रक्षाबंधन स्पेशल: रक्सौल के बाजारों में बिखरी रौनक, राखियों के नए ट्रेंड्स और कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स की भारी मांग
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही रक्सौल के बाजारों में जबरदस्त रौनक छा गई है। शहर के मेन रोड, मीना बाजार, स्टेशन रोड और कौड़िहार चौक सहित प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में राखियों और उपहारों की दुकानें पूरी तरह सज चुकी हैं। इस बार रक्सौल के रक्षाबंधन बाजार में न सिर्फ पारंपरिक खरीदारी की बहार है, बल्कि नए ट्रेंड्स, प्रीमियम क्वालिटी और कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स ग्राहकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं।
बाजार में राखियों के नए स्टाइल और स्पेशल कलेक्शन की भरमार देखी जा रही है। बहनें पारंपरिक सूती और रेशमी धागों के साथ-साथ ओरिजिनल रुद्राक्ष, बारीक नक्काशीदार चंदन, रियल पर्ल, क्रिस्टल स्टोन, मेटल फिनिश, फैंसी डिजाइन और इको-फ्रेंडली सीड-राखियों की जमकर खरीदारी कर रही हैं। वहीं, छोटे बच्चों के लिए स्किन-फ्रेंडली सिलिकॉन मैटेरियल ...









