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चम्पारण के दरपा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो चाकू और दो लोहे की बड़ी तलवारें बरामद की हैं। यह कार्रवाई 3 अक्टूबर 2026 को दरपा थाना की दिवा गश्ती के दौरान मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि तिनकोनी गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह (पिता- स्व. मदन सिंह) अपने घर में अवैध हथियार रखकर लहरा रहा है और अपनी पत्नी एवं बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे आसपास के ग्रामीणों में काफी भय का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत सूचना का सत्यापन किया और सुरेन्द्र सिंह के घर पर विधिवत छापेमारी की। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही मौके से अवैध हथियार और कारतूस जब्...
रक्सौल में 81 सफाईकर्मियों के करीब 10 लाख के मजदूरी गबन का मामला पकड़ा तूल: 48 घंटे में भुगतान का आदेश, विभागीय कार्रवाई की गाज गिरना तय

रक्सौल में 81 सफाईकर्मियों के करीब 10 लाख के मजदूरी गबन का मामला पकड़ा तूल: 48 घंटे में भुगतान का आदेश, विभागीय कार्रवाई की गाज गिरना तय

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
श्रम अधीक्षक के सख्त रुख के बाद हड़कंप, सीबीएस फैसिलिट मैनेजमेंट को एफआईआर की चेतावनी; एक्टिव हेड क्लर्क पंकज कुमार सिंह पर लगे गंभीर आरोप रक्सौल (vor desk)। रक्सौल नगर परिषद के 81 सफाईकर्मियों के करीब 10 लाख रुपये के बकाया वेतन और मजदूरी गबन का मामला अब तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में श्रम न्यायालय की एंट्री, जांच के बढ़ते दायरे और सख्त आदेशों के बाद दोषी अधिकारियों व एजेंसी पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। शनिवार को मोतिहारी स्थित श्रम अधीक्षक के न्यायालय में हुई अहम सुनवाई के बाद श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश ने आउटसोर्सिंग एजेंसी 'सीबीएस फैसिलिट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड' को 48 घंटे के भीतर सभी 81 सफाईकर्मियों का बकाया वेतन सीधे उनके बैंक खातों में भेजने का कड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश का अनुपालन न होने पर एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ...
रक्सौल में रविवार को 4 घंटे गुल रहेगी बिजली: दुर्गा पूजा को लेकर मेंटेनेंस का काम, विभाग ने समय से काम निपटाने की अपील की

रक्सौल में रविवार को 4 घंटे गुल रहेगी बिजली: दुर्गा पूजा को लेकर मेंटेनेंस का काम, विभाग ने समय से काम निपटाने की अपील की

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा, आईसीपी समेत कई इलाकों में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी रक्सौल (vor desk)। आगामी दुर्गा पूजा त्योहार के दौरान शहर में बिना किसी रुकावट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग ने मेंटेनेंस का काम करने का निर्णय लिया है। इसके तहत रविवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रक्सौल पीएसएस (पावर सब-स्टेशन) से जुड़े सभी क्षेत्रों में लगातार 4 घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण रामगढ़वा, रक्सौल शहर, आईसीपी, बियाडा, हरनाही और हरदिया सहित संबंधित पीएसएस से संचालित होने वाले सभी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से पूर्व तैयारी रखने का अनुरोध किया है। विभाग ने अपील की है कि रविवार सुबह 9 बजे से पहले ही पानी की टंकी भरन...
रक्सौल को 21 साल बाद मिलेगी जाम से मुक्ति: 156 करोड़ की लागत से बनेंगे दो रेलवे ओवरब्रिज, टेंडर फाइनल

रक्सौल को 21 साल बाद मिलेगी जाम से मुक्ति: 156 करोड़ की लागत से बनेंगे दो रेलवे ओवरब्रिज, टेंडर फाइनल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल शहरवासियों का 21 साल लंबा इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। शहर की दो प्रमुख रेलवे गुमटियों पर बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज (ROB) निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। टेंडर प्रक्रिया संपन्न होने के बाद रेलवे निर्माण विभाग ने धरातल पर काम शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो आगामी दशहरा पर्व के बाद रेलवे गुमटी संख्या 33-ए (बाटा चौक से नेपाल साइड) पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रगति को देखते हुए रेलवे फाटक संख्या 34 (परेउआ ढाला) पर भी दूसरे ओवरब्रिज का काम आरंभ होगा। 156 करोड़ की लागत से मेहरोत्रा बिल्डकॉन करेगी निर्माण इन दोनों ओवरब्रिज का निर्माण कुल 156 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के सतना जिले की कंपनी मे...
रक्सौल में खेलने के दौरान बच्चों पर हड्डा का उग्र हमला, दो साल के मासूम की मौत से छाया मातम

रक्सौल में खेलने के दौरान बच्चों पर हड्डा का उग्र हमला, दो साल के मासूम की मौत से छाया मातम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण के रक्सौल स्थित नेपाली स्टेशन के पास माता मंदिर परिसर में शुक्रवार को एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां अन्य बच्चों के साथ खेल रहे मासूमों पर अचानक हड्डा (ततैया) के उग्र झुंड ने हमला बोल दिया। इस अचानक हुए हमले में चार बच्चे बुरी तरह डंक मारने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों की दर्दनाक चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें झुंड से छुड़ाया और आनन-फानन में डंकन अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने अहिरवा टोला (वार्ड-7) निवासी विजय मलिक के दो वर्षीय पुत्र करण कुमार को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इस हमले में मृतक करण के दो भाई—छह वर्षीय अरुण कुमार व चार वर्षीय रॉकी कुमार, तथा वार्ड-5 निवासी इंदल मलिक का आठ वर्षीय पुत्र...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!